Sunday, 18 October 2026 4 new updates today
Latest Updates

कार्मिक Read in English

भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों द्वारा विशेष अभियान 6 के लिए तैयारी चरण की गतिविधियां सक्रिय रूप से संचालित

Key details of this update
DetailInformation
Date26 September 2026 (Saturday)
Time10:26 AM
Topic / Ministryकार्मिक
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (366 words)

सरकार द्वारा शुरू किया गया विशेष अभियान 6, जिसमें प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग नोडल विभाग है, अपने तैयारी चरण में महत्वपूर्ण गति ले आया है। विशेष अभियान 6, 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक कार्यान्वयन चरण में प्रवेश करेगा, इससे पहले 16 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक तैयारी चरण चलेगा।

इस चरण के दौरान, मंत्रालयों/विभागों ने संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों/पीएसयू/स्वायत्त संगठनों में अपने प्रत्येक अभियान कार्यालय के लिए नामित नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की और उन्हें अभियान में उनकी भूमिकाओं के बारे में प्रशिक्षित किया। इसमें क्षेत्रीय कार्मिकों को सक्रिय करना, लंबित संदर्भों की पहचान करना, स्वच्छता अभियान के लिए कार्यालयों की सूची को अंतिम रूप देना, निपटान किए जाने वाले ई-अपशिष्ट की मात्रा का आकलन करना और उनके निपटान की प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देना जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल थीं। उन्होंने ई-अपशिष्ट निपटान की प्रक्रियाओं, अपशिष्ट से संपदा, कार्यालय के स्थानों के उन्नयन, अभिलेख प्रबंधन कार्यप्रणालियों, अभिलेखों की छंटाई और ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण के लिए भी योजनाएं तैयार कीं।

विशेष अभियान 6 की प्रगति की निगरानी एक समर्पित वेब-पोर्टल (https://scdpm.nic.in/SpecialCampaign6) के माध्यम से की जा रही है। सभी मंत्रालयों/विभागों को विशेष अभियान 6 के वेब पोर्टल पर अभियान के तैयारी चरण के लिए निर्धारित लक्ष्यों को अपलोड करना है। तैयारी चरण 16 सितंबर 2026 से शुरू हुआ।

स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 6 के नोडल अधिकारियों के साथ तैयारी चरण की गतिविधियों की समीक्षा के लिए दूसरी बैठक डीएआरपीजी की सचिव श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 84 मंत्रालयों/विभागों, उनके पीएसयू और क्षेत्रीय कार्यालयों का प्रतिनिधित्व करते हुए 500 से अधिक स्थानों से 40 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रत्यक्ष रूप से और 800 से अधिक अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। बैठक के दौरान, डीएआरपीजी के अपर सचिव श्री पुनीत यादव ने चल रहे अभियान की प्रगति प्रस्तुत की।

डाक विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, रक्षा उत्पादन विभाग, सैन्य कार्य विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, रेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, खान मंत्रालय, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) सहित कई मंत्रालयों/विभागों ने विशेष अभियान 5 की प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित किया और विशेष अभियान 6 के लिए अपनी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इसी विषय से और: कार्मिक

View all इसी विषय से और: कार्मिक
  1. कार्मिक

    हिमाचल के धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

    ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरू हुआ। इसमें केंद्र सरकार, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के प्रतिनिधियों और इलेक्ट्रॉनिक प्रशासन विशेषज्ञों ने भाग लिया, ताकि…

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन 16-17 अक्टूबर 2026 को होगा

    केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के सहयोग से धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर 2026 को ई-गवर्नेंस सुधारों…

    पूरा पढ़ें →
  3. कार्मिक

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पर 50वीं रिपोर्ट जारी

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली की 50वीं मासिक रिपोर्ट जारी की है। उक्त रिपोर्ट में…

    पूरा पढ़ें →
  4. कार्मिक

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के प्रदर्शन हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली पर 53वीं मासिक रिपोर्ट जारी की

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने सितंबर 2026 के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) की मासिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें लोक शिकायतों के प्रकार और…

    पूरा पढ़ें →
  5. कार्मिक

    डॉ. जितेंद्र सिंह 5 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित आईआईपीए में आयोजित होने वाली 17वीं पेंशन अदालत की अध्यक्षता करेंगे

    पेंशन अदालत केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगियों की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई एक अभिनव पहल है। यह एक साझा मंच प्रदान करती है…

    पूरा पढ़ें →
  6. कार्मिक

    केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) की जम्मू बेंच द्वारा सेवा से जुड़े मामलों का निपटारा देश में सबसे अधिक: डॉ. जितेंद्र सिंह

    केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) की जम्मू बेंच ने सेवा से जुड़े मामलों को उम्मीद से कहीं अधिक तेजी से निपटाया है और यह देश में सबसे अधिक मामले निपटाने वाली बेंचों में…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

    कोलकाता में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    ब्रिटेन के प्लायमाउथ के पास अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न

    भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 का समापन 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन में प्लायमाउथ के पास हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 8 से 15 अक्टूबर, 2026 के बीच किया गया था। इस…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर दुख व्यक्त किया

    मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री के अनुसार, उनका व्यक्तित्व, सेवा के प्रति समर्पण और मोरबी के लोगों से उनका…

    पूरा पढ़ें →
  8. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  9. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  10. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों द्वारा विशेष अभियान 6 के लिए तैयारी चरण की गतिविधियां सक्रिय रूप से संचालित” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों द्वारा विशेष अभियान 6 के लिए तैयारी चरण की गतिविधियां सक्रिय रूप से संचालित। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 26 September 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑