रक्षा मंत्रालय

रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

Key details of this update
DetailInformation
Date07 November 2026 (Saturday)
Time8:03 PM
Topic / Ministryरक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी
Reading time3 min (493 words)

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास और स्थानीय समुदायों के साथ संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से चलाई जा रही जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में कोर के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वी.एम.बी. कृष्णन, 33 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मान राज सिंह मान और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बाद में, रक्षा मंत्री ने दिवाली की पूर्व संध्या पर आयोजित बड़ाखाना के दौरान सैनिकों को संबोधित भी किया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए उनके साहस, पेशेवर दक्षता और समर्पण की सराहना की। राष्ट्रीय सुरक्षा में रसद व्यवस्था के महत्व पर जोर देते हुए श्री सिंह ने सुकना और आसपास के क्षेत्रों को अग्रिम मोर्चों तक आवश्यक सामान, हथियार, भोजन, चिकित्सा सामग्री और सैनिकों की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि सुकना पूर्वी भारत की सुरक्षा व्यवस्था की अहम कड़ी है और इसकी संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को देखते हुए चौबीसों घंटे सतर्कता व तैयारी जरूरी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों तक सभी आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रही है।

श्री राजनाथ सिंह ने बताया कि सड़कों, सुरंगों, सीमावर्ती बुनियादी ढांचे और आधुनिक सैन्य उपकरणों के लिए बजट आवंटन बढ़ाया गया है, जिससे देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टार्टअप और रक्षा उद्योग अब सैनिकों के लिए ड्रोन, ड्रोन-रोधी प्रणालियों और अत्याधुनिक उपकरणों का निर्माण कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने रक्षा बलों द्वारा नई तकनीकों को अपनाने, ड्रोन संचालन, साइबर सुरक्षा और आधुनिक कार्यप्रणालियों का प्रशिक्षण लेने की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये प्रयास सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे।

रक्षा मंत्री ने आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप को रेखांकित करते हुए कहा कि सुरक्षा चुनौतियां अब केवल सीमाओं पर पारंपरिक गोलीबारी एवं तोपखाने के इस्तेमाल तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि इनमें छद्म युद्ध, परोक्ष युद्ध, साइबर हमले, ड्रोन घुसपैठ और सूचना युद्ध जैसी चुनौतियां भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी अब सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैलाने, ड्रोन के जरिए संवेदनशील ठिकानों की निगरानी करने और साइबर हमलों से सैन्य प्रणालियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। श्री सिंह ने रक्षा बलों से बदलते सुरक्षा परिदृश्य के प्रति सतर्क रहने और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर मोर्चे पर पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया।

इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय
  1. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाई

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 8 नवंबर, 2026 को सिक्किम के अग्रिम क्षेत्रों में तैनात त्रिशक्ति कोर (33 कोर) के सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उनके साथ थल…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

    रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सॉफ्टवेयर विकास संस्थान (एसडीआई) ने हवाई अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी डिजिटल संचार प्रणाली का संयुक्त रूप से डिजाइन व विकास करने के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    अंडमान और निकोबार कमान में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास का सफलतापूर्वक समापन

    पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभ्यास 30 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2026 तक अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) की देखरेख…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

    भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सैन्य अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की। यह अभ्यास 5 से 6 नवंबर…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    भारत माता की जय। मेरे प्यारे देशवासियों, आज पूरा देश दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों भारतीय प्रकाश का पावन पर्व मना रहे हैं, दूर-दूर से लोग अपने घर पहुंच रहे हैं। परिवार…

    पूरा पढ़ें →
  2. संस्‍कृति मंत्रालय

    अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन (आईबीसी) के सहयोग से तवांग में आयोजित शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं और…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं, जहां वे वीर सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे और उनके बलिदान, निःस्वार्थ सेवा तथा राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को नमन करेंगे।…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ दीपावली मनाने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के संवेदनशील कदम की सराहना की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर के नरखेड़ स्थित लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दीपावली मनाने और अरुणाबाई एवं रामभाऊ बलपांडे के निवास पर ठहरने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  5. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम संवाद: मध्य प्रदेश के देवास में श्रम संहिता पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

    श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक संरक्षण पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम, "श्रम संवाद", का आयोजन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (एमओएलई) , भारत सरकार (जीओआई) और श्रम विभाग, मध्य…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री आडवाणी जी…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं

    दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा; “सभी को दीपावली की…

    पूरा पढ़ें →
  8. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अयोध्या में दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया

    भारत के उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम की पैड़ी पर दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने लाखों दीयों से जगमगाते घाटों के विहंगम…

    पूरा पढ़ें →
  9. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान…

    पूरा पढ़ें →
  10. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के…

    पूरा पढ़ें →
↑