उप राष्ट्रपति सचिवालय Read in English

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अयोध्या में दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date07 November 2026 (Saturday)
Time9:39 PM
Topic / Ministryउप राष्ट्रपति सचिवालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (618 words)

भारत के उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम की पैड़ी पर दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने लाखों दीयों से जगमगाते घाटों के विहंगम दृश्य, रामायण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीतमय आतिशबाजी का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने नया घाट पर पवित्र सरयू आरती में भी भाग लिया।

Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan participated as the Chief Guest in the grand Deepotsav 2026 celebrations at Ram Ki Paidi, Ayodhya, today, witnessing the spectacular illumination of the ghats with millions of diyas. https://t.co/bBGAik7gMs

Vice President Shri C. P. Radhakrishnan performed aarti on the banks of the Saryu in Ayodhya as he participates in Deepotsav 2026 https://t.co/igtgnFjFbZ

राम की पैड़ी पर जनसभा को संबोधित करते हुए उप-राष्ट्रपति ने 2017 में 1.7 लाख दीपों से शुरू हुए दीपोत्सव की अभूतपूर्व यात्रा को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में यह संख्या 26 लाख दीपों से अधिक पहुंच गई थी, जबकि इसके 10वें संस्करण में राम की पैड़ी पर 30 लाख से अधिक और पूरे अयोध्या में 70 लाख से ज्यादा दीये जलाने की परिकल्पना की गई है। इस उत्सव को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई दी।

उप-राष्ट्रपति ने स्थानीय आजीविका में इस महोत्सव के योगदान की सराहना की, जिससे कुम्हारों, ग्रामीण महिलाओं, कारीगरों, कलाकारों, होटल और होमस्टे संचालकों, गाइडों और परिवहन सेवा प्रदाताओं के लिए व्यापक अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने तकनीक के अभिनव उपयोग की भी प्रशंसा की, जिसमें 2,100 से अधिक स्वदेशी ड्रोनों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लगभग 1,000 कलाकारों की सहभागिता शामिल रही।

अयोध्या को रोशन करने वाले लाखों दीपों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ये करोड़ों भारतीयों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव के प्रतीक हैं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, आवास और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की पहल की सराहना की और कहा कि यह राज्य अब 'उत्तम प्रदेश' बनने की दिशा में अग्रसर है।

युवाओं को संबोधित करते हुए उप-राष्ट्रपति ने उनसे रामायण को समझने और उसकी सीख को अपने दैनिक आचरण में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने युवा पीढ़ी से विज्ञान, नवाचार और तकनीक को अपनाने के साथ-साथ भारत के मूल्यों, भाषाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत की आकांक्षाएं आधुनिक होनी चाहिए, किंतु उसकी जड़ें सभ्यतागत मूल्यों में मजबूती से टिकी रहनी चाहिए।

इससे पूर्व, उपराष्ट्रपति ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया और राम कथा पार्क में श्री राम-जानकी की विशेष पूजा और आरती में सम्मिलित हुए।

Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan offered prayers at the Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya today and sought the blessings of Bhagwan Shri Ram. https://t.co/U5Dze438YF

राम कथा पार्क में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम धर्म, सदाचार, करुणा और आदर्श आचरण के शाश्वत प्रतीक हैं।

Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan participated in the special prayers and aarti of Shri Ram-Janaki at Ram Katha Park, Ayodhya, as part of the Deepotsav 2026 celebrations. https://t.co/JTJD3IILZk

अयोध्या को 'विकास भी, विरासत भी' का अनुपम उदाहरण बताते हुए उप-राष्ट्रपति ने कहा कि सड़कों, घाटों, तीर्थ-सुविधाओं, ठहरने की व्यवस्था और बेहतर रेल और हवाई कनेक्टिविटी के विकास ने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के अनुभव को पूरी तरह बदल दिया है।

उप-राष्ट्रपति ने दीपोत्सव के इस 10वें संस्करण को जन-भागीदारी का एक भव्य उत्सव बनाने और भारत की सामूहिक आस्था और भक्ति को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार, प्रशासन, कलाकारों, स्वयंसेवकों, शिल्पकारों और नागरिकों को बधाई दी।

इस समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य और श्री ब्रजेश पाठक, कई मंत्री, पूज्य संत-महात्मा और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

पीके/केसी/आरटी/जेएस

इसी विषय से और: उप राष्ट्रपति सचिवालय

View all इसी विषय से और: उप राष्ट्रपति सचिवालय
  1. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 7 नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव 2026 में शामिल होंगे

    उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 7 नवंबर, 2026 को दीपोत्सव 2026 में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे। अपने दौरे के समय उपराष्ट्रपति श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके…

    पूरा पढ़ें →
  2. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय प्रगति दर्शाती है कि पर्यावरणीय प्रतिबद्धताएं आर्थिक विकास में बाधा नहीं, बल्कि देश की विकास…

    पूरा पढ़ें →
  3. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आईआईपीए की 72वीं वार्षिक आम सभा को संबोधित किया। विकसित भारत @2047 को साकार करने के लिए लोक प्रशासन में परिवर्तनकारी सुधारों का आह्वान

    भारत के उपराष्ट्रपति और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) के अध्यक्ष, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की आम सभा की 72वीं वार्षिक बैठक को…

    पूरा पढ़ें →
  4. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उपराष्ट्रपति ने समग्र ग्रामीण विकास पर दिया जोर; गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के स्वर्ण जयंती समारोह एवं 39वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों…

    पूरा पढ़ें →
  5. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 30 अक्टूबर को तमिलनाडु का दौरा करेंगे

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 30 अक्टूबर, 2026 को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति इस दौरान पासुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर जयंती के अवसर पर रामनाथपुरम के पासुम्पोन में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे डिंडीगुल…

    पूरा पढ़ें →
  6. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्‍ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने डॉ. एनटीआर विश्वविद्यालय के रूबी जयंती समारोह में कहा, चिकित्सा अनुसंधान का उपयोग मानवता की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए होना चाहिए

    उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें वर्षगांठ (रूबी जयंती) समारोह को संबोधित करते हुए चिकित्सा संस्थानों से बेहतर अनुसंधान, नवाचार…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाई

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 8 नवंबर, 2026 को सिक्किम के अग्रिम क्षेत्रों में तैनात त्रिशक्ति कोर (33 कोर) के सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उनके साथ थल…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    भारत माता की जय। मेरे प्यारे देशवासियों, आज पूरा देश दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों भारतीय प्रकाश का पावन पर्व मना रहे हैं, दूर-दूर से लोग अपने घर पहुंच रहे हैं। परिवार…

    पूरा पढ़ें →
  3. संस्‍कृति मंत्रालय

    अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन (आईबीसी) के सहयोग से तवांग में आयोजित शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं और…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं, जहां वे वीर सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे और उनके बलिदान, निःस्वार्थ सेवा तथा राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को नमन करेंगे।…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ दीपावली मनाने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के संवेदनशील कदम की सराहना की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर के नरखेड़ स्थित लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दीपावली मनाने और अरुणाबाई एवं रामभाऊ बलपांडे के निवास पर ठहरने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  6. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम संवाद: मध्य प्रदेश के देवास में श्रम संहिता पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

    श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक संरक्षण पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम, "श्रम संवाद", का आयोजन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (एमओएलई) , भारत सरकार (जीओआई) और श्रम विभाग, मध्य…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री आडवाणी जी…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं

    दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा; “सभी को दीपावली की…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

    रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि…

    पूरा पढ़ें →
  10. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान…

    पूरा पढ़ें →
↑