एशियाई पैरा खेलों की महिला 400 मीटर टी20 दौड़ में दीप्ति जीवनजी ने एक बार फिर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सफलता पर उन्हें बधाई दी।
दीप्ति ने अपने खिताब का बचाव करते हुए खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखना महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर बधाई संदेश साझा किया:
दीप्ति जीवनजी के लगातार बेहतर प्रदर्शन को सराहा गया।
दीप्ति ने महिला 400 मीटर टी20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक बरकरार रखा और नया एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाया।
प्रधानमंत्री @narendramodi ने कहा कि यह उपलब्धि चैंपियन की निरंतर तैयारी और जीतने की इच्छाशक्ति को दर्शाती है।
PM @narendramodi congratulated Deepthi Jeevanji on defending Asian Para Games gold in women's 400m T20 with a new Games record.
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
