रक्षा मंत्रालय Read in English

रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाई

Key details of this update
DetailInformation
Date08 November 2026 (Sunday)
Time3:08 PM
Topic / Ministryरक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (596 words)

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 8 नवंबर, 2026 को सिक्किम के अग्रिम क्षेत्रों में तैनात त्रिशक्ति कोर (33 कोर) के सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वी.एम.बी. कृष्णन, 33 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मान राज सिंह मान और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

श्री राजनाथ सिंह ने शेराथांग में सैनिकों से बातचीत के दौरान उन्हें दीपावली का सबसे उज्ज्वल प्रकाश बताया। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर सैनिकों के समर्पण और सतर्कता के कारण ही पूरा देश सुरक्षित महसूस करता है। रक्षा मंत्री ने कहा, “जिस तरह एक दीपक बिना किसी दिखावे के अंधकार दूर करता है, उसी तरह सैनिक भी चुपचाप अपना कर्तव्य निभाते हैं, ताकि देशवासी शांति और सुरक्षा के साथ त्योहार मना सकें।”

रक्षा मंत्री ने सैनिकों की कार्य कुशलता के साथ दक्षता, उच्च मनोबल और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में देश की सीमाओं की रक्षा के प्रति उनके अटूट संकल्प की सराहना की। श्री सिंह ने सैनिकों से इसी उत्साह और समर्पण के साथ मातृभूमि की रक्षा करते रहने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने उन सैनिकों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया, जो अपने परिवारों से दूर रहकर और निजी सुख-सुविधाओं तथा त्योहारों से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हैं।

श्री राजनाथ सिंह ने अनुशासन और साहस के महत्व का दृढ़ता से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि तकनीक कितनी भी उन्नत क्यों न हो जाए, अनुशासन और साहस के बिना उसका कोई महत्व नहीं है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सैनिकों का आचरण, वर्दी, भाषा और संयम स्थानीय समुदायों के बीच सेना की छवि तय करते हैं। उन्होंने सैनिकों से शेराथांग व इसके आसपास के क्षेत्रों में भारतीय सेना तथा स्थानीय लोगों के बीच विश्वास एवं सद्भाव के संबंधों को और सशक्त बनाने का आग्रह किया।

रक्षा मंत्री ने शेराथांग युद्ध स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा हरभजन सिंह स्मारक पर जाकर उन्हें नमन किया। बाबा हरभजन सिंह की विरासत आज भी इस क्षेत्र की सैन्य और असैन्य परंपराओं में विशेष स्थान रखती है।

श्री राजनाथ सिंह ने शेराथांग युद्ध स्मारक के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे स्मारक केवल अतीत की घटनाओं एवं बलिदानों की याद नहीं दिलाते, बल्कि सामूहिक स्मृति को संजोने के साथ राष्ट्रीय चेतना और गौरव की भावना भी जागृत करते हैं। उन्होंने बताया कि इस स्मारक में सम्मानित सैनिक देश के विभिन्न हिस्सों नागालैंड, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और असम से थे। इन वीर सैनिकों ने देशवासियों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और इस दौरान क्षेत्र, भाषा या समुदाय का भेदभाव नहीं किया गया। रक्षा मंत्री ने कहा कि एकता व निस्वार्थ सेवा की यही भावना भारत की आत्मा और मूल पहचान है, जहां प्रत्येक नागरिक अपने साथी भारतीयों को एक ही परिवार का सदस्य मानता है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय समर स्मारक की स्थापना की है। इसका उद्देश्य देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को सम्मान देना है। उन्होंने कहा, “शहीद सैनिकों के अद्वितीय साहस और बलिदान को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय समर स्मारक पर उनके लगभग 26 हजार नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किए गए हैं। स्मारक पर अपने किसी प्रियजन का नाम देखकर शहीदों के परिवारों, रिश्तेदारों और उनके पैतृक गांवों तथा क्षेत्रों के लोगों में गर्व की गहरी भावना जागृत होती है। ऐसे स्मारक वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।”

पीके/केसी/आरटी/एनके

इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय
  1. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा राज्य मंत्री ने सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में भाग लिया

    रक्षा राज्य मंत्री (आरआरएम) श्री संजय सेठ ने 7 नवंबर, 2026 को सैनिक स्कूल बीजापुर में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (एआईएसएसएनजी) 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सॉफ्टवेयर विकास संस्थान (एसडीआई) ने हवाई अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी डिजिटल संचार प्रणाली का संयुक्त रूप से डिजाइन व विकास करने के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    अंडमान और निकोबार कमान में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास का सफलतापूर्वक समापन

    पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभ्यास 30 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2026 तक अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) की देखरेख…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

    भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सैन्य अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की। यह अभ्यास 5 से 6 नवंबर…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

    भारत माता की जय। मेरे प्यारे देशवासियों, आज पूरा देश दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों भारतीय प्रकाश का पावन पर्व मना रहे हैं, दूर-दूर से लोग अपने घर पहुंच रहे हैं। परिवार…

    पूरा पढ़ें →
  2. संस्‍कृति मंत्रालय

    अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन (आईबीसी) के सहयोग से तवांग में आयोजित शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं और…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं, जहां वे वीर सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे और उनके बलिदान, निःस्वार्थ सेवा तथा राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को नमन करेंगे।…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ दीपावली मनाने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के संवेदनशील कदम की सराहना की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर के नरखेड़ स्थित लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दीपावली मनाने और अरुणाबाई एवं रामभाऊ बलपांडे के निवास पर ठहरने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री…

    पूरा पढ़ें →
  5. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    श्रम संवाद: मध्य प्रदेश के देवास में श्रम संहिता पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

    श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक संरक्षण पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम, "श्रम संवाद", का आयोजन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (एमओएलई) , भारत सरकार (जीओआई) और श्रम विभाग, मध्य…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री आडवाणी जी…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं

    दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा; “सभी को दीपावली की…

    पूरा पढ़ें →
  8. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अयोध्या में दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया

    भारत के उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम की पैड़ी पर दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने लाखों दीयों से जगमगाते घाटों के विहंगम…

    पूरा पढ़ें →
  9. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईपीएफओ ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभियान के माध्यम से संगठन ने प्रशासनिक दक्षता, स्वच्छता, पारदर्शिता और बेहतर जनसेवा प्रदान…

    पूरा पढ़ें →
  10. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के…

    पूरा पढ़ें →
↑