पर्यावरण Read in English

सचिव (एमओईएफसीसी) ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के कार्य योजना की समीक्षा की

Key details of this update
DetailInformation
Date23 October 2026 (Friday)
Time7:11 PM
Topic / Ministryपर्यावरण
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (596 words)

भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव श्री नरेंद्र भूषण ने आज दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने और शीतकालीन तैयारियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार तथा शहरी निकायों की कार्य योजनाओं की समीक्षा की।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक अपने किए गए 11 प्रमुख कदमों तथा वायु गुणवत्ता सुधार हेतु विभिन्न हस्तक्षेपों की संतृप्ति प्राप्त करने हेतु qअपनी सभी नियोजित गतिविधियों की जानकारी दी। इनमें सड़क धूल, निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) गतिविधियाँ, जैविक पदार्थ का खुला दहन, वाहनजनित प्रदूषण, यातायात जाम में कमी, औद्योगिक प्रदूषण, हरियाली करण तथा धान की पराली प्रबंधन जैसे वायु प्रदूषण के विभिन्न स्रोतों को संबोधित किया गया। राज्य सरकार ने विभिन्न एजेंसियों और स्थानीय निकायों के समन्वय से कई उपाय पहले ही लागू कर दिए हैं, जिनसे उल्लेखनीय प्रगति हासिल हुई है।

सचिव ने सड़कों के पुनर्विकास, प्रदूषण हॉटस्पॉट पर यातायात जाम में कमी, इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती और ईवी चार्जिंग अवसंरचना, उत्पन्न होने वाले 100% ठोस अपशिष्ट के प्रसंस्करण हेतु ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधाओं की स्थापना, पुराने/विरासती अपशिष्ट डंप स्थलों के उपचार, सी एंड डी अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधाओं एवं माध्यमिक संग्रह केंद्रों, तथा निर्माण स्थलों और उद्योगों पर वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की निगरानी एवं प्रवर्तन जैसे विभिन्न हस्तक्षेपों की इसमें समीक्षा की गई।

वाहनजनित प्रदूषण से जुड़े हस्तक्षेपों की प्रगति की समीक्षा करते हुए श्री भूषण ने अनुरोध किया कि राज्य सरकार अपने पुराने ट्रकों और बसों के प्रतिस्थापन हेतु बनी परिवर्तन योजना के लाभों को शीघ्र अपनाने के लिए ट्रक एवं बस संघों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े। उन्होंने सुझाव दिया कि परिवहन विभाग पुराने वाहनों को एनसीआर से बाहर स्थानांतरित करने हेतु एनओसी जारी करने में सुविधाजनक और सक्रिय भूमिका निभाए।

सचिव ने राज्य से वाहनजनित प्रदूषण से निपटने के लिए सभी ईंधन स्टेशनों पर ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ नीति के प्रवर्तन हेतु एएनपीआर कैमरों की शीघ्र स्थापना का आग्रह किया।

श्री भूषण ने सी एंड डी यानी निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट उत्पादन के अनुपात में सी एंड डी अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधाओं की पर्याप्तता की भी समीक्षा की। उन्होंने सुझाव दिया कि कई शहरों में पहले से कार्यरत एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) निगरानी एवं प्रवर्तन कार्रवाइयों से अपने को एकीकृत कर सकते हैं, जैसे निर्माण स्थलों की दूरस्थ निगरानी, सी एंड डी अपशिष्ट तथा ठोस अपशिष्ट ढोने वाले वाहनों की ट्रैकिंग, यांत्रिक सड़क सफाई, यातायात जाम में कमी और यांत्रिक सड़क स्वीपरों का संचालन आदि। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि निर्माण स्थलों की निगरानी हेतु उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विकसित डस्ट पोर्टल का उपयोग किया जाए।

बताया गया कि राज्य ने अपने हरियालीकरण के लक्ष्य पहले ही प्राप्त कर लिए हैं। सचिव ने सुझाव दिया कि शहरी निकायों को मोएफ एंड सीसी की नगर वन योजना के अंतर्गत नमो वन विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

श्री भूषण ने यह भी समीक्षा की कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा विशिष्ट श्रेणी के उद्योगों हेतु निर्धारित संशोधित उत्सर्जन मानकों को पूरा करने के लिए उद्योगों में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण (एपीसीडी) लगाने की तैयारी कितनी है।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा उद्योग विभाग को उद्योगों और संघों के साथ बैठकें कर कार्यान्वयन की निकट निगरानी करने तथा बाधाओं को दूर करने का सुझाव दिया गया।

इस बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त सीएक्यूएम, सीपीसीबी, एनसीआर नियोजन बोर्ड और उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ-साथ गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, मुज़फ्फरनगर और शामली के जिला अधिकारियों तथा नगर आयुक्तों ने भाग लिया।

पीके/ केसी/ आरटी /एमएम /डीए

इसी विषय से और: पर्यावरण

View all इसी विषय से और: पर्यावरण
  1. पर्यावरण

    कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए हैं

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषदों (यूटीबीसी) के बीच लगभग 1.04 करोड़ रुपये की पहुंच और लाभ-साझाकरण (एबीएस)…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने अमृतसर और तरनतारन में धान के पराली प्रबंधन उपायों की समीक्षा की

    एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय टीम ने एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए आज…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    सीएक्यूएम के अध्यक्ष के नेतृत्व में उच्चस्तरीय दल ने रोपड़, होशियारपुर और अमृतसर में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय दल ने पंजाब के रोपड़, होशियारपुर और अमृतसर में ताप विद्युत संयंत्रों,…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने पंजाब और हरियाणा में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की, जमीनी स्तर पर तुरंत कार्रवाई करने का आह्वान किया

    एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने धान की पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और नियंत्रित करने तथा वायु प्रदूषण के अन्य प्रमुख स्रोतों को कम…

    पूरा पढ़ें →
  5. पर्यावरण

    केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने सीआईआई सम्मेलन में भारत की सर्कुलर इकोनॉमी को आगे बढ़ाने के लिए सरकार, उद्योग जगत और शहरी स्थानीय निकायों से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया

    पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के चक्रीय अर्थव्‍यवस्‍था (सर्कुलर इकोनॉमी) पर आयोजित सम्‍मेलन को संबोधित किया। उन्होंने सर्कुलर इकोनॉमी…

    पूरा पढ़ें →
  6. पर्यावरण

    दिल्ली में धूल नियंत्रण पर सीएक्यूएम की समीक्षा, सड़क और निर्माण स्थलों पर सख्त अमल के निर्देश

    सीएक्यूएम और दिल्ली के मुख्य सचिव ने सरकारी एजेंसियों के साथ धूल प्रदूषण के उपायों की समीक्षा की। एमसीडी को सड़क तथा खुले क्षेत्रों में नियंत्रण बढ़ाने और डीपीसीसी को विभागीय तालमेल…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 25 अक्टूबर 2026 को नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में कई कार्यक्रम किए, जिनका मुख्य उद्देश्य भारत-नीदरलैंड के आर्थिक संबंधों को मजबूत…

    पूरा पढ़ें →
  2. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

    एनआईएफटीईएम-के ने भारत के पहले ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’, ‘हैक द फोर्क’ का आयोजन किया

    राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान, कुंडली (एनआईएफटीईएम-के) ने 'हैक द फोर्क' का आयोजन किया। यह भारत का पहला ‘एआई × फूड टेक हैकाथॉन’ था। इसका मुख्य उद्देश्य वैकल्पिक प्रोटीन उद्योग…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद का स्मरण…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-गुवाहाटी

    गुवाहाटी में शिल्प समागम मेले (एसएसएम) से स्थानीय लोगों में उत्साह भर रहा है और हज़ारों दर्शकों ने भारत की पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की समृद्ध और अलग-अलग तरह की विरासत…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    भुवनेश्वर में आरबीआइ की प्रमुख सुविधाओं के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    उड़ीसा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम जी। यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी, केंद्र सरकार में मेरी सहयोगी निर्मला सीतारमण जी, जुएल ओरांव जी, भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर श्री संजय…

    पूरा पढ़ें →
  6. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 26 और 27 अक्टूबर, 2026 को आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। 26 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति विजयवाड़ा स्थित डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें…

    पूरा पढ़ें →
  7. उपभोक्‍ता कार्य

    सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने वॉकी-टॉकी के भ्रामक विज्ञापन दिए और ऐसी उत्पाद प्रविष्टि की, जिनमें…

    पूरा पढ़ें →
  8. लोकसभा सचिवालय

    12वां ब्रिक्स संसदीय मंच कल संसद भवन परिसर में आयोजित होगा

    भारतीय संसद 26 अक्टूबर 2026 को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच (BRICS Parliamentary Forum) की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। दो दिवसीय इस मंच के शुभारंभ से पूर्व, लोकसभा अध्यक्ष श्री…

    पूरा पढ़ें →
  9. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में शहरी प्रशासन, योजना और सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने संबंधी व्यावहारिक सुझावों के साथ ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ संपन्न

    ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में शहरी प्रशासन, योजना और सेवाओं की आपूर्ति को मजबूत करने संबंधी व्यावहारिक सुझावों के साथ आज भुवनेश्वर में ‘राष्ट्रीय शहरी सम्मेलन 2026’ संपन्न हुआ। समापन भाषण…

    पूरा पढ़ें →
  10. गृह मंत्रालय

    मोदी सरकार का ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार, NCB द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

    मोदी सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ा प्रहार किया। NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की…

    पूरा पढ़ें →
↑