Sunday, 18 October 2026 5 new updates today
Latest Updates

ग्रामीण विकास मंत्रालय Read in English

ग्रामीण विकास मंत्रालय पहली बार दिल्ली-एनसीआर से बाहर विजयवाड़ा में आयोजित कर रहा राष्ट्रीय सरस मेला 2026

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:12 PM
Topic / Ministryग्रामीण विकास मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (764 words)

ग्रामीण विकास मंत्रालय, आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से पहली बार दिल्ली-एनसीआर से बाहर विजयवाड़ा में राष्ट्रीय सरस मेला 2026 का आयोजन कर रहा है। यह मेला 13 से 31 अक्टूबर 2026 तक विजयवाड़ा के पुन्नमी घाट पर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी 1,500 से अधिक महिला उद्यमी भाग लेंगी। भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 15 अक्टूबर को मेले का उद्घाटन करेंगी।

इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री कोनिडेला पवन कल्याण, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राम मोहन नायडू, ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान और भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

विजयवाड़ा, बस 1 दिन का इंतजार और! 🛍️✨ हस्तशिल्प व हथकरघा उत्पादों, स्वादिष्ट व्यंजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का महासंगम सरस आजीविका मेला होने वाला है शुरू आइए #Swadeshi और आत्मनिर्भरता के इस उत्सव का मिलकर मनाएं जश्न #MoRD #DAYNRLM #SarasMeinHum #SarasAajeevikaMela #SarasAajeevikaMela2026 #SarasVijayawada #WomenEmpowerment #LakhpatiDidi

आंध्र प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), एसईआरपी तथा एनआरआई सशक्तीकरण एवं संबंध मंत्री श्री कोंडापल्ली श्रीनिवास, स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्य कुमार यादव, सांसद श्री केसिनेनी शिवनाथ और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री रोहित कंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर

राष्ट्रीय सरस मेला ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, बिक्री और विपणन के अवसर उपलब्ध कराना है।

यह आयोजन दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के उद्देश्यों के अनुरूप है। यह प्रधानमंत्री के वर्ष 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के प्रयासों को भी बढ़ावा देगा।

मेले में सरस आजीविका गैलरी के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही ई-सरस (eSARAS) डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन उत्पादों को ऑनलाइन बाजार से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा।

देश के विभिन्न राज्यों की कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पाद होंगे आकर्षण

मेले में देश के विभिन्न हिस्सों की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, वस्त्र और स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें पंजाब की फुलकारी, जम्मू-कश्मीर की पश्मीना, तेलंगाना के इकत और तेलिया वस्त्र तथा मिजोरम की पुआनचई जैसी पारंपरिक कलाएं शामिल होंगी।

इसके अलावा मीनाकारी, डोकरा कला, पीतल के सामान, लकड़ी की कलाकृतियां, चित्रकला और विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों के क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए 50 फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

महिला उद्यमियों के लिए विशेष मंडप

मेले में महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण, बाजार और व्यवसाय से जोड़ने के उद्देश्य से कई विशेष मंडप बनाए जाएंगे।

लखपति दीदी मंडप: इस मंडप में लखपति दीदी पहल और ग्रामीण महिलाओं की उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

ज्ञान मंडप: यहां ब्रांडिंग, मार्केटिंग, पैकेजिंग, व्यवसाय विकास और बाजार विस्तार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि महिला उद्यमी अपने उत्पादों को बेहतर तरीके से बाजार तक पहुंचा सकें।

समन्वय मंडप: इस मंडप के माध्यम से महिला उद्यमियों को विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

डेमो मंडप: यहां पारंपरिक हस्तशिल्प और अन्य उत्पाद बनाने की प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। इससे आगंतुकों को कारीगरों के कौशल और उनकी कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा।

‘शक्ति – द स्पिरिट ऑफ लखपति दीदी’ होगी विशेष आकर्षण

मेले में 16 फुट ऊंची विशेष कलाकृति ‘शक्ति – द स्पिरिट ऑफ लखपति दीदी’ भी प्रदर्शित की जाएगी। यह कलाकृति ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास, उद्यमिता और आर्थिक सशक्तीकरण की भावना को दर्शाएगी।

मेले के आयोजन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) तथा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) का भी सहयोग रहेगा।

ग्रामीण उत्पादों को बाजार से जोड़ने की पहल

राष्ट्रीय सरस मेला 2026 का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के कौशल को व्यवसाय में बदलने, उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और उनकी आजीविका को मजबूत बनाने के प्रयासों को बढ़ावा देना है। यह मेला देश के विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति और विविधता को भी एक मंच पर लाएगा।

इस आयोजन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों की पहचान बढ़ाने, नए खरीदारों तक पहुंचने और अपने व्यवसाय का विस्तार करने का अवसर मिलेगा।

प्रभात उपाध्याय

इसी विषय से और: ग्रामीण विकास मंत्रालय

View all इसी विषय से और: ग्रामीण विकास मंत्रालय
  1. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    12 और 13 अक्टूबर, 2026 को हरियाणा के गुरुग्राम में ‘दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ के तहत ‘डिजिटल डेटा प्रणालियों को सुदृढ़ करने और साक्ष्य-आधारित शिक्षा’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

    भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हरियाणा के गुरुग्राम में 12 और 13 अक्टूबर 2026 को डीएवाई-एनआरएलएम के तहत 'डिजिटल डेटा सिस्टम और साक्ष्य-आधारित शिक्षा को सुदृढ़ करने' पर दो दिवसीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    इस वर्ष 6 लाख से अधिक ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा

    ग्रामीण उद्यमिता को मजबूत करने और स्थायी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) ने आज राष्ट्रीय आरयूडीएसईटीआई (एनएआर) अकादमी के…

    पूरा पढ़ें →
  3. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात; श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री चंद्रबाबू नायडू ने बुर्रीपालेम से भरी विकास की हुंकार

    आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को गुंटूर जिले के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

    कोलकाता में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    ब्रिटेन के प्लायमाउथ के पास अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न

    भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 का समापन 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन में प्लायमाउथ के पास हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 8 से 15 अक्टूबर, 2026 के बीच किया गया था। इस…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर दुख व्यक्त किया

    मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री के अनुसार, उनका व्यक्तित्व, सेवा के प्रति समर्पण और मोरबी के लोगों से उनका…

    पूरा पढ़ें →
  8. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  9. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  10. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “ग्रामीण विकास मंत्रालय पहली बार दिल्ली-एनसीआर से बाहर विजयवाड़ा में आयोजित कर रहा राष्ट्रीय सरस मेला 2026” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: ग्रामीण विकास मंत्रालय पहली बार दिल्ली-एनसीआर से बाहर विजयवाड़ा में आयोजित कर रहा राष्ट्रीय सरस मेला 2026। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑