एशियन पैरा गेम्स की महिला एकल क्लास 3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोनलबेन पटेल को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एशियन पैरा गेम्स में उनका यह पहला व्यक्तिगत पदक है। उन्होंने इस उपलब्धि को वर्षों के अभ्यास, अनुशासन और समर्पण का नतीजा बताया और खेल यात्रा में इसे महत्वपूर्ण पड़ाव कहा।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर यह संदेश साझा किया:
"एशियन पैरा गेम्स में सोनलबेन पटेल की सफलता से बेहद प्रसन्न हूँ! उन्होंने महिला एकल (क्लास 3) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है, जो एशियन पैरा गेम्स में उनका पहला व्यक्तिगत पदक है। उनके खेल के सफर का यह खास पल वर्षों के समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत से संभव हुआ है: प्रधानमंत्री @narendramodi"
PM @narendramodi congratulated Sonalben Patel for the women's singles Class 3 bronze medal at the Asian Para Games. He noted that it was her first individual medal at the event and praised her dedication and hard work.
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
