श्रम और रोजगार मंत्रालय Read in English

ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

Key details of this update
DetailInformation
Date07 November 2026 (Saturday)
Time8:06 PM
Topic / Ministryश्रम और रोजगार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (549 words)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ईपीएफओ मुख्यालय, प्रशिक्षण अकादमियों, 21 आंचलिक कार्यालयों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल रहा। विभिन्न मानकों पर अभियान की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

1. जन शिकायतों का निपटारा (पीजी): ईपीएफओ ने 2,05,000 के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 2,36,021 जन शिकायतों का निपटारा किया, जो लक्ष्य से 15.1 प्रतिशत अधिक है। इसमें ईपीएफआईजीएमएस के माध्यम से 1,80,000 के लक्ष्य के मुकाबले 2,02,984 शिकायतों का निपटारा किया गया, जो लक्ष्य से 12.8 प्रतिशत अधिक है। वहीं, सीपीजीआरएएमएस के माध्यम से 33,037 शिकायतों का निपटारा किया गया, जो निर्धारित लक्ष्य से 32.1 प्रतिशत अधिक है।

2. अपीलों और पीएमओपीजी का निपटारा: ईपीएफओ ने 5,758 के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 10,343 सीपीजीआरएएमएस अपीलों का निपटारा किया, जो लक्ष्य से 88.1 प्रतिशत अधिक है। वहीं, 747 के लक्ष्य के मुकाबले 758 पीएमओपीजी मामलों का निपटारा किया गया, जो लक्ष्य से 5.1 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा, 36 वीआईपी संदर्भों और 2 संसदीय आश्वासनों के निपटारे का निर्धारित लक्ष्य भी हासिल किया गया।

3. स्वच्छता अभियान का संचालन: ईपीएफओ ने 570 के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 598 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों की पहचान कर उनका सफलतापूर्वक कायाकल्प किया, जो लक्ष्य से 5 प्रतिशत अधिक है। इसके अतिरिक्त, अभियान के दौरान कार्यालयों का सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए। साथ ही, 28,300 वर्ग फुट के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले कुल 68,178 वर्ग फुट स्थान खाली कराया गया, जो लक्ष्य से 140.1 प्रतिशत अधिक है।

4. अभिलेख प्रबंधन: ईपीएफओ ने 28,770 के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले कुल 41,875 भौतिक फाइलों की समीक्षा की, जो लक्ष्य से 45.6 प्रतिशत अधिक है। वहीं, 1,277 के लक्ष्य के मुकाबले 1,383 फाइलें राष्ट्रीय अभिलेखागार को हस्तांतरित की गईं, जो लक्ष्य से 8.3 प्रतिशत अधिक है। इसके अतिरिक्त, 109 के लक्ष्य के मुकाबले 517 भौतिक फाइलों को हटाने के लिए चिह्नित किया गया, जबकि 82 के लक्ष्य के मुकाबले 342 फाइलों को हटाया गया। ई-फाइलों के मामले में, 8,160 के लक्ष्य के मुकाबले 8,355 ई-फाइलों की समीक्षा की गई, जो लक्ष्य से 2.4 प्रतिशत अधिक है। वहीं, 3,000 के लक्ष्य के मुकाबले 3,106 ई-फाइलों को बंद किया गया, जो लक्ष्य से 3.5 प्रतिशत अधिक है।

ईपीएफओ के विभिन्न स्तरों पर अभियान की प्रगति की नियमित रूप से निगरानी की गई। संगठन के विभिन्न कार्यालयों में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रमों और जन शिकायत निवारण अभियानों का भी आयोजन किया गया। जन शिकायतों का निवारण एक सतत प्रक्रिया है। हालांकि, अभियान की अवधि के दौरान शिकायतों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित किया गया। पीएमओपीजी मामलों के संबंध में, निपटारे के बाद शिकायतकर्ताओं से टेलीफोन के माध्यम से प्रतिक्रिया ली गई। इनमें से अधिकांश शिकायतकर्ताओं ने निपटारे पर संतुष्टि व्यक्त की। इसके अतिरिक्त, सूक्ष्म स्तर पर प्रणालीगत सुधार लागू करने के उद्देश्य से सुधार संबंधी सुझाव भी प्राप्त किए गए। स्वच्छता और अभिलेख प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों ने न केवल कार्यालयों को जनसामान्य के लिए स्वच्छ बनाया है, बल्कि कुशल कार्यालय प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्थान भी उपलब्ध कराया है।

विशेष अभियान 6 का सफल समापन सुशासन, कुशल प्रशासन, कर्मचारियों के कल्याण और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण के प्रति ईपीएफओ की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पीके/केसी/आरटी/जीके

इसी विषय से और: श्रम और रोजगार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: श्रम और रोजगार मंत्रालय
  1. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम संवाद: मध्य प्रदेश के देवास में श्रम संहिता पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

    श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक संरक्षण पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम, "श्रम संवाद", का आयोजन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (एमओएलई) , भारत सरकार (जीओआई) और श्रम विभाग, मध्य…

    पूरा पढ़ें →
  2. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम संवाद: मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्रम संहिताओं पर क्षेत्रीय स्तर का क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    श्रम संहिताओं, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के संबंध में जिला स्तरीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम ‘श्रम संवाद’ का आयोजन 4 नवंबर, 2026 को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा…

    पूरा पढ़ें →
  3. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद ने कॉर्निया प्रत्यारोपण का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया

    कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद ने 27 अक्टूबर, 2026 को सफलतापूर्वक पेनेट्रेटिंग केराटोप्लास्टी) की सर्जरी संपन्न की, जिसे सामान्यतः कॉर्निया प्रत्यारोपण (कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन) कहा जाता है। यह…

    पूरा पढ़ें →
  4. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम संवाद: इंदौर एवं धार क्षेत्र में श्रम संहिताओं पर क्षेत्रीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम

    श्रम संहिताओं, श्रम कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम ‘श्रम संवाद’ का आयोजन 3 नवंबर, 2026 को मध्य प्रदेश के इंदौर में किया गया। इस कार्यक्रम…

    पूरा पढ़ें →
  5. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) ने श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन को मजबूत करने और हितधारकों के साथ परामर्श को बढ़ाने के लिए रेलवे बोर्ड के साथ बैठक की

    केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कार्यरत मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) कार्यालय ने श्रम संहिताओं, 2020 के प्रभावी कार्यान्वयन पर चर्चा करने तथा समन्वय और हितधारको के साथ परामर्श को मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
  6. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न

    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसके माध्यम से मंत्रालय ने प्रशासनिक कार्यकुशलता, स्वच्छता, पारदर्शिता एवं बेहतर जनसेवा वितरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाई

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 8 नवंबर, 2026 को सिक्किम के अग्रिम क्षेत्रों में तैनात त्रिशक्ति कोर (33 कोर) के सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उनके साथ थल…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    भारत माता की जय। मेरे प्यारे देशवासियों, आज पूरा देश दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों भारतीय प्रकाश का पावन पर्व मना रहे हैं, दूर-दूर से लोग अपने घर पहुंच रहे हैं। परिवार…

    पूरा पढ़ें →
  3. संस्‍कृति मंत्रालय

    अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन (आईबीसी) के सहयोग से तवांग में आयोजित शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं और…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं, जहां वे वीर सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे और उनके बलिदान, निःस्वार्थ सेवा तथा राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को नमन करेंगे।…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ दीपावली मनाने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के संवेदनशील कदम की सराहना की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर के नरखेड़ स्थित लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दीपावली मनाने और अरुणाबाई एवं रामभाऊ बलपांडे के निवास पर ठहरने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री आडवाणी जी…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं

    दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा; “सभी को दीपावली की…

    पूरा पढ़ें →
  8. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अयोध्या में दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया

    भारत के उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम की पैड़ी पर दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने लाखों दीयों से जगमगाते घाटों के विहंगम…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

    रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे…

    पूरा पढ़ें →
↑