Monday, 19 October 2026
Latest Updates

पर्यावरण Read in English

सीएक्यूएम ने दिल्ली में सड़कों पर धूल कम करने और सड़कों की गहन सफाई के लिए एमसीडी के सभी 12 जोन की तैयारियों की समीक्षा की

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:12 PM
Topic / Ministryपर्यावरण
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (856 words)

दिल्ली में वायु प्रदूषण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने हेतु धूल कम करने के उपायों को मजबूत करने और सड़कों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने आज सीएक्यूएम के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा की अध्यक्षता में एक सुनवाई बैठक की। इस बैठक में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी 12 जोन द्वारा की गई कार्रवाई और तैयारियों की समीक्षा की गई। इस समीक्षा का मुख्य फोकस सड़कों, सड़क के किनारों, मीडियन, फुटपाथ और अन्य खुली जगहों से जमा हुई धूल, कचरे और निर्माण व तोड़-फोड़ (सी एंड डी) से निकले मलबे को हटाने पर था।

यह सुनवाई आयोग के 7 अक्टूबर 2026 के नोटिस के आधार पर हुई। यह नोटिस 3 अक्टूबर 2026 को की गई जांच के बाद जारी किया गया था, जिसमें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के देखरेख वाले और एमसीडी द्वारा साफ किए जाने वाले सड़क के हिस्सों पर काफी धूल तथा निर्माण व तोड़-फोड़ से निकला मलबा जमा पाया गया था। इससे पता चलता है कि जमीनी स्तर पर धूल को कम करने तथा सफाई के उपायों को और मजबूत करने की जरूरत है। एमसीडी के आयुक्त और एमसीडी के 12 जोन के संबंधित उपायुक्तों (डीसी) को उन कमियों को दूर करने के लिए की गई कार्रवाई और तैयारियों के बारे में बताने के लिए बुलाया गया था। सुनवाई के दौरान, एमसीडी के उपायुक्तों ने जोन-वार प्रस्तुतियां दीं। इनमें सफाई एवं झाड़ू लगाने के काम, धूल कम करने के उपाय, कार्यान्वित किए गए नियम एवं सड़क की सफाई को और बेहतर बनाने तथा सड़क से धूल उड़ने को कम करने की तैयारियों की जानकारी दी गई।

प्रस्तुतियों में मशीनों से सड़क की सफाई, पानी के छिड़काव, सड़क की धुलाई और मुख्य सड़कों की अच्छी तरह से सफाई करने के साथ-साथ वायु प्रदूषण वाले हॉटस्पॉट की पहचान करने के निरंतर प्रयासों को रेखांकित किया गया। जमा हुई पुरानी धूल, गाद, मलबा, कचरा और निर्माण व तोड़फोड़ से निकले मलबे को हटाने और वैज्ञानिक तरीके से निपटाने के उपायों के साथ-साथ फ़ुटपाथ, सड़क के किनारे, मीडियन, कर्ब स्टोन और धूल जमा होने वाली दूसरी जगहों की सफाई के बारे में भी बताया गया। दिल्ली में एमसीडी के 12 जोन द्वारा धूल कम करने एवं सफाई के जारी कार्यों में मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें (एमआरएसएम), पानी के छिड़काव वाली मशीनें, पानी के टैंकर, एंटी-स्मॉग गन, जेटिंग मशीन और सफ़ाई की विशिष्ट टीमें शामिल हैं।

सभी जोन ने गड्ढों एवं सड़क के खराब हिस्सों की मरम्मत, कच्ची जगहों पर पक्की सड़क बनाने, धूल वाली जगहों पर हरियाली बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में साफ-सफाई बेहतर करने से जुड़े उपायों के बारे में भी जानकारी दी। सर्दियों के मौसम की तैयारियों में विशेष तौर पर गहन सफाई अभियान, हॉटस्पॉट के अनुरूप विशेष कदम, निर्धारित निर्माण एवं तोड़फोड़ से निकले मलबे के संग्रहण केंद्रों का बेहतर प्रबंधन, नियमित निरीक्षण और खुले में कचरा जलाने, कचरे के गलत निपटान और प्रदूषण फैलाने वाली दूसरी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। धूल उड़ाने वाली गतिविधियों से निपटने और बुनियादी ढांचे से जुड़े लंबित मुद्दों को हल करने हेतु पीडब्ल्यूडी, डीडीए, डीजेबी, रेलवे और दूसरी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत पर भी जोर दिया गया।

इस समीक्षा में बाहरी उत्तरी जोन (नरेला), सिटी एसपी जोन (पुरानी दिल्ली), सिविल लाइन जोन (उत्तरी), रोहिणी जोन (उत्तर पश्चिमी), मध्य उत्तरी जोन (केशवपुरम), मध्य जोन (करोल बाग), दक्षिणी जोन, मध्य जोन (दक्षिणी पूर्वी), नजफगढ़ जोन (दक्षिण पश्चिमी), पश्चिमी जोन, शाहदरा दक्षिणी जोन (पूर्वी) और शाहदरा उत्तरी जोन (उत्तर पूर्वी) शामिल थे।

आयोग ने सड़कों की बेहतर सफाई और सड़कों पर धूल में निरंतर कमी लाने हेतु बताए गए उपायों को कारगर ढंग से कार्यान्वित करने पर जोर दिया। साथ ही, यह भी कहा गया कि धूल कम करने के निर्धारित उपायों को कार्यान्वित करने में लगातार कमी या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमों का पालन न करने पर जिम्मेदार एजेंसियों या अधिकारियों के खिलाफ मुक़दमा चलाने समेत उचित कार्रवाई की जा सकती है।

एमसीडी के उपायुक्तों को निर्देश दिया गया कि वे तैनात मशीनरी और सफाई कर्मचारियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें और काम की मात्रा व वास्तविक जरूरतों के अनुरूप मशीनरी बढ़ाएं। इसके अलावा, चिन्हित सड़कों की नियमित सफाई, जमा धूल और निर्माण व तोड़फोड़ से निकले मलबे को तुरंत हटाने और वैज्ञानिक तरीके से निपटाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों और धूल पैदा करने वाली अन्य जगहों पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देने पर जोर दिया जाना चाहिए। जमीनी स्तर पर कड़ी निगरानी, ​​काम की प्रगति की नियमित समीक्षा और काम में कमी के लिए जवाबदेही तय करने पर भी चर्चा की गई।

आयोग ने एमसीडी द्वारा की गई कार्रवाई पर गौर किया और इस बात को दोहराया कि सड़कों और खुली जगहों से जमा धूल व कचरे को 31 अक्टूबर 2026 की निर्धारित समय-सीमा के भीतर हटाना सुनिश्चित किया जाए। सभी संबंधित जोन और एजेंसियों को आयोग के वैधानिक निर्देशों का सख्ती से पालन करने और दिल्ली-एनसीआर में सड़क की धूल से होने वाले प्रदूषण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने एवं कम करने तथा हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए धूल कम करने के उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया गया।

पीके/केसी/आरटी/आर / डीए

इसी विषय से और: पर्यावरण

View all इसी विषय से और: पर्यावरण
  1. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए

    एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 16.10.2026 को आयोजित अपनी 'प्रवर्तन कार्यबल/एनफोर्समेंट टास्क फोर्स' (ईटीएफ) की 141वीं बैठक में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में की गई…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने एनसीआर में निर्देश संख्या 98 के अंतर्गत आने वाले सभी उद्योगों के लिए पीटीजेड कैमरा-आधारित रिमोट मॉनिटरिंग का विस्तार किया है

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण के नियंत्रण के लिए गठित आयोग (सीएक्यूएम) ने सांविधिक निर्देश संख्या 98 के अंतर्गत आने वाली सभी श्रेणियों के उद्योगों के…

    पूरा पढ़ें →
  5. पर्यावरण

    सीएक्यूएम की टीम ने धान कटाई सीज़न 2026 के दौरान प्रवर्तन उपायों की समीक्षा के लिए पंजाब के मोगा जिले का दौरा किया

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी. एस. पंवार के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जारी धान कटाई सीज़न…

    पूरा पढ़ें →
  6. पर्यावरण

    सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में जोड़े जाने के साथ भारत के रामसर स्थलों की संख्या 103 हुई

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज घोषणा की कि सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में नवीनतम रामसर स्थलों के रूप में…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति की दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं

    दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6.0: डाक विभाग ने शिकायत निवारण, स्वच्छता, ई-अपशिष्ट निपटान और अंतरिक्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने देशभर के डाक प्रतिष्ठानों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे 'विशेष अभियान 6' (स्पेशल अभियान 6) के क्रियान्वयन चरण में उल्लेखनीय प्रगति…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →
  6. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  7. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  8. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  9. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  10. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “सीएक्यूएम ने दिल्ली में सड़कों पर धूल कम करने और सड़कों की गहन सफाई के लिए एमसीडी के सभी 12 जोन की तैयारियों की समीक्षा की” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: सीएक्यूएम ने दिल्ली में सड़कों पर धूल कम करने और सड़कों की गहन सफाई के लिए एमसीडी के सभी 12 जोन की तैयारियों की समीक्षा की। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑