Monday, 19 October 2026
Latest Updates

संस्‍कृति मंत्रालय Read in English

संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने पुरातत्व संस्थान में नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्घाटन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date15 September 2026 (Tuesday)
Time7:20 PM
Topic / Ministryसंस्‍कृति मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (323 words)

संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित पुरातत्व संस्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर में नव नियुक्त वरिष्ठ संरक्षण सहायकों और संरक्षण सहायकों के लिए आयोजित प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह देशभर के विभिन्न एएसआई मंडलों से नव नियुक्त 53 वरिष्ठ संरक्षण सहायकों (एसआर. सीए) और संरक्षण सहायकों (सीए) के लिए एक माह का गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम है। संशोधित पाठ्यक्रम में पुरातत्व संबंधी मूल कार्य-प्रणालियों को प्रशासनिक निर्णय लेने की प्रक्रिया के साथ समन्वित किया गया है, जिसमें अधिकारियों को सरकारी वित्तीय नियमों (जीएफआर), प्रशासनिक विधि, स्थापना संबंधी प्रक्रियाओं, जनशक्ति प्रबंधन और विभागीय जांच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए सचिव महोदय ने संस्थान को अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए रणनीतिक बदलाव की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने भारत के संरक्षित स्मारकों को आर्थिक विकास के उत्प्रेरक के रूप में उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया। “स्मारक अर्थव्यवस्था” को रेखांकित करते हुए सचिव महोदय ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत पर्यटन, स्थानीय परिवहन, आतिथ्य, कारीगर बाजारों, प्रकाश एवं ध्वनि कार्यक्रमों और विरासत संबंधी क्यूरेटेड भ्रमण आदि को बढ़ावा देकर प्रत्यक्ष रूप से या सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से रोजगार सृजित करने और राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में योगदान करने में प्रत्यक्ष भूमिका निभाती है।

सचिव महोदय ने अधिकारियों से निर्णायक नेतृत्व अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सही भावना से की गई पहलों के लिए संस्थागत संसाधन कोई बाधा नहीं हैं। उन्होंने आगे राष्ट्रीय हित (देश हित) को प्रथम, संस्थागत दायित्व (संस्‍था हित) को द्वितीय और समाज तथा परिवार को तृतीय प्राथमिकता देने की कार्य-संस्कृति को रेखांकित किया।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक श्री यदुबीर सिंह रावत ने “न्यूनतम हस्तक्षेप और अधिकतम संरक्षण” की मार्गदर्शक संरक्षण विचारधारा को दोहराया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस प्रशिक्षण मॉड्यूल के बाद शीघ्र ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सेवारत कार्मिकों और राज्य पुरातत्व विभागों के अधिकारियों के लिए पुनश्चर्या पाठ्यक्रम (रिफ्रैशर कोर्स) आयोजित किए जाएंगे।

इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय
  1. संस्‍कृति मंत्रालय

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 19 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में वर्ष 2024 और 2025 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे

    भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे मेघदूत परिसर, रवींद्र भवन, नई दिल्ली में संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र…

    पूरा पढ़ें →
  2. संस्‍कृति मंत्रालय

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में तक्षणम प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, इस प्रदर्शनी में 150 कलाकारों की 250 से भी अधिक कलाकृतियों व मूर्तियों को एक साथ प्रदर्शित किया गया है

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए), नई दिल्ली में 'तक्षणम' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह एक भव्य प्रदर्शनी है, जिसमें विभिन्न पीढ़ियों, कलात्मक…

    पूरा पढ़ें →
  3. संस्‍कृति मंत्रालय

    8वीं प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी में उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत की धूम

    आठवीं प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी में प्रदर्शित 27 स्मृति चिन्हों के संग्रह में देवताओं की भूमि यानी देवभूमि के रूप उत्तराखंड की पहचान झलकती है। प्रधानमंत्री को भेंट किए गए इन उपहारों…

    पूरा पढ़ें →
  4. संस्‍कृति मंत्रालय

    व्यक्तिगत उपहारों से लेकर सार्वजनिक उद्देश्य तक: आंध्र प्रदेश के प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह का एक राष्ट्रीय मिशन को समर्थन

    पीएम स्मृति चिन्ह संग्रह में आंध्र प्रदेश के 18 स्मृति चिन्हों को प्रदर्शित किया गया है, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प और सार्वजनिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हैं। मूल रूप…

    पूरा पढ़ें →
  5. संस्‍कृति मंत्रालय

    क्षेत्रीय पहचान से लेकर साझा राष्ट्रीय विरासत तक

    मध्य प्रदेश के 22 स्मृति-चिन्ह, जिन्हें पीएम स्मृति-चिन्हों की 8वीं ई-नीलामी में प्रदर्शित किया गया है, केवल कलाकृतियों, तस्वीरों और स्मरणीय वस्तुओं का संग्रह नहीं हैं। सामूहिक रूप से ये राज्य की…

    पूरा पढ़ें →
  6. संस्‍कृति मंत्रालय

    4,000 साल पुरानी ढोकरा कला से लेकर जनजातीय विरासत तक, प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिन्हों की 8वीं इ-नीलामी में जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक गाथा

    छत्तीसगढ़ के 16 स्मृति चिन्हों के संग्रह में एक प्राचीन धातु-ढलाई परंपरा मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जो राज्य की समृद्ध जनजातीय विरासत, भक्ति परंपराओं और समकालीन सांस्कृतिक पहचान को…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति की दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं

    दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6.0: डाक विभाग ने शिकायत निवारण, स्वच्छता, ई-अपशिष्ट निपटान और अंतरिक्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने देशभर के डाक प्रतिष्ठानों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे 'विशेष अभियान 6' (स्पेशल अभियान 6) के क्रियान्वयन चरण में उल्लेखनीय प्रगति…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →
  6. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  7. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  8. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  9. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  10. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने पुरातत्व संस्थान में नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्घाटन किया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने पुरातत्व संस्थान में नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 15 September 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑