Sunday, 18 October 2026 5 new updates today
Latest Updates

ग्रामीण विकास मंत्रालय Read in English

12 और 13 अक्टूबर, 2026 को हरियाणा के गुरुग्राम में ‘दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ के तहत ‘डिजिटल डेटा प्रणालियों को सुदृढ़ करने और साक्ष्य-आधारित शिक्षा’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:13 PM
Topic / Ministryग्रामीण विकास मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (546 words)

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हरियाणा के गुरुग्राम में 12 और 13 अक्टूबर 2026 को डीएवाई-एनआरएलएम के तहत 'डिजिटल डेटा सिस्टम और साक्ष्य-आधारित शिक्षा को सुदृढ़ करने' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, नीति आयोग, विश्व बैंक, जीआईजेड, जे-पीएल, गेट्स फाउंडेशन, 3आईई, बीआरएसी, नाबार्ड, एनपीसीआई, वित्तीय संस्थानों और विकास भागीदारों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री रोहित कंसल ने अपने संबोधन में कहा कि लगभग 92 लाख स्वयं सहायता समूहों में संगठित करीब 10 करोड़ महिलाओं ने लगभग 14 लाख करोड़ रुपये का औपचारिक ऋण प्राप्त किया है। अगले चरण में लगभग 87 लाख उद्यमों को मजबूत किया जाना चाहिए और छह करोड़ के लक्ष्य की ओर लखपति दीदी की प्रगति पर नजर रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस चीज को मापा जाता है, वही की जाती है; जिसे मापा जाता है, उसमें सुधार होता है।' उन्होंने कहा कि लोकओएस को एक ऐसा ऑपरेशनल प्लैटफॉर्म बनना चाहिए जो बैंकिंग पोर्टल्स के साथ जुड़ा हो, जिससे डिजिटल क्रेडिट की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके। उन्होंने आग्रह किया कि डेटा पूर्ण, सुसंगत, अद्यतन (अपडेट), सही और सत्यापित होना चाहिए, और मिशन को निगरानी डैशबोर्ड से आगे बढ़कर निर्णय-सहायक प्रणालियों की ओर बढ़ना चाहिए।

भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री विपिन कुमार ने डीएवाई-एनआरएलएम के लिए तीन रणनीतिक बदलावों की रूपरेखा बताईं। इनमें समावेश से समृद्धि की ओर, ऋण तक पहुंच से गुणवत्तापूर्ण ऋण की ओर और समर्थित संस्थानों से आत्मनिर्भर संस्थानों की ओर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लोकओएस हर महिला की बचत और कर्ज चुकाने के व्यवहार के आधार पर उसकी विश्वसनीयता का एक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह डेटा उन महिलाओं का है, जो इसे तैयार करती हैं और इसका इस्तेमाल उनके हित में ही किया जाना चाहिए।

मंत्रालय राज्य ग्रामीण आजीविका मिशनों और तकनीकी साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि परिचालन और प्रणाली संबंधी समस्याओं का व्यवस्थित रूप से समाधान किया जा सके। साथ ही जिम्मेदारियां और समय-सीमाएं स्पष्ट रूप से तय की जा सकें, फील्ड कर्मियों और सामुदायिक कैडरों के प्रशिक्षण तथा मार्गदर्शन को मजबूत किया जा सके और राज्यों की बेहतर कार्यप्रणालियों को अपनाकर आपसी सीख को बढ़ावा दिया जा सके। कार्यशाला के दौरान एसएचजी, वीओ और सीएलएफ प्रोफाइल के डिजिटलीकरण और लोकओएस प्लैटफॉर्म पर उनके वित्तीय लेनदेन को दर्ज करने की प्रगति की समीक्षा की गई। सदस्यों और संस्था के आंकड़ों के सत्यापन को लेन-देन, ऋण इतिहास और कार्यक्रम विश्लेषण का आधार बताया गया। यह कार्यशाला निगरानी ढांचे को मजबूत करेगी। इसके लिए परिवारों, संस्थानों और उद्यमों से जुड़े परिणामों पर ध्यान दिया जाएगा, साक्ष्य आधार के रूप में लोकओएस का उपयोग किया जाएगा, विभिन्न योजनाओं के प्रशासनिक डेटासेट को आपस में जोड़ा जाएगा और साक्ष्य तैयार करने तथा उनका उपयोग करने की राज्य की क्षमता में निवेश किया जाएगा।

इस कार्यशाला में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री अमित शुक्ला; भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की उप सचिव डॉ. मोनिका; भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त निदेशक श्रीमती रंगोली पाठक; हरियाणा एसआरएलएम के सीईओ श्री सूरज भान; बिहार एसआरएलएम के सीईओ श्री हिमांशु शर्मा और गुरुग्राम, हरियाणा के सीईओ-जेडपी श्री सुमित कुमार भी उपस्थित रहे।

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे

इसी विषय से और: ग्रामीण विकास मंत्रालय

View all इसी विषय से और: ग्रामीण विकास मंत्रालय
  1. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ग्रामीण विकास मंत्रालय पहली बार दिल्ली-एनसीआर से बाहर विजयवाड़ा में आयोजित कर रहा राष्ट्रीय सरस मेला 2026

    ग्रामीण विकास मंत्रालय, आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से पहली बार दिल्ली-एनसीआर से बाहर विजयवाड़ा में राष्ट्रीय सरस मेला 2026 का आयोजन कर रहा है। यह मेला 13 से 31 अक्टूबर 2026…

    पूरा पढ़ें →
  2. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    इस वर्ष 6 लाख से अधिक ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा

    ग्रामीण उद्यमिता को मजबूत करने और स्थायी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) ने आज राष्ट्रीय आरयूडीएसईटीआई (एनएआर) अकादमी के…

    पूरा पढ़ें →
  3. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात; श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री चंद्रबाबू नायडू ने बुर्रीपालेम से भरी विकास की हुंकार

    आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को गुंटूर जिले के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

    कोलकाता में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    ब्रिटेन के प्लायमाउथ के पास अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न

    भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 का समापन 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन में प्लायमाउथ के पास हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 8 से 15 अक्टूबर, 2026 के बीच किया गया था। इस…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर दुख व्यक्त किया

    मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री के अनुसार, उनका व्यक्तित्व, सेवा के प्रति समर्पण और मोरबी के लोगों से उनका…

    पूरा पढ़ें →
  8. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  9. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  10. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “12 और 13 अक्टूबर, 2026 को हरियाणा के गुरुग्राम में 'दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन' के तहत 'डिजिटल डेटा प्रणालियों को सुदृढ़ करने और साक्ष्य-आधारित शिक्षा' पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: 12 और 13 अक्टूबर, 2026 को हरियाणा के गुरुग्राम में 'दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन' के तहत 'डिजिटल डेटा प्रणालियों को सुदृढ़ करने और साक्ष्य-आधारित शिक्षा' पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑