Sunday, 18 October 2026
Latest Updates

संस्‍कृति मंत्रालय Read in English

65 पीएम स्मृति चिन्हों में बिहार की विरासत, लोक परंपराओं और आध्यात्मिक धरोहर की झलक

Key details of this update
DetailInformation
Date23 September 2026 (Wednesday)
Time7:47 PM
Topic / Ministryसंस्‍कृति मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (414 words)

‘पीएम स्मृति चिन्ह ई-नीलामी 2026’ में शामिल 65 स्मृति चिन्हों के संग्रह में बिहार की सांस्कृतिक समृद्धि की झलकती है। यह संग्रह राज्य की लोक कलाओं, हस्तशिल्पों, आध्यात्मिकता, इतिहास और विरासत की विविध परंपराओं को एक साथ लाता है। इस संग्रह में बारीक मधुबनी चित्रकला एवं सिक्की शिल्प से लेकर सम्मानित मंदिरों, ऐतिहासिक हस्तियों और राष्ट्रीय प्रतीकों की झलक देखने को मिलती है।

यह संग्रह किसी एक परंपरा को दर्शाने के बजाय, बिहार से जुड़ी विविध सांस्कृतिक पहचानों की झलक पेश करता है।

मधुबनी और मिथिला परंपराएं

इस संग्रह का एक बड़ा हिस्सा प्रसिद्ध मिथिला/मधुबनी चित्रकला परंपरा को समर्पित है। इन स्मृति-चिन्हों में राम-सीता विवाह, राम दरबार, छठ पूजा, दस महाविद्या और पवित्र यंत्रों के चित्र शामिल हैं। साथ ही, रामायण को दर्शाने वाली कछनी-शैली की मधुबनी कलाकृति भी है।

इस संग्रह में कई मिथिला पाग भी शामिल हैं, जिन पर मछली और कमल के फूलों जैसे पारंपरिक डिजाइन हाथ से बनाए गए हैं। मिथिला क्षेत्र की एक विशिष्ट सिर की पोशाक, 'पाग' को विभिन्न प्रकार के डिजाइनों और रूपों में पेश किया गया है।

इस क्षेत्र में रची-बसी शिल्प परंपराएं

बिहार की शिल्प विरासत को सिक्की घास की कला के जरिए भी दर्शाया गया है। इसमें भारत के नए संसद भवन का विस्तृत मॉडल और कोस्टर के साथ जुड़ी पारंपरिक बुनी हुई सिक्की टोकरी शामिल है। बांस की सूप पर हाथ से बनाई गई मधुबनी कलाकृति, लोक चित्रकला और पारंपरिक उपयोगी शिल्प का एक अनूठा संगम है।

एक और विशिष्ट कलाकृति भागलपुर की मंजूषा (अंगिका) चित्रकला है, जिसमें भारत के मानचित्र के साथ भारत माता को दिखाया गया है। पीले, हरे और लाल रंगों के पारंपरिक संयोजन से बनी यह कलाकृति मंजूषा कला की कहानी कहने की परंपरा को दर्शाती है।

इतिहास और आध्यात्मिक विरासत

यह संग्रह बिहार के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक परिवेश को भी दर्शाता है। मंगल पांडे की तस्वीर वाली तांबे की एक प्लेट, 1857 की आजादी की पहली लड़ाई से जुड़े इस स्वतंत्रता सेनानी की याद दिलाती है। अन्य कलाकृतियों में अशोक स्तंभ, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब, भगवान बुद्ध, महावीर स्वामी और राज्य भर के विभिन्न मंदिरों व तीर्थ स्थलों की झलकियां शामिल हैं।

चित्रित धार्मिक स्थलों में मुंगेर के चंडिका स्थान तथा बड़ी दुर्गा महारानी, ​​सीतामढी स्थित पुनौरा धाम, भोजपुर का मां अरण्य देवी मंदिर, मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर, गोरखनाथ धाम और कैमूर का मुंडेश्वरी देवी मंदिर शामिल हैं।

इस संग्रह में जननायक कर्पूरी ठाकुर, आचार्य चाणक्य और गुरु वाल्मीकि से जुड़े स्मृति चिन्हों के साथ-साथ रामायण और अन्य सांस्कृतिक परंपराओं की झलक भी शामिल है।

इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय
  1. संस्‍कृति मंत्रालय

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 19 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में वर्ष 2024 और 2025 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे

    भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे मेघदूत परिसर, रवींद्र भवन, नई दिल्ली में संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र…

    पूरा पढ़ें →
  2. संस्‍कृति मंत्रालय

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में तक्षणम प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, इस प्रदर्शनी में 150 कलाकारों की 250 से भी अधिक कलाकृतियों व मूर्तियों को एक साथ प्रदर्शित किया गया है

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए), नई दिल्ली में 'तक्षणम' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह एक भव्य प्रदर्शनी है, जिसमें विभिन्न पीढ़ियों, कलात्मक…

    पूरा पढ़ें →
  3. संस्‍कृति मंत्रालय

    8वीं प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी में उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत की धूम

    आठवीं प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी में प्रदर्शित 27 स्मृति चिन्हों के संग्रह में देवताओं की भूमि यानी देवभूमि के रूप उत्तराखंड की पहचान झलकती है। प्रधानमंत्री को भेंट किए गए इन उपहारों…

    पूरा पढ़ें →
  4. संस्‍कृति मंत्रालय

    व्यक्तिगत उपहारों से लेकर सार्वजनिक उद्देश्य तक: आंध्र प्रदेश के प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह का एक राष्ट्रीय मिशन को समर्थन

    पीएम स्मृति चिन्ह संग्रह में आंध्र प्रदेश के 18 स्मृति चिन्हों को प्रदर्शित किया गया है, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प और सार्वजनिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हैं। मूल रूप…

    पूरा पढ़ें →
  5. संस्‍कृति मंत्रालय

    क्षेत्रीय पहचान से लेकर साझा राष्ट्रीय विरासत तक

    मध्य प्रदेश के 22 स्मृति-चिन्ह, जिन्हें पीएम स्मृति-चिन्हों की 8वीं ई-नीलामी में प्रदर्शित किया गया है, केवल कलाकृतियों, तस्वीरों और स्मरणीय वस्तुओं का संग्रह नहीं हैं। सामूहिक रूप से ये राज्य की…

    पूरा पढ़ें →
  6. संस्‍कृति मंत्रालय

    4,000 साल पुरानी ढोकरा कला से लेकर जनजातीय विरासत तक, प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिन्हों की 8वीं इ-नीलामी में जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक गाथा

    छत्तीसगढ़ के 16 स्मृति चिन्हों के संग्रह में एक प्राचीन धातु-ढलाई परंपरा मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जो राज्य की समृद्ध जनजातीय विरासत, भक्ति परंपराओं और समकालीन सांस्कृतिक पहचान को…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →
  3. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  5. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  6. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  7. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  9. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “65 पीएम स्मृति चिन्हों में बिहार की विरासत, लोक परंपराओं और आध्यात्मिक धरोहर की झलक” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: 65 पीएम स्मृति चिन्हों में बिहार की विरासत, लोक परंपराओं और आध्यात्मिक धरोहर की झलक। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 23 September 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑