Monday, 19 October 2026 1 new update today
Latest Updates

Read in English

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास ने सीसीआरएएस-एनआईआईएमएच हैदराबाद का दौरा किया

Key details of this update
DetailInformation
Date11 September 2026 (Friday)
Time7:18 PM
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (321 words)

भारत सरकार के नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास ने आयुष मंत्रालय के अंतर्गत हैदराबाद स्थित केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा विरासत संस्थान (सीसीआरएएस-एनआईआईएमएच) का दौरा किया। उनके साथ नीति आयोग के ओएसडी (स्वास्थ्य) डॉ. शोभित कुमार और नीति आयोग की यंग प्रोफेशनल डॉ. जानवी प्रजापति भी मौजूद थीं।

डॉ. एन. श्रीकांत, उप महानिदेशक, केंद्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस), नई दिल्ली ने प्रोफेसर श्रीनिवास का स्वागत किया और उन्हें संस्थान की पहलों, डिजिटल पोर्टल, संग्रह एवं पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में ऐतिहासिक अनुसंधान की जानकारी दी। उन्होंने भारत की समृद्ध चिकित्सा विरासत का दस्तावेजीकरण एवं संरक्षण में एनआईआईएमएच की रणनीतिक भूमिका पर भी बल दिया। डॉ. गोली पेंचला प्रसाद, प्रभारी सहायक निदेशक, एनआईआईएमएच ने संस्थान की गतिविधियों, प्रमुख सफलताओं एवं उपलब्धियों का संक्षिप्त परिचय दिया।

अपनी यात्रा के दौरान, प्रोफेसर श्रीनिवास ने संग्रहालय, पुस्तकालय एवं अनुसंधान विभागों का दौरा किया और अधिकारियों एवं परियोजना कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने एसएएचआई परियोजना प्रोजेक्ट के तहत अगल्या और रानी रुद्रमादेवी शिलालेख पर संस्थान द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री भी देखी।

प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास ने अपने संबोधन में दुर्लभ पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण करने, ऐतिहासिक वैज्ञानिक रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने और आधुनिक सूचना प्रणालियों एवं शोध पोर्टलों के माध्यम से भारत की चिकित्सा विरासत के संरक्षण को मजबूत करने की दिशा सीसीआरएएस-एनआईआईएमएच के प्रयासों की सराहना की।

प्रोफ़ेसर श्रीनिवास ने संग्रहालय के संरक्षण एवं रखरखाव के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रथाओं एवं मानकों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने भारत की समृद्ध चिकित्सा विरासत के संरक्षण के लिए क्षमता बढ़ाने और कुशल कार्यबल तैयार करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोर्स, सर्टिफ़िकेट कोर्स और मिलकर चलाए जाने वाले संयुक्त पोस्ट-डॉक्टरल कार्यक्रम शुरू करने के महत्व पर भी बल दिया।

प्रोफ़ेसर श्रीनिवास ने एनआईआईएमएच को चिकित्सा एवं उससे जुड़े क्षेत्रों के छात्रों और पेशेवरों के लिए शैक्षिक पर्यटन के केंद्र के रूप में स्थापित करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने संस्थान की पहचान और वैश्विक स्तर पर उसकी ख्याति बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।…

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने 17 दिनों में तीन गुना अधिक स्वच्छता अभियान स्थलों का रिकॉर्ड बनाया और 491.28 करोड़ रुपये की कमाई की, यह विशेष अभियान 5.0 से अधिक की राशि है

    विशेष अभियान 6.0 की प्रगति की समीक्षा केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ.…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    देश में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई तेज करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सात किलोग्राम से अधिक एम्फ़ैटेमिन और तीन किलोग्राम कोकीन जब्त की; तीन गिरफ्तार

    नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को और सख्त करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर समन्वित कार्रवाइयां की हैं। इसके परिणामस्वरूप दो अभियानों में…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    डीएसआईआर में विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण के दौरान महत्वपूर्ण प्रगति हुई है

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) में 2 अक्टूबर, 2026 से विशेष अभियान 6 संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत बनाना,…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    मोबाइल पर लाइव रहेगी सरकार; केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को समर्पित किया नया पोर्टल

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और किसान कल्याण के संकल्प को आगे ले जाते हुए नवरात्रि…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अवनी लेखारा को बधाई दी

    एशियाई पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली अवनी लेखारा को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने और एशियाई पैरा गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी

    एशियाई पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली मोना अग्रवाल को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    असम के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    नई दिल्ली में आज असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस मुलाकात के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “असम…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने महानवमी के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

    महानवमी के पर्व पर देशवासियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं मिलीं और उन्होंने मां सिद्धिदात्री की आराधना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां की कृपा से हर भक्त…

    पूरा पढ़ें →
  10. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    17 सितंबर, 2026 से 2 अक्टूबर, 2026 तक चले स्वच्छता ही सेवा अभियान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास ने सीसीआरएएस-एनआईआईएमएच हैदराबाद का दौरा किया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास ने सीसीआरएएस-एनआईआईएमएच हैदराबाद का दौरा किया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 11 September 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑