Sunday, 18 October 2026 23 new updates today
Latest Updates

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय Read in English

भारत और नीदरलैंड ने कृषि सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की

Key details of this update
DetailInformation
Date02 October 2026 (Friday)
Time7:10 PM
Topic / Ministryकृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (259 words)

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में नीदरलैंड के कृषि, मत्स्य पालन, खाद्य सुरक्षा और प्रकृति मंत्री श्री सिल्वियो एर्केन्स के साथ द्विपक्षीय बातचीत की।

इस बैठक में कृषि क्षेत्र में चल रहे सहयोग की समीक्षा करने और सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाकर कृषि सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों पक्षों ने आधुनिक तकनीक, नवाचार और ज्ञान के आदान-प्रदान के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया।

दोनों पक्षों ने कृषि और बागवानी क्षेत्रों में 25 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (सीओई) स्थापित करने की दिशा में हुई प्रगति पर चर्चा की। इसके अलावा, दोनों पक्ष बीज क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर काम करने के लिए सहमत हुए; इसके लिए एक कार्य-योजना तैयार की जाएगी जिसमें सहयोग के मुख्य क्षेत्रों और प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा का विवरण होगा।

कृषि क्षेत्र में नवाचार के मामले में, दोनों पक्षों ने सहयोग के संभावित क्षेत्रों की पहचान करने पर चर्चा की और इस क्षेत्र में दोनों देशों द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति और विकास को मान्यता दी।

कृषि मंत्री के अलावा, डच प्रतिनिधिमंडल में कृषि, मत्स्य पालन, खाद्य सुरक्षा और प्रकृति मंत्रालय में महानिदेशक श्री मार्टन वैन डेन बर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, राजदूत सुश्री मारिसा जेरार्ड्स और भारत में नीदरलैंड के दूतावास के अन्य अधिकारी शामिल थे।

भारतीय पक्ष में सचिव श्री अतीश चंद्रा, सचिव, डेयर और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग डॉ. एम.एल. जाट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

पीके / केसी/ आरटी / एमपी

इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
  1. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की; 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

    आगामी ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक…

    पूरा पढ़ें →
  2. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए श्री शिवराज सिंह चौहान, सात राज्यों के युवाओं के साथ किया पौधारोपण

    वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भोपाल…

    पूरा पढ़ें →
  3. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    महिला किसान दिवस पर सांची में श्री शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन

    केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र सांची के दौरे पर रहे। इस दौरान वे महिला किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए…

    पूरा पढ़ें →
  4. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बावजूद सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 268 और NRC 270 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के सकारात्मक संकेत

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026 को सोयाबीन कटाई दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    सालभर पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ (PMDDKY) के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता

    "जब नीतियां जमीन से बनती हैं और सरकार के सभी विभाग एक दिशा में मिलकर काम करते हैं तो कोई भी जिला विकास की दौड़ में पीछे नहीं रह सकता। यही प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  6. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम: 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र सरकार किसानों के सर्वांगीण कल्याण, उनकी उपज के पारदर्शी मूल्यांकन और आय सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ ठोस कदम उठा…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →
  2. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मशहूर संगीतकार देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देवा ने अपनी विशिष्ट संगीत शैली…

    पूरा पढ़ें →
  3. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम ने जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया

    जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक आईआईटीएम, पुणे में 17 अक्टूबर 2026 को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  4. अंतरिक्ष विभाग

    भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 7–8 वर्ष में 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच जाएगी; प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने के बाद डॉ. जितेन्द्र सिंह ने निजी निवेश में वृद्धि पर जोर दिया

    केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभागों के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यहां…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    मंत्रालय और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में सक्रिय रूप से भाग लिया

    खान मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों और अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले संगठनों के साथ स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  6. गृह मंत्रालय

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) का गठन किया था

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  7. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के दौरान युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का मशाल वाहक बताया

    पोरबंदर से सांसद और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़कर नेतृत्व करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के…

    पूरा पढ़ें →
  8. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए

    एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 16.10.2026 को आयोजित अपनी 'प्रवर्तन कार्यबल/एनफोर्समेंट टास्क फोर्स' (ईटीएफ) की 141वीं बैठक में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में की गई…

    पूरा पढ़ें →
  9. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया

    शिशुओं के पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “भारत और नीदरलैंड ने कृषि सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: भारत और नीदरलैंड ने कृषि सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 2 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑