Sunday, 18 October 2026 1 new update today
Latest Updates

संस्‍कृति मंत्रालय Read in English

पीएम स्मृति चिन्ह ई-नीलामी 2026 में असम की जीवंत परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक

Key details of this update
DetailInformation
Date22 September 2026 (Tuesday)
Time6:25 PM
Topic / Ministryसंस्‍कृति मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (340 words)

असम की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत को पीएम स्मृति-चिन्ह ई-नीलामी 2026 के 8वें संस्करण में विशिष्ट रूप से प्रस्तुत किया गया है। इसमें राज्य की प्रसिद्ध हथकरघा परंपराओं, बांस और बेंत की शिल्पकारी, धातु शिल्प, पारंपरिक कला तथा विरासत वास्तुकला को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न स्मृति-चिन्ह शामिल हैं।

असम से संबंधित इस संग्रह में ऐसी वस्तुओं को एक साथ प्रस्तुत किया गया है, जो राज्य के दैनिक जीवन से जुड़ी शिल्पकारी के साथ-साथ उसकी गहन सांस्कृतिक स्मृति को भी दर्शाती हैं। पारंपरिक शिल्प और कलाकृतियों के साथ-साथ इस संग्रह में महत्वपूर्ण ऐतिहासिक हस्तियों, सांस्कृतिक संस्थानों तथा असम के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े स्मृति-चिन्ह भी शामिल हैं।

ये स्मृति-चिन्ह उन कौशलों, परंपराओं और सांस्कृतिक प्रथाओं की झलक प्रस्तुत करते हैं, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ रही हैं और आज भी असम की सांस्कृतिक पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

इस संग्रह में असम की विरासत और सांस्कृतिक संस्थानों को भी दर्शाया गया है। इस प्रकार इसमें राज्य की भौतिक एवं शिल्प परंपराओं को उसकी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत के साथ जोड़ा गया है। उल्लेखनीय स्मृति चिन्हों में बीर चिलाराई, भारत रत्न से सम्मानित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई, स्वर्गदेव चाओलुंग सुकाफा और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से संबंधित कलाकृतियां और स्मारक-स्वरूप वस्तुएं शामिल हैं।

इस संग्रह में 1894 के पथरुघाट युद्ध का एक प्रस्तुतिकरण भी शामिल है, जो असम के इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय की स्मृति की याद जीवंत करता है। इसके साथ ही बोरदुआ सत्रा तथा स्वाहिद स्मारक क्षेत्र एवं पार्क के प्रस्तुतिकरण भी संग्रह का हिस्सा हैं।

असम से संबंधित ये स्मृति-चिन्ह पीएम स्मृति-चिन्ह ई-नीलामी के 8वें संस्करण में पेश किए जा रहे कुल 1,498 स्मृति-चिन्हों के व्यापक संग्रह का हिस्सा हैं।

यह ई-नीलामी नागरिकों, संग्राहकर्ताओं, संस्थानों, कॉरपोरेट जगत तथा कला एवं संस्कृति के प्रेमियों को विभिन्न अवसरों पर प्रधानमंत्री को भेंट किए गए स्मृति-चिन्ह को प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। इसके साथ ही नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा (एनजीएमए) में एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है, जहां आगंतुक इन स्मृति-चिन्हों को देख सकते हैं और उनके कलात्मक एवं सांस्कृतिक महत्व को समझ सकते हैं।

इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय

View all इसी विषय से और: संस्‍कृति मंत्रालय
  1. संस्‍कृति मंत्रालय

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 19 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में वर्ष 2024 और 2025 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे

    भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे मेघदूत परिसर, रवींद्र भवन, नई दिल्ली में संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र…

    पूरा पढ़ें →
  2. संस्‍कृति मंत्रालय

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में तक्षणम प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, इस प्रदर्शनी में 150 कलाकारों की 250 से भी अधिक कलाकृतियों व मूर्तियों को एक साथ प्रदर्शित किया गया है

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए), नई दिल्ली में 'तक्षणम' प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह एक भव्य प्रदर्शनी है, जिसमें विभिन्न पीढ़ियों, कलात्मक…

    पूरा पढ़ें →
  3. संस्‍कृति मंत्रालय

    8वीं प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी में उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत की धूम

    आठवीं प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी में प्रदर्शित 27 स्मृति चिन्हों के संग्रह में देवताओं की भूमि यानी देवभूमि के रूप उत्तराखंड की पहचान झलकती है। प्रधानमंत्री को भेंट किए गए इन उपहारों…

    पूरा पढ़ें →
  4. संस्‍कृति मंत्रालय

    व्यक्तिगत उपहारों से लेकर सार्वजनिक उद्देश्य तक: आंध्र प्रदेश के प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह का एक राष्ट्रीय मिशन को समर्थन

    पीएम स्मृति चिन्ह संग्रह में आंध्र प्रदेश के 18 स्मृति चिन्हों को प्रदर्शित किया गया है, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प और सार्वजनिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हैं। मूल रूप…

    पूरा पढ़ें →
  5. संस्‍कृति मंत्रालय

    क्षेत्रीय पहचान से लेकर साझा राष्ट्रीय विरासत तक

    मध्य प्रदेश के 22 स्मृति-चिन्ह, जिन्हें पीएम स्मृति-चिन्हों की 8वीं ई-नीलामी में प्रदर्शित किया गया है, केवल कलाकृतियों, तस्वीरों और स्मरणीय वस्तुओं का संग्रह नहीं हैं। सामूहिक रूप से ये राज्य की…

    पूरा पढ़ें →
  6. संस्‍कृति मंत्रालय

    4,000 साल पुरानी ढोकरा कला से लेकर जनजातीय विरासत तक, प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिन्हों की 8वीं इ-नीलामी में जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक गाथा

    छत्तीसगढ़ के 16 स्मृति चिन्हों के संग्रह में एक प्राचीन धातु-ढलाई परंपरा मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जो राज्य की समृद्ध जनजातीय विरासत, भक्ति परंपराओं और समकालीन सांस्कृतिक पहचान को…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  3. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  4. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  5. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  7. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

    कोलकाता में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    ब्रिटेन के प्लायमाउथ के पास अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न

    भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 का समापन 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन में प्लायमाउथ के पास हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 8 से 15 अक्टूबर, 2026 के बीच किया गया था। इस…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “पीएम स्मृति चिन्ह ई-नीलामी 2026 में असम की जीवंत परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: पीएम स्मृति चिन्ह ई-नीलामी 2026 में असम की जीवंत परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 22 September 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑