रक्षा मंत्रालय Read in English

रक्षा बलों को उभरते खतरों से निपटने के लिए सर्वोच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखनी चाहिए। इसके लिए सभी क्षेत्रों की स्थिति पर सतत निगरानी, साइबर सुरक्षा और सूचना की विश्वसनीयता एवं अखंडता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाए: बागडोगरा वायुसेना स्टेशन पर रक्षा मंत्री का वक्तव्य

Key details of this update
DetailInformation
Date07 November 2026 (Saturday)
Time1:44 PM
Topic / Ministryरक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (759 words)

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने उभरते सुरक्षा खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए क्षेत्रीय परिस्थितियों की गहरी समझ, साइबर हमलों से निपटने की क्षमता और सूचना की विश्वसनीयता एवं अखंडता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। पश्चिम बंगाल के बागडोगरा वायुसेना स्टेशन पर 7 नवंबर, 2026 को दीपावली की पूर्व संध्या पर भारतीय वायु सेना के कर्मियों से बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य पहले से कहीं अधिक जटिल हो गया है। युद्ध अब केवल सीमाओं पर होने वाले पारंपरिक संघर्षों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें असममित युद्ध, छद्म युद्ध, साइबर हमले, ड्रोन के झुंड, भ्रामक सूचना प्रवाह और विमर्शों को प्रभावित करने जैसी चुनौतियां भी शामिल हो गई हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा, “अक्सर विरोधी सीधे टकराव से बचते हुए कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करता है। सोशल मीडिया के माध्यम से वह भ्रामक सूचनाएं फैलाकर स्थानीय लोगों और हमारे सैनिकों के मन में संदेह पैदा कर सकता है। ऐसी परिस्थितियों में आपकी भूमिका केवल एक सैनिक तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसका दायरा कहीं अधिक व्यापक हो जाता है।”

श्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा को विशेषकर पूर्वोत्तर क्षेत्र के संदर्भ में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र और देश के सुरक्षा तंत्र की एक अहम कड़ी बताया। उन्होंने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के प्रति रक्षा बलों के जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में तैनात वायु योद्धा पूर्वी इलाकों की सुरक्षा में मजबूत रक्षा कवच की भूमिका निभाते हैं। इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए उनकी सतर्कता और परिचालन तैयारी बेहद महत्वपूर्ण है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि तकनीकी प्रगति के बावजूद अनुशासन और साहस का महत्व हमेशा बना रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि रक्षा बलों के जवानों का आचरण, व्यवहार, भाषा और संयम स्थानीय समुदायों के बीच सेना की छवि निर्धारित करते हैं। इन गुणों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सैनिकों की सराहना करते हुए श्री सिंह ने उनसे विशेष रूप से बागडोगरा और आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय लोगों के साथ अपना जुड़ाव मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता व रक्षा बलों के बीच विश्वास एवं आत्मीयता का रिश्ता और मजबूत होगा। रक्षा मंत्री ने कहा, “आप स्थानीय समुदाय के साथ जितना अधिक जुड़ेंगे, विरोधियों के षड़यंत्र उतने ही कमजोर होते जाएंगे।”

श्री राजनाथ सिंह ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को साकार करने के सरकार के संकल्प को दोहराते हुए ड्रोन, ड्रोन-रोधी प्रणालियों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों के विकास में भारतीय स्टार्टअप्स एवं रक्षा उद्योगों की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने स्वदेशी तकनीकों को अपनाने के लिए रक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि ड्रोन संचालन और साइबर सुरक्षा जैसे उभरते क्षेत्रों में नए कौशल विकसित करना समय की आवश्यकता है। रक्षा मंत्री ने भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए सेना को आधुनिक तकनीकों से लैस करने और उसकी तकनीकी क्षमताओं को निरंतर मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

रक्षा मंत्री ने अग्निवीरों के लिए ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ को कैबिनेट की मंजूरी मिलने का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इस निर्णय से अग्निवीरों को एक बार फिर देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि दो वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने के बाद, इच्छुक अग्निवीरों को निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करने पर नियमित सैनिक के रूप में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। श्री सिंह ने इस निर्णय को अग्निवीरों के लिए दिवाली का विशेष उपहार बताते हुए कहा कि यह रक्षा बलों के जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना के कर्मियों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान अपने परिवारों से दूर रहने के बावजूद वायु योद्धा देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने वायुसेना के कर्मियों के परिवारों के त्याग और योगदान के लिए उनका आभार जताया। साथ ही, उन्होंने कहा कि जहां सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए समर्पित हैं, वहीं पूरा देश उनके परिवारों के साथ खड़ा है और उनकी खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित, वायुसेना स्टेशन बागडोगरा के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर मनीष शर्मा और भारतीय वायु सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पीके/केसी/आरटी/एनके

इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय
  1. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सॉफ्टवेयर विकास संस्थान (एसडीआई) ने हवाई अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी डिजिटल संचार प्रणाली का संयुक्त रूप से डिजाइन व विकास करने के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    अंडमान और निकोबार कमान में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास का सफलतापूर्वक समापन

    पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभ्यास 30 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2026 तक अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) की देखरेख…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

    भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सैन्य अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की। यह अभ्यास 5 से 6 नवंबर…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    आईएनएस त्रिशूल ने ग्रीस के सौडा बे में पोर्ट कॉल पूरा किया

    भारतीय नौसेना के पोत 'त्रिशूल' ने भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के हिस्से के रूप में 03 नवंबर 2026 को ग्रीस के सौडा बे में अपना पोर्ट कॉल (बंदरगाह पर कुछ अवधि…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    भारत – अमरीकी त्रि-सैन्‍य मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास, टाइगर ट्रायम्फ 2026 समारोह पूर्वक संपन्‍न

    भारत और अमरीका के बीच पांचवा द्विपक्षीय त्रि-सैन्‍य मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 05 नवंबर, 2026 को विशाखापत्तनम में समारोह पूर्वक संपन्‍न हो गया। 31 अक्टूबर से 05…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल (एआईएसएसएनजी) सैनिक स्कूल बीजापुर में 03 से 07 नवंबर 2026 तक चलेंगे

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-2026 के समापन समारोह में युवा कैडेटों का उत्साहवर्धन करेंगे। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल (एआईएसएसएनजी)-2026 का चौथा आयोजन 03…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सूचना और प्रसारण मंत्रालय

    वेवएक्स ने आईएफएफआई गोवा 2026 के वेव्स बाज़ार में भाग लेने के लिए स्टार्टअप कंपनियों को आमंत्रित किया

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने फिल्म और उससे जुड़ी तकनीकों के क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्टअप कंपनियों से अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई), गोवा 2026 के दौरान आयोजित होने वाले…

    पूरा पढ़ें →
  2. औषधि विभाग

    कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 137 कैंसर रोधी दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य - एमआरपी पर व्यापार मार्जिन की सीमा निर्धारित…

    पूरा पढ़ें →
  3. इस्‍पात मंत्रालय

    इस्पात मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    इस्पात मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 6 का सफलतापूर्वक संचालन किया। इस अभियान में इस्पात मंत्रालय और उसके केंद्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  4. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    पीएसयू तेल विपणन कंपनियों द्वारा आपूर्ति किया जाने वाला ई20 पेट्रोल तय गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है; 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लिए गए 893 नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा जारी उस प्रेस विज्ञप्ति पर संज्ञान लिया है, जिसमें दावा किया गया…

    पूरा पढ़ें →
  5. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने शुरू की संवाद श्रृंखला; पहला सत्र नेतृत्व में मूल्यों और व्यक्तिगत प्रभावशीलता में सुधार पर केंद्रित

    विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने एक संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों को विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नेतृत्व, प्रशासन और व्यक्तिगत प्रभावशीलता…

    पूरा पढ़ें →
  6. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    भारत-यूरोपीय संघ ने होराइज़न यूरोप कार्यक्रम से जुड़ने के लिए वार्ताएँ संपन्न कीं

    भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूरोपीय संघ के प्रमुख अनुसंधान एवं नवाचार कार्यक्रम होराइज़न यूरोप के साथ भारत की संबद्धता के लिए वार्ताएँ सफलतापूर्वक संपन्न कर ली हैं। इस कार्यक्रम के…

    पूरा पढ़ें →
  7. PIB Backgrounder

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर: औद्योगिक विकास का आधार

    भारत का रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग अपने विनिर्माण आधार, निवेश क्षमता और अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विस्तार कर रहा है। समर्पित औद्योगिक पार्कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर का उद्देश्य उत्पादन क्षमता में सुधार करना और…

    पूरा पढ़ें →
  8. पर्यावरण

    दिल्ली में एक्यूआई 382 दर्ज किए जाने के बाद सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी का चरण-III तत्काल प्रभाव से लागू किया

    जीआरएपी संबंधी उप-समिति ने 6 नवंबर, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की स्थिति के साथ-साथ आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों की भी व्यापक समीक्षा की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    व्यावसायिक जोखिमों से सुरक्षित आजीविका की ओर

    श्री रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) के लिए नमस्ते योजना केवल सुरक्षा उपकरणों का एक सेट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही है। इसने अधिक सुरक्षा और गरिमा के साथ काम करने…

    पूरा पढ़ें →
  10. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आईएनए स्थित दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया

    केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज शाम राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 का दौरा किया। इस मेले का…

    पूरा पढ़ें →
↑