रक्षा मंत्रालय Read in English

रक्षा मंत्री और उनके जापानी समकक्ष ने फिलीपींस में एडीएमएम-प्लस के अवसर पर मुलाकात की

Key details of this update
DetailInformation
Date28 October 2026 (Wednesday)
Time3:44 PM
Topic / Ministryरक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (400 words)

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री श्री शिंजीरो कोइज़ुमी ने 28 अक्टूबर, 2026 को फिलीपींस के सेबू में आयोजित आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम) – प्लस के अवसर पर मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने अगस्त में हुई अपनी पिछली बैठक के बाद से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में निरंतर प्रगति का स्वागत किया। ये प्रगति उन दिशााओं के अनुरूप है, जिन पर दोनों पक्षों ने सहमति व्यक्त की थी। इनमें निम्नलिखित प्रमुख बिंदु शामिल हैं:

दोनों पक्षों की रणनीतिक और परिचालन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने वाले ठोस समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चर्चा में प्रगति हुई। इसमें समुद्री बारूदी सुरंग-रोधी उपायों की क्षमताओं को बढ़ाना तथा जापान की प्रौद्योगिकीय विशेषज्ञता और भारत की उत्पादन क्षमताओं का लाभ उठाते हुए नौसेना पोतों के निर्माण एवं डिजाइन के क्षेत्र में संयुक्त विकास की संभावनाओं का पता लगाना शामिल है। इस दिशा में भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की जापान यात्रा जैसे अवसरों से सहयोग को बढ़ावा मिला है।

भारत-जापान वायु सेना अभ्यास 'वीर गार्डियन 26' के दौरान जापान के वायु आत्मरक्षा बल के लड़ाकू विमानों की भारत की पहली यात्रा के बाद दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच सहयोग मजबूत करने के उद्देश्य से चर्चा में प्रगति हुई। इस अभ्यास के साथ ही जापान के वायु आत्मरक्षा बल के प्रमुख की भारत यात्रा भी हुई।

टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में भारत-जापान रक्षा उद्योग मंच का सफल आयोजन किया गया, जिसमें दोनों देशों की लगभग 40 कंपनियों ने भाग लिया।

दोनों मंत्रियों ने इस वर्ष के उत्तरार्ध में टोक्यो में चौथी जापान-भारत विदेश एवं रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक (2+2) और जापान-भारत रक्षा मंत्रियों की बैठक आयोजित करने की दिशा में चर्चा में तेजी लाने पर भी सहमति व्यक्त की।

बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बातचीत के दौरान भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, मुक्त और शांतिपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत और जापान की साझा प्रतिबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Happy to meet with the Minister of Defense of Japan, Mr. Koizumi Shinjiro, on the sidelines of the 13th ADMM-Plus in Cebu, Philippines. Had productive discussions on reviewing our ongoing bilateral defense cooperation and exploring new avenues to further strengthen the India-Japan Special Strategic and Global Partnership. Our shared commitment remains vital for a free, open, and peaceful Indo-Pacific region.

पीके/केसी/आरटी/आईएम/केके

इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय
  1. रक्षा मंत्रालय

    भारत-दक्षिण कोरिया द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने के लिए आईएनएस सह्याद्रि बुसान पहुंचा

    भारतीय नौसेना का स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित- निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस- सह्याद्रि 26 अक्टूबर, 2026 को भारत-दक्षिण कोरिया नौसेना (आईएन-आरओकेएन) द्विपक्षीय अभ्यास में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने फिलीपींस में एडीएमएम-प्लस के मौके पर अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ वार से मुलाकात की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 28 अक्टूबर, 2026 को फिलीपींस के सेबू में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) के मौके पर अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ वार श्री पीट हेगसेठ के साथ…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    सीमा सड़क संगठन ने अरुणाचल प्रदेश में अरुणांक परियोजना का 19वां स्थापना दिवस मनाया

    सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की अरुणांक परियोजना ने 24 अक्टूबर, 2026 को अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन में अपना 19वां स्थापना दिवस मनाया। यह अवसर अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में रणनीतिक बुनियादी…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिम्बेक्स-2026) के 33वें संस्करण का समापन

    भारतीय नौसेना द्वारा विशाखापत्तनम में आयोजित सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास ‘सिम्बेक्स-2026’ का 33वां संस्करण 26 अक्टूबर, 2026 को संपन्न हुआ। इस अभ्यास से भारतीय नौसेना तथा सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के बीच…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 1283, सृष्टि) का जलावतरण

    27 अक्टूबर 2026 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल), गोवा में ‘यार्ड 1283 (सृष्टि)’, जो अगली पीढ़ी का अपतटीय गश्ती पोत (एनजीओपीवी) है, का जलावतरण श्रीमती संदीपा सहाय द्वारा किया गया। इस अवसर…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    यार्ड 142 का जलावतरण तथा यार्ड 144 और 148 के निर्माण कार्य का शुभारंभ

    26 अक्टूबर 2026 को ठाणे स्थित मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में पहले सलेज बार्ज (यार्ड 142) जहाज का जलावतरण किया गया। इसके साथ ही तीसरी सलेज बार्ज (यार्ड 144) और पहली…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत ई-कचरा प्रबंधन के प्रयासों को तेज़ किया

    नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-कचरा) को प्रभावी ढंग से इकट्ठा करने, अलग-अलग करने और उसके निपटान के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। 'स्वच्छता' को संस्थागत बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  2. लोकसभा सचिवालय

    लोकसभा अध्यक्ष ने लोकतंत्र में विचारों की भिन्नता के बावजूद आपसी सम्मान बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस बात पर बल दिया कि लोकतंत्र में विचारों और दृष्टिकोणों में भिन्नता होना स्वाभाविक है, लेकिन असहमति व्यक्त करते समय परस्पर सम्मान और…

    पूरा पढ़ें →
  3. राज्यसभा सचिवालय

    उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

    उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति (एएफईटी) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल…

    पूरा पढ़ें →
  4. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के तहत उल्लेखनीय प्रगति की है, 3.42 लाख वर्ग फुट से अधिक स्थान खाली कराया और स्क्रैप के निपटान से 49.46 करोड़ रुपए अर्जित किए

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) और अन्य संगठनों के साथ मिलकर विशेष अभियान 6 का सक्रिय रूप से कार्यान्वयन कर रहा है। इस अभियान का…

    पूरा पढ़ें →
  5. औषधि विभाग

    एनपीपीए ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं के संशोधित एमआरपी जारी किए; सूची को लगातार अपडेट किया जाएगा; नई कीमतें 9 नवंबर, 2026 से प्रभावी होंगी

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय और औषधि विभाग, के अधीन राष्ट्रीय औषधीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कैंसर रोधी 543 ब्रांड की दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) के साथ एक सूची…

    पूरा पढ़ें →
  6. भारी उद्योग मंत्रालय

    भारी उद्योग मंत्रालय और इसके केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) एवं स्वायत्त निकायों (एबी) ने स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2026 और विशेष अभियान 6 का आयोजन किया

    भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और स्वायत्त निकायों (एबी) के साथ मिलकर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सड़क से स्वावलंबन तक

    46 वर्षीय मीरा ठाकुर (बदला हुआ नाम) का जीवन कभी बेघर होने, बीमारी और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा था, लेकिन आज वही जीवन आत्मविश्वास, सम्मान और स्वावलंबन से जगमगा रहा…

    पूरा पढ़ें →
  8. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय 1 नवंबर 2026 से नए आवेदन स्वीकार करने के लिए पीएलआई योजना पोर्टल खोलेगा

    वस्त्र मंत्रालय, 'उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत नए आवेदन स्वीकार करने के लिए अपना आवेदन पोर्टल फिर से खोलने जा रहा है। यह योजना के चौथे चरण के लिए होगा,…

    पूरा पढ़ें →
  9. पत्तन

    भारत को वैश्विक कंटेनर विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए मंत्रिमंडल ने 10,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 'कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग प्रमोशन स्कीम' (सीएमपीएस) को मंजूरी दे दी है। 10,000 करोड़ रुपये की यह योजना केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित…

    पूरा पढ़ें →
  10. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के स्वच्छता अभियान ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत ई-कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग पहलों से 10,50,520 रुपये का महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ

    कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने मौजूदा 'विशेष अभियान 6.0' के तहत संचालन दक्षता, स्वच्छता और रिकॉर्ड प्रबंधन के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। संस्थागत उत्कृष्टता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति अपनी…

    पूरा पढ़ें →
↑