Sunday, 18 October 2026 5 new updates today
Latest Updates

राष्ट्रपति सचिवालय Read in English

भारत की राष्ट्रपति ने स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति की मेजबानी की

Key details of this update
DetailInformation
Date05 October 2026 (Monday)
Time10:40 PM
Topic / Ministryराष्ट्रपति सचिवालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (293 words)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 5 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति महामहिम श्री गी पारमेलां का स्वागत किया। उन्होंने उनके सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन किया।

राष्ट्रपति पारमेलां का भारत में स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड के बीच लोकतंत्र और कानून के शासन के साझा मूल्यों पर आधारित सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। व्यापार और निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, संस्कृति तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क सहित अनेक क्षेत्रों में व्यापक सहयोग है। दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय आदान-प्रदान से हमारे द्विपक्षीय संबंधों को निरंतर गति मिलती रही है।

राष्ट्रपति ने कहा कि स्विट्जरलैंड, भारत के लिए व्यापार और निवेश का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के लागू होने के बाद द्विपक्षीय व्यापार और निवेश के विस्तार के लिए अब और भी अधिक अवसर उपलब्ध हुए हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि स्विस कंपनियों ने भारत में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश किया है और भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र में, विशेष रूप से सड़कों, रेलवे पुलों और सुरंगों के निर्माण में, इनकी उल्लेखनीय उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि स्विस कंपनियां स्वच्छ एवं हरित प्रौद्योगिकी तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे उभरते क्षेत्रों में भी उपलब्ध अवसरों का पता लगा सकती हैं।

राष्ट्रपति ने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस यात्रा के दौरान प्रवासन और आवागमन, अनुसंधान तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि भारत और स्विट्जरलैंड के बीच घनिष्ठ सहयोग से दोनों देशों की जनता को व्यापक लाभ मिल सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में योगदान देगी।

इसी विषय से और: राष्ट्रपति सचिवालय

View all इसी विषय से और: राष्ट्रपति सचिवालय
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    भारत की राष्ट्रपति ने, प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, डॉ. एल. मुरुगन का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर…

    पूरा पढ़ें →
  2. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति विजयवाड़ा में ‘राष्ट्रीय सरस मेले’ में शामिल हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 15 अक्तूबर 2026 को विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय सरस मेले' में शामिल हुईं। राष्ट्रपति…

    पूरा पढ़ें →
  3. राष्ट्रपति सचिवालय

    66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

    66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस अवसर पर अपने…

    पूरा पढ़ें →
  4. राष्ट्रपति सचिवालय

    प्रेस विज्ञप्ति

    राष्ट्रपति ने विभिन्न राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है :- (i) सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। (ii) केरल के राज्यपाल श्री राजेंद्र…

    पूरा पढ़ें →
  5. राष्ट्रपति सचिवालय

    गार्ड परिवर्तन समारोह इस शनिवार से प्रातः 07:30 बजे से 08:30 बजे के बीच आयोजित होगा

    राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह इस शनिवार, 10 अक्तूबर 2026 से नए समय अर्थात प्रातः 07:30 बजे से 08:30 बजे के बीच आयोजित होगा।…

    पूरा पढ़ें →
  6. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 6 अक्तूबर 2026 को बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में, राष्ट्रपति ने…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

    कोलकाता में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    ब्रिटेन के प्लायमाउथ के पास अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न

    भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 का समापन 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन में प्लायमाउथ के पास हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 8 से 15 अक्टूबर, 2026 के बीच किया गया था। इस…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर दुख व्यक्त किया

    मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री के अनुसार, उनका व्यक्तित्व, सेवा के प्रति समर्पण और मोरबी के लोगों से उनका…

    पूरा पढ़ें →
  8. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  9. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  10. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “भारत की राष्ट्रपति ने स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति की मेजबानी की” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: भारत की राष्ट्रपति ने स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति की मेजबानी की। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 5 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑