एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ46 स्पर्धा में रिंकू हुड्डा ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ 65.11 मीटर थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने रिंकू की सफलता को अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आने वाली प्रतियोगिताओं में भी नए मुकाम हासिल करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शुभकामना संदेश साझा किया।
“रिंकू हुड्डा के लिए एक महान उपलब्धि! 65.11 मीटर के शानदार सीजन-बेस्ट थ्रो के साथ, रिंकू ने एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है! उनका यह असाधारण प्रदर्शन उनके अनुशासन और समर्पण को रेखांकित करता है। ईश्वर करे वे इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें: प्रधानमंत्री @narendramodi”
Rinku Hooda has won Gold in the Men's Javelin Throw F46 at the Asian Para Games 2026, delivering a season-best throw of 65.11m. Congratulations on a result that shows dedication and discipline. Wishing him further progress: PM @narendramodi
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
