Sunday, 18 October 2026
Latest Updates

आर्थिक मामलों की मंत्रिमण्‍डलीय समिति (सीसीईए) Read in English

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वन नेटवर्क, स्मार्टर ट्रैफिक को स्वी कृति दी: दिल्ली रियल-टाइम यातायात प्रबंधन की ओर अग्रसर

Key details of this update
DetailInformation
Date30 September 2026 (Wednesday)
Time3:15 PM
Topic / Ministryआर्थिक मामलों की मंत्रिमण्‍डलीय समिति (सीसीईए)
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (372 words)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने करों सहित 1,789.52 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर दिल्ली पुलिस द्वारा आईटीएमएस परियोजना के कार्यान्वयन को स्‍वीकृति दे दी है। यह परियोजना 42 चिन्हित यातायात गलियारों को कवर करेगी और 24 महीनों में तीन चरणों में कार्यान्‍वयन के बाद पांच वर्षों तक इसका संचालन और रखरखाव किया जाएगा।

राजधानी दिल्ली में यातायात प्रबंधन, परिवहन अवसंरचना और शहरी गतिशीलता में सुधार के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार के व्यापक प्रयासों के अंतर्गत, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी-आधारित पहल का शुभारंभ किया जाएगा। यह परियोजना दिल्ली के वर्तमान सड़क नेटवर्क को वास्तविक समय के यातायात डेटा, अनुकूली यातायात संकेतों, स्वचालित प्रवर्तन और एकीकृत कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम के माध्यम से अधिक बुद्धिमत्तापूर्ण ढंग से प्रबंधित करने में सक्षम बनाएगी।

दिल्ली में लगभग 71 लाख पंजीकृत वाहन हैं। वाहनों की संख्या में वृद्धि सड़क अवसंरचना के विस्तार की तुलना में कहीं अधिक है, जबकि यातायात विनियमन अभी भी काफी हद तक निश्चित सिग्नल समय और मैन्युअल हस्तक्षेप पर निर्भर है। आईटीएमएस के माध्‍यम से सड़क की वास्तविक स्थितियों के अनुसार गतिशील रूप से प्रतिक्रिया करते हुए उपलब्ध सड़क क्षमता को सक्षम बनाते हुए और बेहतर उपयोग करना है।

स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल और सुगम आवागमन: अनुकूल यातायात नियंत्रण प्रणाली वर्तमान यातायात स्थितियों के अनुसार सिग्नल के समय को गतिशील रूप से समायोजित करेगी और चिन्ह्ति गलियारों के साथ सिग्नलों का समन्वय करेगी, जिससे अनावश्यक बाधाओं और विलंब को कम करने में सहायता मिलेगी।

एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता: यह प्रणाली आपातकालीन वाहनों के लिए हरित गलियारों और प्राथमिकता के आधार पर आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों से गति के साथ गुजरना संभव होगा।

भीड़भाड़ और दुर्घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया: भीड़भाड़, धीमी गति से चलने वाले यातायात और सड़क दुर्घटनाओं का वास्तविक समय में पता लगाने से दिल्ली पुलिस द्वारा त्वरित मार्ग परिवर्तन और परिचालन प्रतिक्रिया संभव हो सकेगी।

यात्रियों के लिए समय पर जानकारी: परिवर्तनीय संदेश संकेत बोर्ड और डिजिटल प्लेटफॉर्म भीड़भाड़, वैकल्पिक मार्गों, पार्किंग की उपलब्धता और यातायात की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। यह जानकारी नेविगेशन सेवा प्रदाताओं के साथ भी साझा की जा सकती है, जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा विकल्प चुनने में सहायता मिलेगी।

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →
  3. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  5. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  6. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  7. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  9. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वन नेटवर्क, स्मार्टर ट्रैफिक को स्वी कृति दी: दिल्ली रियल-टाइम यातायात प्रबंधन की ओर अग्रसर” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वन नेटवर्क, स्मार्टर ट्रैफिक को स्वी कृति दी: दिल्ली रियल-टाइम यातायात प्रबंधन की ओर अग्रसर। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 30 September 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑