Sunday, 18 October 2026 24 new updates today
Latest Updates

कार्मिक Read in English

हिमाचल के धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:13 PM
Topic / Ministryकार्मिक
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (687 words)

ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरू हुआ। इसमें केंद्र सरकार, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के प्रतिनिधियों और इलेक्ट्रॉनिक प्रशासन विशेषज्ञों ने भाग लिया, ताकि डिजिटल परिवर्तन, नवोन्मेषी शासन प्रथाओं और प्रौद्योगिकी-सक्षम जन सेवा वितरण पर विचार-विमर्श किया जा सके। यह सम्मेलन केंद्र और हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन सत्र में भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की सचिव सुश्री निवेदिता शुक्ला वर्मा ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री कमलेश कुमार पंत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना संबोधन दिया।

डीएआरपीजी के अपर सचिव श्री पुनीत यादव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभार्थियों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए सुधार लाए जाने चाहिए और भविष्य की चुनौतियों से निपटने में आधुनिक तकनीक एक प्रमुख साधन सिद्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन पर केंद्रित है और विभागों को राज्य के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उनके निकटतम स्थान पर पहुंचाने के लिए ईमानदार प्रयास करने चाहिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सम्मेलन आयोजित करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री (कार्मिक) डॉ. जितेंद्र सिंह तथा डीएआरपीजी की सराहना की।

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार और प्रधानमंत्री पुरस्कारों के अंतर्गत प्राप्त नामांकनों का उल्लेख करते हुए डीएआरपीजी की सचिव ने जिलों, राज्यों और मंत्रालयों द्वारा शासन को अधिक सुदृढ़ तथा नागरिक-केंद्रित बनाने हेतु किए गए नवोन्मेषी कार्यों को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि सरकार के सामने चुनौती यह है कि ऐसी प्रथाओं का विस्तार किया जाए और एक स्थान पर सफल हुई नवाचार पद्धति को अनेक स्थानों पर लागू किया जाए। उन्होंने बल दिया कि सफल पायलट परियोजना और राष्ट्रीय स्तर की प्रथा के बीच की दूरी को समाप्त करना ही इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य है।

डीएआरपीजी की सचिव ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार द्वारा सम्मेलन की मेजबानी और आतिथ्य हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने डीएआरपीजी के शासन प्रयासों को आगे बढ़ाने में केंद्रीय राज्य मंत्री (कार्मिक) डॉ. जितेंद्र सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर मार्गदर्शन को भी स्वीकार किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा को भी धन्यवाद दिया गया। दोनों मंत्रियों ने राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री कमलेश कुमार पंत ने बताया कि किस प्रकार ई-गवर्नेंस नागरिकों को सरकारी सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहल का उल्लेख किया और बताया कि डिजिटल शासन प्रक्रियागत बाधाओं को कम करने में कैसे सहायक हो रहा है।

उन्होंने जोर दिया कि हमारा उद्देश्य शासन बाधाओं को समाप्त करना, समानता को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना है कि जन सेवाएं लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचें।

इस सत्र में केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ नेतृत्व ने शासन सुधारों तथा लोक प्रशासन में डिजिटल नवाचार की भूमिका पर विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन के पहले दिन हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए पांच प्रमुख पहल का प्रदर्शन किया गया, जिनमें शामिल हैं, हिम परिवार, सुखाश्रय, विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके), ग्रीन हिमाचल और राजीव गांधी वन संवर्धन योजना। इन प्रस्तुतियों ने स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पर्यावरण तथा वन संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही शासन सुधार पहलों की विविधता को दर्शाया। अन्य सत्रों में पुरस्कार से सम्मानित प्रयासों पर प्रस्तुतियां दी गईं, जो शासन में डिजिटल प्लेटफॉर्म, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग को दर्शाती हैं। इनमें शामिल थीं:एग्रीस्टैक, ई-जागृति,ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा में एआई-सक्षम क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट सिस्टम, मल्टी हेजार्ड अर्ली वार्निंग डिसीजन सपोर्ट सिस्टम, आईजीओटी कर्मयोगी। इसके अतिरिक्त ई-आरोग्य धामनी, जिला न्यायालय केस मैनेजमेंट सिस्टम (डीसीएमएस), आईसीएमआर-माइंड्स, इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव और डिजी यात्रा पर भी प्रस्तुतियां दी गईं।

17 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले सम्मेलन के दूसरे दिन साइबर सुरक्षा, सर्वोत्तम ई-गवर्नेंस प्रथाएं, प्रतिकृति/प्रतिरूपण, डेटा एनालिटिक्स तथा राज्य, जिला और आधार स्तर की शुरू किए गए प्रयासों पर सत्र होंगे। इसके बाद समापन सत्र आयोजित किया जाएगा।

ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य सरकारी संस्थानों के बीच विचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करना तथा डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से प्रभावी, नवोन्मेषी और नागरिक-केंद्रित शासन को बढ़ावा देना है।

पीके/केसी/आरटी/एमएम/एसएस

इसी विषय से और: कार्मिक

View all इसी विषय से और: कार्मिक
  1. कार्मिक

    धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन 16-17 अक्टूबर 2026 को होगा

    केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के सहयोग से धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर 2026 को ई-गवर्नेंस सुधारों…

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पर 50वीं रिपोर्ट जारी

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली की 50वीं मासिक रिपोर्ट जारी की है। उक्त रिपोर्ट में…

    पूरा पढ़ें →
  3. कार्मिक

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के प्रदर्शन हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली पर 53वीं मासिक रिपोर्ट जारी की

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने सितंबर 2026 के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) की मासिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें लोक शिकायतों के प्रकार और…

    पूरा पढ़ें →
  4. कार्मिक

    डॉ. जितेंद्र सिंह 5 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित आईआईपीए में आयोजित होने वाली 17वीं पेंशन अदालत की अध्यक्षता करेंगे

    पेंशन अदालत केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगियों की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई एक अभिनव पहल है। यह एक साझा मंच प्रदान करती है…

    पूरा पढ़ें →
  5. कार्मिक

    भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों द्वारा विशेष अभियान 6 के लिए तैयारी चरण की गतिविधियां सक्रिय रूप से संचालित

    सरकार द्वारा शुरू किया गया विशेष अभियान 6, जिसमें प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग नोडल विभाग है, अपने तैयारी चरण में महत्वपूर्ण गति ले आया है। विशेष अभियान 6, 2 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  6. कार्मिक

    केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) की जम्मू बेंच द्वारा सेवा से जुड़े मामलों का निपटारा देश में सबसे अधिक: डॉ. जितेंद्र सिंह

    केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) की जम्मू बेंच ने सेवा से जुड़े मामलों को उम्मीद से कहीं अधिक तेजी से निपटाया है और यह देश में सबसे अधिक मामले निपटाने वाली बेंचों में…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  5. औषधि विभाग

    137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने, कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-मैसूर, कर्नाटक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत कल कर्नाटक के मैसूर में आयोजित नौ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 में पहुंचेंगे। इस मेले का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता…

    पूरा पढ़ें →
  7. आयुष

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026: आयुर्वेद रजोनिवृत्ति स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 (18 अक्टूबर) पर आयुष मंत्रालय रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, निवारक देखभाल और व्यापक दृष्टिकोण की अहमियत को रेखांकित कर रहा है। आयुर्वेद विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया

    भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी 15 अक्टूबर, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गए। ये जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    समानता और गरिमापूर्ण जीवन की ओर महाराष्ट्र के अनिकेत अधिक सपकाल और मीनाक्षी हनुमंत पटोले की जीवन-यात्रा

    श्री अनिकेत अधिक सपकाल और श्रीमती मीनाक्षी हनुमंत पाटोले के लिए अंतरजातीय विवाह समानता, बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। यह जाति आधारित भेदभाव से…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “हिमाचल के धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: हिमाचल के धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑