विजयादशमी के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए सुख, समृद्धि तथा सफलता की कामना की।
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पर्व उत्साह और आस्था के साथ नए संकल्पों को मजबूती देने का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों का जीवन खुशियों और सौभाग्य से भरा रहे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर यह संदेश साझा किया:
"आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।"
प्रधानमंत्री के संदेश में विजयादशमी पर सभी को अनंत शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने उल्लास और विश्वास से जुड़े इस उत्सव को नई शक्ति का प्रतीक बताया और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख-सौभाग्य एवं सफलता की कामना की।
पीके/केसी/आरटी/पीके
