Sunday, 18 October 2026 10 new updates today
Latest Updates

संस्‍कृति मंत्रालय Read in English

17वें कथकली महोत्सव का उद्घाटन चेन्नई के कलाक्षेत्र फाउंडेशन में किया गया

Key details of this update
DetailInformation
Date18 September 2026 (Friday)
Time9:12 PM
Topic / Ministryसंस्‍कृति मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (318 words)

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में कलाक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित 17वें कथकली महोत्सव का उद्घाटन आज चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित भारत कलाक्षेत्र सभागार में किया गया।

तीन दिवसीय उत्सव का विषय है "कथा रस संगम – कहानियों के सार का संगम"। यह उत्सव – सदानम अकादमी, केरल कलामंडलम और मार्गी थिएटर जैसे तीन प्रमुख कथकली संस्थानों को एक साथ लाया है जिससे 18 से 20 सितंबर 2026 तक तीन विशिष्ट प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जा सकें।

आज शाम 5:45 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री के.के. मिश्रा, आईआरटीएस मुख्य अतिथि थे। कलाक्षेत्र फाउंडेशन के निदेशक श्री सुरेश कुमार चिक्कला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

महोत्सव का शुभारंभ सदानम अकादमी द्वारा प्रस्तुत "मंदोदरी" से हुआ। रामायण पर आधारित यह प्रस्तुति रावण के जीवन के अंतिम क्षणों और उसकी मृत्यु पर मंदोदरी की प्रतिक्रिया को दर्शाती है।

19 सितंबर को केरल कलामंडलम अर्नेस्ट हेमिंग्वे के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित कथकली प्रस्तुति "द ओल्ड मैन एंड द सी" प्रस्तुत करेगा। यह प्रस्तुति कहानी के केंद्र में स्थित मछुआरे सैंटियागो के धैर्य, दृढ़ संकल्प और संघर्ष को दर्शाती है।

यह महोत्सव 20 सितंबर को मार्गी थिएटर द्वारा प्रस्तुत "रुगमंगदा चरितम" के साथ समाप्त होगा। यह प्रस्तुति राजा रुगमंगदा की भक्ति और एकादशी के पालन में उनकी आस्था की परीक्षा को दर्शाती है।

इस महोत्सव के अंतर्गत तीनों दिन सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक रुक्मिणी अरंगम में व्याख्यान-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद कलाक्षेत्र फाउंडेशन के छात्रों द्वारा कथकली प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

1936 में रुक्मिणी देवी अरुंडेल द्वारा स्थापित कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने भारत की शास्त्रीय कलाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, अभ्यास और प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फाउंडेशन ने भरतनाट्यम के विकास और प्रस्तुति में योगदान दिया है और शिक्षा और प्रदर्शन के माध्यम से पारंपरिक संगीत, नृत्य और शिल्प परंपराओं के प्रसार में सहयोग प्रदान किया है।

महोत्सव का स्थल:

भरत कलाक्षेत्र सभागार

कलाक्षेत्र फाउंडेशन

थिरुवनमियूर, चेन्नई – 600041

पीके/केसी/एनकेएस/

इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय
  1. संस्‍कृति मंत्रालय

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 19 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में वर्ष 2024 और 2025 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे

    भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे मेघदूत परिसर, रवींद्र भवन, नई दिल्ली में संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र…

    पूरा पढ़ें →
  2. संस्‍कृति मंत्रालय

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में तक्षणम प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, इस प्रदर्शनी में 150 कलाकारों की 250 से भी अधिक कलाकृतियों व मूर्तियों को एक साथ प्रदर्शित किया गया है

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए), नई दिल्ली में 'तक्षणम' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह एक भव्य प्रदर्शनी है, जिसमें विभिन्न पीढ़ियों, कलात्मक…

    पूरा पढ़ें →
  3. संस्‍कृति मंत्रालय

    8वीं प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी में उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत की धूम

    आठवीं प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी में प्रदर्शित 27 स्मृति चिन्हों के संग्रह में देवताओं की भूमि यानी देवभूमि के रूप उत्तराखंड की पहचान झलकती है। प्रधानमंत्री को भेंट किए गए इन उपहारों…

    पूरा पढ़ें →
  4. संस्‍कृति मंत्रालय

    व्यक्तिगत उपहारों से लेकर सार्वजनिक उद्देश्य तक: आंध्र प्रदेश के प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह का एक राष्ट्रीय मिशन को समर्थन

    पीएम स्मृति चिन्ह संग्रह में आंध्र प्रदेश के 18 स्मृति चिन्हों को प्रदर्शित किया गया है, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प और सार्वजनिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हैं। मूल रूप…

    पूरा पढ़ें →
  5. संस्‍कृति मंत्रालय

    क्षेत्रीय पहचान से लेकर साझा राष्ट्रीय विरासत तक

    मध्य प्रदेश के 22 स्मृति-चिन्ह, जिन्हें पीएम स्मृति-चिन्हों की 8वीं ई-नीलामी में प्रदर्शित किया गया है, केवल कलाकृतियों, तस्वीरों और स्मरणीय वस्तुओं का संग्रह नहीं हैं। सामूहिक रूप से ये राज्य की…

    पूरा पढ़ें →
  6. संस्‍कृति मंत्रालय

    4,000 साल पुरानी ढोकरा कला से लेकर जनजातीय विरासत तक, प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिन्हों की 8वीं इ-नीलामी में जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक गाथा

    छत्तीसगढ़ के 16 स्मृति चिन्हों के संग्रह में एक प्राचीन धातु-ढलाई परंपरा मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जो राज्य की समृद्ध जनजातीय विरासत, भक्ति परंपराओं और समकालीन सांस्कृतिक पहचान को…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रक्षा मंत्रालय

    ब्रिटेन के प्लायमाउथ के पास अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न

    भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 का समापन 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन में प्लायमाउथ के पास हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 8 से 15 अक्टूबर, 2026 के बीच किया गया था। इस…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर दुख व्यक्त किया

    मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री के अनुसार, उनका व्यक्तित्व, सेवा के प्रति समर्पण और मोरबी के लोगों से उनका…

    पूरा पढ़ें →
  3. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  5. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  6. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  7. औषधि विभाग

    137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने, कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-मैसूर, कर्नाटक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत कल कर्नाटक के मैसूर में आयोजित नौ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 में पहुंचेंगे। इस मेले का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता…

    पूरा पढ़ें →
  9. आयुष

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026: आयुर्वेद रजोनिवृत्ति स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 (18 अक्टूबर) पर आयुष मंत्रालय रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, निवारक देखभाल और व्यापक दृष्टिकोण की अहमियत को रेखांकित कर रहा है। आयुर्वेद विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया

    भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी 15 अक्टूबर, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गए। ये जहाज…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “17वें कथकली महोत्सव का उद्घाटन चेन्नई के कलाक्षेत्र फाउंडेशन में किया गया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: 17वें कथकली महोत्सव का उद्घाटन चेन्नई के कलाक्षेत्र फाउंडेशन में किया गया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 18 September 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑