Monday, 19 October 2026
Latest Updates

कार्मिक Read in English

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के प्रदर्शन हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली पर 53वीं मासिक रिपोर्ट जारी की

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:12 PM
Topic / Ministryकार्मिक
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (608 words)

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने सितंबर 2026 के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) की मासिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें लोक शिकायतों के प्रकार और श्रेणियों तथा उनके निपटान की प्रकृति का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। यह प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रकाशित केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों पर 53 वीं रिपोर्ट है।

सितंबर 2026 तक की प्रगति के आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा 2,38,579 शिकायतों का निवारण किया गया है। वर्ष 2026 में केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में शिकायत निवारण का औसत समय 13 दिन रहा। ये रिपोर्टें 10 चरणों वाली केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली की सुधार प्रक्रिया का हिस्सा हैं, जिसे प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने निपटान की गुणवत्ता में सुधार और समय-सीमा को कम करने के लिए अपनाया था।

इस रिपोर्ट में सितंबर 2026 में केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत नए उपयोगकर्ताओं का डेटा दिया गया है। सितंबर 2026 में विभिन्न माध्यमों से केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली पर कुल 92,822 नए उपयोगकर्ताओं ने पंजीकरण कराया है। सबसे अधिक पंजीकरण उत्तर प्रदेश से हैं (17 प्रतिशत)। कॉल सेंटर और ऑनलाइन माध्यम से सितंबर 2026 में 1,87,362 प्रतिक्रिया प्राप्त हुईं, जिनमें से 1,11,794 प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के लिए थीं।

रिपोर्ट में सितंबर 2026 में सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से दर्ज शिकायतों का राज्य-वार विश्लेषण भी दिया गया है। केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली को सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है। यह 5 लाख से अधिक सामान्य सेवा केंद्रों में उपलब्ध है, जो 25 लाख ग्राम-स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) से संबद्ध है। सितंबर 2026 में सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से कुल 12,996 शिकायतें दर्ज की गई हैं।

रिपोर्ट में समीक्षा बैठक मॉड्यूल का संक्षिप्त विवरण भी दिया गया है, जिसे 14 सितंबर, 2025 से सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में लागू किया गया है। यह मॉड्यूल सचिव स्तर पर जनता की शिकायतों की समीक्षा को सुगम बनाता है, जिससे निवारण तंत्र की दक्षता बढ़ती है और नागरिकों की संतुष्टि में सुधार होता है। 30 सितंबर, 2026 तक कुल 454 समीक्षा बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें से 27 बैठकें सितंबर 2026 में हुईं।

केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के लिए सितंबर 2026 की प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग की मासिक केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

लोक शिकायतों के मामले:

सितंबर 2026 में, केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली पोर्टल पर 2,27,837 लोक शिकायतों के मामले प्राप्त हुए, 2,38,579 लोक शिकायतों के मामलों का निवारण किया गया और 85,687 लोक शिकायतों के मामले लंबित हैं।

सितंबर 2026 के लिए सामान्य सेवा केंद्रों के माध्यम से दर्ज की गई शिकायतों की संख्या 12,996 है।

सितंबर 2026 के लिए दर्ज की गई शिकायतों में से 35 प्रतिशत शिकायतें श्रम और रोजगार मंत्रालय [37,492 शिकायतें], वित्तीय सेवा विभाग (बैंकिंग प्रभाग) [31,968 शिकायतें] और रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) [9,914 शिकायतें] जैसे प्रमुख विभागों की ओर निर्देशित थीं।

लोक शिकायतों की अपील:

सितंबर 2026 में 48,653 अपीलें प्राप्त हुईं और 42,116 अपीलों का निपटारा किया गया।

वर्ष 2026 के लिए सितंबर में 23,230 अपीलें लंबित दर्ज की गईं।

शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक (जीआरएआई) – सितंबर, 2026

डाक विभाग, वित्तीय सेवा विभाग (बीमा प्रभाग) और दूरसंचार विभाग सितंबर 2026 के लिए समूह ए (500 या उससे अधिक शिकायतें) के अंतर्गत शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं।

वस्त्र मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय सितंबर 2026 के लिए समूह बी (500 से कम शिकायतें) के अंतर्गत शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं।

रिपोर्ट के लिए यहां क्लिक करें

पीके/केसी/आरटी/एचएन/एनजे (रिलीज़ आईडी: 2322665)

इसी विषय से और: कार्मिक

View all इसी विषय से और: कार्मिक
  1. कार्मिक

    हिमाचल के धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

    ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरू हुआ। इसमें केंद्र सरकार, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के प्रतिनिधियों और इलेक्ट्रॉनिक प्रशासन विशेषज्ञों ने भाग लिया, ताकि…

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन 16-17 अक्टूबर 2026 को होगा

    केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के सहयोग से धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर 2026 को ई-गवर्नेंस सुधारों…

    पूरा पढ़ें →
  3. कार्मिक

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पर 50वीं रिपोर्ट जारी

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली की 50वीं मासिक रिपोर्ट जारी की है। उक्त रिपोर्ट में…

    पूरा पढ़ें →
  4. कार्मिक

    डॉ. जितेंद्र सिंह 5 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित आईआईपीए में आयोजित होने वाली 17वीं पेंशन अदालत की अध्यक्षता करेंगे

    पेंशन अदालत केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगियों की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई एक अभिनव पहल है। यह एक साझा मंच प्रदान करती है…

    पूरा पढ़ें →
  5. कार्मिक

    भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों द्वारा विशेष अभियान 6 के लिए तैयारी चरण की गतिविधियां सक्रिय रूप से संचालित

    सरकार द्वारा शुरू किया गया विशेष अभियान 6, जिसमें प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग नोडल विभाग है, अपने तैयारी चरण में महत्वपूर्ण गति ले आया है। विशेष अभियान 6, 2 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  6. कार्मिक

    केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) की जम्मू बेंच द्वारा सेवा से जुड़े मामलों का निपटारा देश में सबसे अधिक: डॉ. जितेंद्र सिंह

    केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) की जम्मू बेंच ने सेवा से जुड़े मामलों को उम्मीद से कहीं अधिक तेजी से निपटाया है और यह देश में सबसे अधिक मामले निपटाने वाली बेंचों में…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति की दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं

    दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6.0: डाक विभाग ने शिकायत निवारण, स्वच्छता, ई-अपशिष्ट निपटान और अंतरिक्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने देशभर के डाक प्रतिष्ठानों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे 'विशेष अभियान 6' (स्पेशल अभियान 6) के क्रियान्वयन चरण में उल्लेखनीय प्रगति…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →
  6. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  7. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  8. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  9. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  10. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के प्रदर्शन हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली पर 53वीं मासिक रिपोर्ट जारी की” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के प्रदर्शन हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली पर 53वीं मासिक रिपोर्ट जारी की। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑