इस्‍पात मंत्रालय Read in English

इस्पात मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

Key details of this update
DetailInformation
Date07 November 2026 (Saturday)
Time1:49 PM
Topic / Ministryइस्‍पात मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (242 words)

इस्पात मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 6 का सफलतापूर्वक संचालन किया। इस अभियान में इस्पात मंत्रालय और उसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम -सीपीएसई शामिल हुए। अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों के प्रभावी निपटान के माध्यम से शासन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना तथा सरकारी कामकाज में स्वच्छता और कार्यकुशलता को बढ़ावा देना था।

अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और विभिन्न श्रेणियों के लंबित मामलों का समाधान करना था। इनमें संसद सदस्यों, प्रधानमंत्री कार्यालय, विशिष्ट व्यक्तियों और मंत्रिमंडल, राज्य सरकारों से प्राप्त संदर्भों तथा सीपीग्राम्स के मामलों सहित अन्य मामले शामिल थे।

महत्वपूर्ण उपलब्धियां

जन शिकायतों और अपीलों के निपटान के निर्धारित लक्ष्यों को 100 प्रतिशत हासिल किया गया।

21,164 भौतिक फाइलों की समीक्षा की गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 101 प्रतिशत है।

17,107 भौतिक फाइलों को सफलतापूर्वक हटाया गया।

301 स्वच्छता अभियान चलाए गए, जबकि निर्धारित लक्ष्य भी 301 था।

कबाड़, ई-कचरे और अनावश्यक फाइलों के निपटान के माध्यम से लगभग 17,501 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली कराया गया।

मंत्रालय के अंतर्गत कई सीपीएसई ने रिकॉर्ड प्रबंधन और शिकायतों के समाधान में नवीन सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को लागू किया। इससे अन्य विभागों के लिए नए मानक स्थापित हुए।

इस्पात मंत्रालय प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, स्वच्छता को प्रोत्साहित करने और लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। यह केंद्र सरकार के प्रशासनिक सुधारों, पारदर्शिता और सुशासन के व्यापक लक्ष्यों के अनुरूप है।

पीके/केसी/आरटी/एसके

इसी विषय से और: इस्‍पात मंत्रालय

View all इसी विषय से और: इस्‍पात मंत्रालय
  1. इस्‍पात मंत्रालय

    सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर 2026) में भारत के फिनिश्ड स्टील की खपत 100 एमटी के करीब पहुंची

    1. इस्पात उत्पादन और मूल्य 1ए. उत्पादन का अवलोकन (एमटी में) सालाना आधार पर % अप्रैल-अक्तूबर 2026 अप्रैल-अक्टूबर 2025 कच्चा इस्पात (क्रूड स्टील) 1बी. उत्पादक-वार उत्पादन (अप्रैल-अक्टूबर 2026) (एमटी में) सालाना क्रूड…

    पूरा पढ़ें →
  2. इस्‍पात मंत्रालय

    इस्पात मंत्रालय आयात से संबंधित समस्याओं पर 28 अक्टूबर को ‘ओपन हाउस’ आयोजित करेगा

    इस्पात मंत्रालय 28 अक्टूबर, 2026 को 'स्टील रूम', तीसरी मंजिल, जीपीओए-3, नेताजी नगर, नई दिल्ली में इस्पात (स्टील) के आयात से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करने के लिए एक खुली बैठक (ओपन…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    वेवएक्स ने आईएफएफआई गोवा 2026 के वेव्स बाज़ार में भाग लेने के लिए स्टार्टअप कंपनियों को आमंत्रित किया

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने फिल्म और उससे जुड़ी तकनीकों के क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्टअप कंपनियों से अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई), गोवा 2026 के दौरान आयोजित होने वाले…

    पूरा पढ़ें →
  2. औषधि विभाग

    कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 137 कैंसर रोधी दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य - एमआरपी पर व्यापार मार्जिन की सीमा निर्धारित…

    पूरा पढ़ें →
  3. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    पीएसयू तेल विपणन कंपनियों द्वारा आपूर्ति किया जाने वाला ई20 पेट्रोल तय गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है; 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लिए गए 893 नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा जारी उस प्रेस विज्ञप्ति पर संज्ञान लिया है, जिसमें दावा किया गया…

    पूरा पढ़ें →
  4. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने शुरू की संवाद श्रृंखला; पहला सत्र नेतृत्व में मूल्यों और व्यक्तिगत प्रभावशीलता में सुधार पर केंद्रित

    विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने एक संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों को विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नेतृत्व, प्रशासन और व्यक्तिगत प्रभावशीलता…

    पूरा पढ़ें →
  5. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    भारत-यूरोपीय संघ ने होराइज़न यूरोप कार्यक्रम से जुड़ने के लिए वार्ताएँ संपन्न कीं

    भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूरोपीय संघ के प्रमुख अनुसंधान एवं नवाचार कार्यक्रम होराइज़न यूरोप के साथ भारत की संबद्धता के लिए वार्ताएँ सफलतापूर्वक संपन्न कर ली हैं। इस कार्यक्रम के…

    पूरा पढ़ें →
  6. PIB Backgrounder

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और…

    पूरा पढ़ें →
  7. पर्यावरण

    दिल्ली में एक्यूआई 382 दर्ज किए जाने के बाद सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी का चरण-III तत्काल प्रभाव से लागू किया

    जीआरएपी संबंधी उप-समिति ने 6 नवंबर, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की स्थिति के साथ-साथ आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों की भी व्यापक समीक्षा की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

    श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का…

    पूरा पढ़ें →
↑