Sunday, 18 October 2026 24 new updates today
Latest Updates

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय Read in English

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एसआरसीसी के शताब्दी सम्मेलन ‘विकसित भारत की राह’ के समापन सत्र को संबोधित किया

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:13 PM
Topic / Ministryपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (573 words)

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टाइन ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘विकसित भारत की राह: शताब्दी सम्मेलन’ के समापन सत्र को संबोधित किया। इस सम्मेलन का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) ने किया था।

प्रमुख शिक्षकों, आर्थिक विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और छात्रों को संबोधित करते हुए श्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत की विकास यात्रा में निरंतरता और बदलाव के बीच महत्वपूर्ण संबंध पर विचार व्यक्त किए। एसआरसीसी के शताब्दी वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए श्री पुरी ने कहा कि औपनिवेशिक शासन के दौरान स्थापित यह संस्थान आज युवा भारतीयों को वैश्विक उद्यमों का नेतृत्व करने और व्यापक संभावनाओं वाले देश में सार्वजनिक नीतियों को आकार देने के लिए तैयार कर रहा है।

दार्शनिक अल्फ्रेड नॉर्थ व्हाइटहेड का उल्लेख करते हुए श्री पुरी ने कहा, “विश्वविद्यालय का कार्य कल्पनाशीलता और अनुभव को एक साथ जोड़ना है। जो संस्थान इस आदान-प्रदान को बनाए रखता है, वह अपने बौद्धिक जीवन को लगातार नया रूप देता रहता है। इसी तरह ज्ञान आगे बढ़ता है और समाज में बदलाव लाने की क्षमता विकसित होती है।” उन्होंने छात्रों से वाणिज्य और अर्थशास्त्र में प्राप्त अपनी शैक्षणिक शिक्षा का उपयोग विवेकपूर्ण निर्णय लेने, स्थापित मान्यताओं पर सवाल उठाने और व्यावहारिक चुनौतियों को उत्पादक उद्यमों में बदलने के लिए करने का आग्रह किया।

भारत सरकार ने 84,084 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली समुद्र मंथन योजना (राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना) को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य भारत की विशाल अपतटीय हाइड्रोकार्बन संभावनाओं का दोहन करना और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है। इसके तहत अन्वेषण कार्यों में तेजी लाने, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, साझा बुनियादी ढांचे के निर्माण और घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा।

ऊर्जा क्षेत्र और सतत आर्थिक विकास पर जोर देते हुए श्री पुरी ने एक अक्टूबर को शुरू की गई गोबरधन योजना का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'अपशिष्ट से धन' और ‘अन्नदाता से ऊर्जादाता’ के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कृषि अवशेषों और जैविक कचरे को घरेलू ऊर्जा में बदलना एक व्यावहारिक व्यावसायिक अवसर है। इससे किसानों को लाभ मिलेगा, आर्थिक प्रतिफल पैदा होगा और देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी।

वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल और भू-राजनीतिक व्यवधानों के बीच भारत की मजबूती का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में हाल के संकटों के दौरान भारत ने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाकर और घरेलू क्षमताओं को मजबूत करके आवश्यक ईंधन की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने में सफलता हासिल की।

एसआरसीसी की अपनी हालिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को दोहराते हुए श्री पुरी ने युवा छात्रों से सवाल करते हुए कहा कि जब भारतीय प्रतिभाएं दुनिया के प्रमुख वैश्विक निगमों का नेतृत्व कर रही हैं, तो भारतीय उद्यम दुनिया का नेतृत्व क्यों नहीं कर सकते। उन्होंने युवाओं से विश्वसनीयता, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय भरोसे पर आधारित विश्वस्तरीय भारतीय संस्थानों और उद्यमों के निर्माण की चुनौती स्वीकार करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन के समापन पर श्री हरदीप सिंह पुरी ने विश्वास व्यक्त किया कि अपने पेशेवर जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर रहे युवा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

दो दिवसीय शताब्दी सम्मेलन में प्रमुख नीति निर्माता, अर्थशास्त्री और छात्र शामिल हुए। इस दौरान भारत के भविष्य के लिए नीतिगत प्राथमिकताओं, वित्तीय समन्वय और आर्थिक विकास के रास्तों पर विचार-विमर्श किया गया।

पीके / केसी / आरटी/ केजे/डीके

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  5. औषधि विभाग

    137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने, कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-मैसूर, कर्नाटक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत कल कर्नाटक के मैसूर में आयोजित नौ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 में पहुंचेंगे। इस मेले का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता…

    पूरा पढ़ें →
  7. आयुष

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026: आयुर्वेद रजोनिवृत्ति स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 (18 अक्टूबर) पर आयुष मंत्रालय रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, निवारक देखभाल और व्यापक दृष्टिकोण की अहमियत को रेखांकित कर रहा है। आयुर्वेद विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया

    भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी 15 अक्टूबर, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गए। ये जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    समानता और गरिमापूर्ण जीवन की ओर महाराष्ट्र के अनिकेत अधिक सपकाल और मीनाक्षी हनुमंत पटोले की जीवन-यात्रा

    श्री अनिकेत अधिक सपकाल और श्रीमती मीनाक्षी हनुमंत पाटोले के लिए अंतरजातीय विवाह समानता, बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। यह जाति आधारित भेदभाव से…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एसआरसीसी के शताब्दी सम्मेलन ‘विकसित भारत की राह’ के समापन सत्र को संबोधित किया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एसआरसीसी के शताब्दी सम्मेलन ‘विकसित भारत की राह’ के समापन सत्र को संबोधित किया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑