Monday, 19 October 2026
Latest Updates

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय Read in English

टीडीबी-डीएसटी ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के आरडीआई सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:12 PM
Topic / Ministryविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (686 words)

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने अनुसंधान विकास और नवाचार (आरडीआई) कोष के तहत 86 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित पेप्ट्रिस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस प्रोजेक्ट का नाम है वीआईजीओआर: एआई से खोजे गए मॉलिक्यूल्स को लैब से क्लिनिक तक, प्रोजेक्ट की कुल लागत 172 करोड़ रुपये है। इसका उद्देश्य चार प्रायोगिक दवाओं को प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर (टीआरएल)-4 से टीआरएल-6 तक पहुंचाना है, जिसके लिए पूर्व-नैदानिक ​​विकास, सत्यापन और नैदानिक ​​परीक्षणों की तैयारी की आवश्यकता होगी। वित्तीय सहायता वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय ऋण (ओसीडी) के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता शोधकर्ताओं को आशाजनक अणुओं की पहचान करने, रोग तंत्रों की जांच करने और संभावित उपचारों की खोज में तेजी लाने में सक्षम बनाकर दवा खोज के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल रही है। हालांकि, गणनात्मक खोजों को व्यवहार्य दवाओं में बदलने के लिए व्यापक प्रायोगिक सत्यापन, पूर्व-नैदानिक ​​अध्ययन और नैदानिक ​​विकास की आवश्यकता होती है।

पेप्ट्रिस का वीआईजीओआर कार्यक्रम अपने स्वामित्व वाले एआई-संचालित दवा खोज प्लेटफॉर्म का लाभ उठाकर अणुओं के एक पोर्टफोलियो को नैदानिक ​​विकास की ओर आगे बढ़ाकर इस महत्वपूर्ण परिवर्तन पर ध्‍यान देने का प्रयास करता है। यह कार्यक्रम उन चिकित्सीय क्षेत्रों पर केंद्रित है जहां महत्वपूर्ण चिकित्सा आवश्यकताएं पूरी नहीं हुई हैं, और इसका मुख्य उद्देश्य कम्प्यूटेशनल क्षमताओं, वैज्ञानिक सत्यापन और स्थापित दवा-विकास प्रक्रियाओं के संयोजन के माध्यम से नवीन उपचारों की पहचान और विकास करना है।

इस कार्यक्रम में चार प्रायोगिक दवाएं शामिल हैं: पीईपीआर111, जो तंत्रिका-मांसपेशी संबंधी विकारों और कैंसर को लक्षित करता है; पीईपीआरएक्‍स101, जो बालों के झड़ने (एलोपेसिया) पर केंद्रित है; पीईपीआर202, जो न्यूरोपैथी को लक्षित करता है; और पीईपीआर112, जो मधुमेह रोग (डीएमडी) पर केंद्रित है। प्रत्येक प्रायोगिक दवा वर्तमान में टीआरएल-4 स्तर पर है, और परियोजना का लक्ष्य इसे टीआरएल-6 तक आगे बढ़ाना है। विकास कार्यक्रम में तीन वर्षों में एक संरचित प्रगति की परिकल्पना की गई है, जिसमें उन्नत पूर्व-नैदानिक ​​और जांचाधीन नई दवा (आईएनडी)-सक्षम अध्ययन, फॉर्मूलेशन विकास, नैदानिक ​​परीक्षण की तैयारी और आरंभिक गतिविधियां शामिल हैं, जो प्रासंगिक वैज्ञानिक और नियामक आवश्यकताओं के अधीन हैं।

वीआईजीओआर कार्यक्रम को पेप्‍ट्रीस की एआई-आधारित दवा खोज क्षमताओं और मौजूदा प्लेटफॉर्म के अनुभव का लाभ उठाते हुए नए चिकित्सीय उम्मीदवारों के विकास में तेजी लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह दृष्टिकोण एआई-सक्षम खोज को स्थापित दवा विकास विशेषज्ञता के साथ जोड़ता है, जिसमें विकास और सत्यापन में सहायता के लिए वैश्विक अनुबंध अनुसंधान संगठन (सीआरओ) नेटवर्क का उपयोग शामिल है। एक समन्वित कार्यक्रम के तहत कई उम्मीदवारों की प्रगति का समर्थन करके, यह परियोजना एआई-आधारित अनुसंधान को संभावित चिकित्सीय उत्पादों में बदलने की प्रक्रिया को मजबूत करना चाहती है। चुनिंदा रोग क्षेत्रों पर इसका ध्यान उन स्थितियों की ओर नवाचार को निर्देशित करने के अवसर को भी दर्शाता है जहां प्रभावी उपचार विकल्प सीमित हैं।

टीडीबी के सचिव श्री राजेश कुमार पाठक ने कहा, “फार्मास्युटिकल अनुसंधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अनुप्रयोग में नई दवाओं की पहचान और विकास के तरीके को बदलने की क्षमता है। हालांकि, आशाजनक खोजों को प्रमाणित चिकित्सीय दवाओं में बदलने के लिए निरंतर निवेश, कठोर वैज्ञानिक मूल्यांकन और एक संरचित विकास प्रक्रिया की आवश्यकता होती है। आरडीआई फंड के माध्यम से, टीडीबी ऐसे प्रौद्योगिकी-प्रधान कार्यक्रमों का समर्थन कर रहा है ताकि नवाचार और नैदानिक ​​विकास के बीच की खाई को पाटा जा सके, साथ ही जैव प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स और एआई-आधारित स्वास्थ्य सेवा नवाचार में भारत की क्षमताओं को मजबूत किया जा सके।”

पेप्ट्रिस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने कहा, “आरडीआई फंड के तहत टीडीबी से मिलने वाला सहयोग हमारे वीआईआरओआर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने और एआई द्वारा खोजे गए अणुओं को महत्वपूर्ण प्रीक्लिनिकल विकास चरणों तक पहुंचाने में मदद करेगा। हमारा दृष्टिकोण एआई-संचालित खोज को प्रायोगिक सत्यापन और स्थापित दवा विकास प्रक्रियाओं के साथ जोड़ता है ताकि चिकित्सा क्षेत्र में अधूरी जरूरतों को पूरा किया जा सके। यह साझेदारी आशाजनक कम्प्यूटेशनल खोजों को चिकित्सीय दवाओं में बदलने के हमारे प्रयासों का समर्थन करेगी, जिनमें नैदानिक ​​विकास की ओर बढ़ने की क्षमता है।”

पीके/केसी/आरटी/जेके/एसएस

इसी विषय से और: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

View all इसी विषय से और: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    हितधारकों ने हाइड्रोजन मूल्य श्रृंखला में हाल की प्रगति पर चर्चा की

    राष्ट्रीय हाइड्रोजन और ईंधन सेल दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यशाला में प्रख्यात वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, प्रौद्योगिकीविदों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में हाइड्रोजन मूल्य श्रृंखला में…

    पूरा पढ़ें →
  2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारतीय नवाचारों के व्यावसायीकरण में तेजी लाने और 2047 तक रणनीतिक संप्रभुता के लिए क्षमताओं का विस्तार करने का उद्योग जगत से आह्वान किया

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह…

    पूरा पढ़ें →
  3. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू के दिल्ली-स्थित पूर्व मेडिकल छात्रों के लिए भोज का आयोजन किया; जीएमसी जम्मू में प्रोफेसर के तौर पर बिताए दिनों को याद किया

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित अपने…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    नैनोमेडिसिन निवारण चिकित्सा और व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवा की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाएगी: डॉ. जितेन्‍द्र सिंह

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने आज कहा कि…

    पूरा पढ़ें →
  5. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर द्वारा प्रकाशित पांच भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं का शुभारंभ किया

    वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के 85वें स्थापना दिवस के अवसर पर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं…

    पूरा पढ़ें →
  6. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    स्टील स्लैग की सड़कें निर्माण लागत में 40 प्रतिशत तक की कटौती कर सकती हैं और चार गुना अधिक मजबूती प्रदान कर सकती हैं: डॉ. जितेंद्र सिंह

    स्टील स्लैग रोड टेक्नोलॉजी सड़क निर्माण लागत को लगभग 40 प्रतिशत तक कम कर सकती है, जबकि पारंपरिक सड़कों की तुलना में चार गुना अधिक मजबूती प्रदान करती है। यह बात आज…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति की दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं

    दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6.0: डाक विभाग ने शिकायत निवारण, स्वच्छता, ई-अपशिष्ट निपटान और अंतरिक्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने देशभर के डाक प्रतिष्ठानों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे 'विशेष अभियान 6' (स्पेशल अभियान 6) के क्रियान्वयन चरण में उल्लेखनीय प्रगति…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →
  6. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  7. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  8. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  9. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  10. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “टीडीबी-डीएसटी ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के आरडीआई सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: टीडीबी-डीएसटी ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के आरडीआई सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑