सूचना और प्रसारण मंत्रालय Read in English

वेवएक्स ने आईएफएफआई गोवा 2026 के वेव्स बाज़ार में भाग लेने के लिए स्टार्टअप कंपनियों को आमंत्रित किया

Key details of this update
DetailInformation
Date07 November 2026 (Saturday)
Time4:41 PM
Topic / Ministryसूचना और प्रसारण मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (364 words)

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने फिल्म और उससे जुड़ी तकनीकों के क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्टअप कंपनियों से अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई), गोवा 2026 के दौरान आयोजित होने वाले वेव्स बाज़ार में वेवएक्स स्टार्टअप पवेलियन में भाग लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस पहल का उद्देश्य नवाचार करने वाली स्टार्टअप कंपनियों को एक विशेष मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं मीडिया उद्योग के सामने अपने उत्पादों, तकनीकों और समाधानों का प्रदर्शन कर सकें।

इसके माध्यम से फिल्म निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस, निवेशकों और वैश्विक रचनात्मक उद्योग से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करने, विचारों के आदान-प्रदान और सहयोग के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

इसमें आवेदन के लिए फिल्म और संबंधित तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाली डीपीआईआईटी (DPIIT) से पंजीकृत स्टार्टअप कंपनियां पात्र होंगी।

पात्र स्टार्टअप कंपनियों का चयन वेवएक्स द्वारा गठित चयन समिति की ओर से की जाने वाली जांच और मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

इच्छुक और पात्र स्टार्टअप कंपनियों को इस अवसर का लाभ उठाने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

पंजीकरण फॉर्म और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें:

किसी भी जानकारी के लिए ईमेल करें: Wavex-mib[at]gov[dot]in

1952 में स्थापित भारत का अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) एशिया के प्रमुख फिल्म महोत्सवों में से एक है। यह विश्व सिनेमा की उत्कृष्ट फिल्मों का उत्सव मनाने के साथ-साथ भारत और दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, निर्माताओं और सिनेमा प्रेमियों को एक मंच प्रदान करता है।

गोवा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह महोत्सव दुनिया भर के फिल्म जगत से जुड़े लोगों को एक साथ लाता है। इसका उद्देश्य विविध सिनेमाई कृतियों को प्रदर्शित करना, रचनात्मक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और सिनेमा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

वेवएक्स (WAVES Startup Accelerator) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की एक स्टार्टअप प्रोत्साहन और इनक्यूबेशन पहल है। इसका उद्देश्य मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता और उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

यह पहल एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, एक्सटेंडेड रियलिटी (AVGC-XR) और मीडिया तकनीकों जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले स्टार्टअप को सहयोग प्रदान करने पर केंद्रित है।

पीके / केसी/ एनएम

इसी विषय से और: सूचना और प्रसारण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  1. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 1.63 लाख किलोग्राम से अधिक स्क्रैप का निपटान करने और 40,278 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली करने के साथ विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया है। इसमें स्वच्छता में सुधार, रिकॉर्ड प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने और…

    पूरा पढ़ें →
  2. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    पीआईबी नागपुर के ‘नक्सल मुक्त भारत’ विषय पर आयोजित वार्तालाप में गढ़चिरौली में सुरक्षा, विकास और सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया गया

    पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), नागपुर ने गढ़चिरौली पुलिस के सहयोग से 4 नवंबर, 2026 को गढ़चिरौली स्थित पुलिस मुख्यालय के एकलव्य हॉल में ‘नक्सल मुक्त भारत’ विषय पर एक दिवसीय वार्तालाप मीडिया…

    पूरा पढ़ें →
  3. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्‍यायन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 तक बढ़ाई

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2026 के लिए मीडिया प्रत्यायन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 नवंबर, 2026 कर दी है। महोत्सव को कवर…

    पूरा पढ़ें →
  4. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    ‘भारत के लौह पुरुष’ को श्रद्धांजलिः कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 अक्टूबर को प्रतिष्ठित सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान देंगे

    आकाशवाणी देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा राष्ट्रीय एकता के वास्तुकार की स्मृति में 1955 से वार्षिक सरदार वल्लभभाई पटेल व्याख्यानमाला का आयोजन कर रहा है। उन्हें…

    पूरा पढ़ें →
  5. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    सरकार की प्रमुख योजनाओं के कारण बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हुई: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 45 जगहों पर आयोजित 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया और 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. औषधि विभाग

    कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 137 कैंसर रोधी दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य - एमआरपी पर व्यापार मार्जिन की सीमा निर्धारित…

    पूरा पढ़ें →
  2. इस्‍पात मंत्रालय

    इस्पात मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    इस्पात मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 6 का सफलतापूर्वक संचालन किया। इस अभियान में इस्पात मंत्रालय और उसके केंद्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  3. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    पीएसयू तेल विपणन कंपनियों द्वारा आपूर्ति किया जाने वाला ई20 पेट्रोल तय गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है; 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लिए गए 893 नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा जारी उस प्रेस विज्ञप्ति पर संज्ञान लिया है, जिसमें दावा किया गया…

    पूरा पढ़ें →
  4. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने शुरू की संवाद श्रृंखला; पहला सत्र नेतृत्व में मूल्यों और व्यक्तिगत प्रभावशीलता में सुधार पर केंद्रित

    विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने एक संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों को विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नेतृत्व, प्रशासन और व्यक्तिगत प्रभावशीलता…

    पूरा पढ़ें →
  5. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    भारत-यूरोपीय संघ ने होराइज़न यूरोप कार्यक्रम से जुड़ने के लिए वार्ताएँ संपन्न कीं

    भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूरोपीय संघ के प्रमुख अनुसंधान एवं नवाचार कार्यक्रम होराइज़न यूरोप के साथ भारत की संबद्धता के लिए वार्ताएँ सफलतापूर्वक संपन्न कर ली हैं। इस कार्यक्रम के…

    पूरा पढ़ें →
  6. PIB Backgrounder

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और…

    पूरा पढ़ें →
  7. पर्यावरण

    दिल्ली में एक्यूआई 382 दर्ज किए जाने के बाद सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी का चरण-III तत्काल प्रभाव से लागू किया

    जीआरएपी संबंधी उप-समिति ने 6 नवंबर, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की स्थिति के साथ-साथ आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों की भी व्यापक समीक्षा की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

    श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का…

    पूरा पढ़ें →
↑