पर्यावरण Read in English

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने सीआईआई सम्मेलन में भारत की सर्कुलर इकोनॉमी को आगे बढ़ाने के लिए सरकार, उद्योग जगत और शहरी स्थानीय निकायों से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया

Key details of this update
DetailInformation
Date22 October 2026 (Thursday)
Time6:41 PM
Topic / Ministryपर्यावरण
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (638 words)

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के चक्रीय अर्थव्‍यवस्‍था (सर्कुलर इकोनॉमी) पर आयोजित सम्‍मेलन को संबोधित किया। उन्होंने सर्कुलर इकोनॉमी को आगे बढ़ाने के लिए स्पष्ट नीतियों, नियामक सुधारों, डिजिटल अनुपालन प्रणालियों और पूरी सरकार के सम्मिलित प्रयासों के माध्यम से नीतिगत इरादों को सार्थक कार्यों में बदलने के भारत के प्रयासों के बारे में बताया।

श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपशिष्ट प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) से जुड़े कानूनी ढांचे को लगातार मजबूत किया है। इसके तहत नौ तरह के अपशिष्टों: प्लास्टिक कचरा, बैटरी कचरा, ई-कचरा, पुराने टायर, इस्तेमाल किया गया तेल, उपयोग के अंत तक पहुंच चुके (एंड ऑफ लाइफ) वाहन, निर्माण और विध्वंस से निकला कचरा, अलौह धातु का कबाड़ (नॉन-फेरस स्क्रैप मेटल) और ठोस कचरा के लिए विशेष नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का मुख्य उद्देश्य उत्पादों के पूरे जीवनचक्र के दौरान कचरे को रोकना, रीसाइक्लिंग, पुन: उपयोग (रीयूज़), पुनर्निर्माण (रीमैन्युफैक्चरिंग) और संसाधनों की पुन:प्राप्ति (रिकवरी) करना है। मंत्री ने यह भी बताया कि अब तक, विनियमित अपशिष्ट श्रेणियों के अंतर्गत लगभग 499.60 लाख मीट्रिक टन कचरे का प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) किया जा चुका है। इसके साथ ही विस्‍तारित उत्‍पादक उत्‍तरदायित्‍व (ईपीआर) ढांचे के तहत 86,043 से अधिक उत्पादक और 4,880 रीसाइकलर पंजीकृत हैं।

ईपीआर की भूमिका पर जोर देते हुए, मंत्री ने कहा कि इस ढांचे के तहत उत्पादकों, आयातकों और ब्रांड मालिकों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने उत्पादों के जीवनचक्र के अंत में उनका पर्यावरण के अनुकूल प्रबंधन सुनिश्चित करें। ईपीआर प्रमाणपत्रों के हस्तांतरण से रीसाइकल करने वालों को वित्तीय प्रोत्साहन मिलता है, जिससे उनकी क्षमता बढ़ती है, तकनीकी प्रगति होती है और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही, यह रीसाइक्लिंग वैल्यू चेन में रोजगार सृजन और आजीविका के अवसर उपलब्‍ध कराने में भी योगदान देता है। श्री यादव ने कहा कि केवल नियमों के माध्यम से सर्कुलर इकोनॉमी नहीं बनाई जा सकती। उन्होंने 'लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट' (LiFE) पहल को महत्‍वपूर्ण बताया, जिसमें संसाधनों के विनाशकारी उपभोग के बजाय, उनका सोच-समझकर और सचेत उपयोग करने की अपील की गई है।

श्री यादव ने डिजिटल अनुपालन, ईपीआर बाजार संचालन और लेनदेन की समय-सीमा को लेकर उद्योग जगत की चिंताओं पर हितधारकों से व्यावहारिक समस्याओं और सुझावों को साझा करते रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार बाजार-आधारित दृष्टिकोण पर काम कर रही है और उद्योग प्रतिनिधियों से अपील की कि वे लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए खुलकर चर्चा करें। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के संबंध में, मंत्री ने उत्पादकों और रीसाइकल करने वालों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि रीसाइकल होने योग्य सामग्री की उपलब्धता और रीसाइक्लिंग क्षमता से जुड़ी चिंताओं को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य केवल प्रमाण पत्र जारी करना ही नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करना, स्थानीय उद्योगों की क्षमता बढ़ाना, ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और तकनीक को आगे बढ़ाना है।

ठोस कचरा प्रबंधन (एसडब्‍ल्‍यूएम) नियमों पर चर्चा करते हुए, श्री यादव ने तकनीक अपनाने, क्षमता बढ़ाने, ऑनलाइन निगरानी, ​​जवाबदेही बढ़ाने और शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिरता पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि ठोस कचरे को चार श्रेणियों – गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष ध्‍यान देने की आवश्यकता वाला कचरा – में अलग करने और इसमें जनभागीदारी महत्वपूर्ण है। श्री यादव ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा कि एसडब्‍ल्‍यूएम नियमों को प्रभावी तरीके से लागू करने से पुराने कचरे (लेगेसी वेस्ट) को नियंत्रित करने और शहरी प्रणालियों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सर्कुलर इकोनॉमी को आगे बढ़ाने के लिए सरकार, उद्योग और शहरी स्थानीय निकायों के समन्वित प्रयासों का आह्वान किया। इसके अलावा, उन्होंने ई-कचरे और बैटरियों से महत्वपूर्ण खनिजों की बेहतर रिकवरी करने तथा सेकेंडरी कच्चे माल के बाजारों को विकसित करने और सप्लाई-चेन की ट्रेसबिलिटी को मजबूत करने में उद्योग की अधिक भागीदारी पर जोर दिया।

इसी विषय से और: पर्यावरण

View all इसी विषय से और: पर्यावरण
  1. पर्यावरण

    कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए हैं

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषदों (यूटीबीसी) के बीच लगभग 1.04 करोड़ रुपये की पहुंच और लाभ-साझाकरण (एबीएस)…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने अमृतसर और तरनतारन में धान के पराली प्रबंधन उपायों की समीक्षा की

    एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय टीम ने एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए आज…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    सीएक्यूएम के अध्यक्ष के नेतृत्व में उच्चस्तरीय दल ने रोपड़, होशियारपुर और अमृतसर में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय दल ने पंजाब के रोपड़, होशियारपुर और अमृतसर में ताप विद्युत संयंत्रों,…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सचिव (एमओईएफसीसी) ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के कार्य योजना की समीक्षा की

    भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव श्री नरेंद्र भूषण ने आज दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने और शीतकालीन तैयारियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार तथा…

    पूरा पढ़ें →
  5. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने पंजाब और हरियाणा में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की, जमीनी स्तर पर तुरंत कार्रवाई करने का आह्वान किया

    एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने धान की पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और नियंत्रित करने तथा वायु प्रदूषण के अन्य प्रमुख स्रोतों को कम…

    पूरा पढ़ें →
  6. पर्यावरण

    दिल्ली में धूल नियंत्रण पर सीएक्यूएम की समीक्षा, सड़क और निर्माण स्थलों पर सख्त अमल के निर्देश

    सीएक्यूएम और दिल्ली के मुख्य सचिव ने सरकारी एजेंसियों के साथ धूल प्रदूषण के उपायों की समीक्षा की। एमसीडी को सड़क तथा खुले क्षेत्रों में नियंत्रण बढ़ाने और डीपीसीसी को विभागीय तालमेल…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 सक्रिय रूप से लागू किया

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई), अपने केन्‍द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू) और स्वायत्त संस्थानों के साथ मिलकर विशेष अभियान 6 का सक्रिय रूप से लागू कर रहा है। मंत्रालय और…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    मन की बात की 139वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ (25.10.2026)

    मेरे प्यारे देशवासियो, ‘मन की बात’ में एक बार फिर आप सबका स्वागत है। आज से 12 वर्ष पहले, विजयादशमी के पावन अवसर पर, हमने ‘मन की बात’ की शुरुआत की थी।…

    पूरा पढ़ें →
  3. PIB Backgrounder

    भारत में रामसर स्थल

    रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत अंतर्राष्‍ट्रीय महत्‍व की आर्द्रभूमियों के भारत के नेटवर्क का विस्तार वर्ष 2014 से अब तक लगभग चार गुना हो चुका है। नामित स्‍थलों की संख्या 26 से बढ़कर…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और रिकॉर्ड 114 पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज हाल ही में संपन्न हुए एशियाई पैरा खेल 2026 में भारत के पैरा-एथलीटों की असाधारण उपलब्धि की सराहना की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात…

    पूरा पढ़ें →
  5. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    डिजिटल इंडिया के ‘भाषिणी’ विभाग ने आईआईटी दिल्ली में आयोजित ईटीडी-2026 में, सुलभ शोध के लिए बहुभाषी एआई समाधान प्रदर्शित किए

    भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) के अंतर्गत 'डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन' (डीआईसी) की 'डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन' (डीआईबीडी) ने 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026 – गुवाहाटी

    आठ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है। यह वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही…

    पूरा पढ़ें →
  7. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एनआईसीडीसी ने बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड की शुरुआत के साथ बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाया

    नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनआईसीडीसी) ने बिहार में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बोधगया में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने…

    पूरा पढ़ें →
  8. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    लगभग 1,500 प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों की भागीदारी के साथ भुवनेश्वर में 19वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन और प्रदर्शनी का समापन हुआ

    19वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026 आज ओडिशा के भुवनेश्वर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री, श्री मनोहर लाल ने समापन…

    पूरा पढ़ें →
  9. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026 का ओडिशा के भुवनेश्वर में उद्घाटन

    केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने ओडिशा के भुवनेश्वर में दूसरे राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन का उद्घाटन किया। 24 और 25 अक्टूबर 2026 को होने वाले इस सम्मेलन का…

    पूरा पढ़ें →
  10. रेल मंत्रालय

    सतना–देवेंद्रनगर (53 किमी) एवं रीवा–चुरहट (65 किमी) रेलखंड देश को समर्पित; विंध्य एवं बुंदेलखंड आए करीब, सीधी जिले को बड़ा लाभ

    मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
↑