एशियाई पैरा खेलों की महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सृष्टि अरोड़ा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने उनके पहले ही एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने को बेहतरीन शुरुआत बताया। उन्होंने सृष्टि के आगे भी देश के लिए अच्छी उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद जताई।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर बधाई संदेश साझा किया:
“अपने पहले एशियाई पैरा खेलों में हिस्सा लेते हुए, सृष्टि अरोड़ा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। यह पदक एक शानदार शुरुआत है और मुझे पूरा विश्वास है कि सृष्टि भविष्य में भी देश को गौरवान्वित करती रहेंगी। बधाई और शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”
प्रधानमंत्री @narendramodi ने कहा कि महिला 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में सृष्टि अरोड़ा का कांस्य पदक उनकी खेल यात्रा की उत्साहजनक शुरुआत है।
पीके/केसी/आरटी/आर / डीए
