एशियन पैरा गेम्स 2026 की महिलाओं की 1500 मीटर टी12/13 दौड़ में सौम्या ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने अपने पहले ही पैरा गेम्स में सौम्या की सफलता को उनकी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण बताया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर इस संबंध में संदेश पोस्ट किया।
“पदार्पण पर सौम्या की स्वर्णिम सफलता प्रशंसनीय है!
एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 1500 मीटर टी12/13 स्पर्धा में सौम्या ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
पहली ही भागीदारी में यह उपलब्धि उनकी लगन, क्षमता और संकल्प को दर्शाती है। सौम्या को प्रधानमंत्री @narendramodi की ओर से बधाई।”
Soumya's debut at the Asian Para Games 2026 has been golden. She claimed the Women's 1500m T12/13 title with a personal-best time. This result reflects her determination, hard work and talent. Congratulations to Soumya: PM @narendramodi
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए
