Sunday, 18 October 2026 24 new updates today
Latest Updates

सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय Read in English

शिल्प समागम मेला 2026 – मैसूरू

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:13 PM
Topic / Ministryसामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,124 words)

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित नौ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026, कर्नाटक के मैसूरु दशहरा प्रदर्शनी मैदान में 11 अक्टूबर से चल रहा है। यह मेला सोमवार, 19 अक्टूबर को संपन्न होगा।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (एनएसएफडीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मेला अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और सफाई कर्मचारियों से जुड़े कारीगरों और लाभार्थियों को मार्केटिंग का एक मंच प्रदान करता है। इससे उन्हें अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों और अन्य सामानों को एक बड़े दर्शक वर्ग के सामने प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने बताया कि इस मेले का आयोजन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले तीन राष्ट्रीय निगमों, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (एनएसएफडीसी), राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) ने संयुक्त रूप से किया है। ये निगम कारीगरों और पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने शिल्प समागम मेला के अपने दौरे के दौरान, सामाजिक रूप से वंचित और कमजोर वर्गों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

श्री अठावले को जानकारी दी गई कि इस मेले में 83 स्टॉल हैं, जिनमें से 80 स्टॉल कारीगरों को दिए गए हैं और इन कारीगरों में 37 महिलाएं शामिल हैं। इस प्रदर्शनी में आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, पुडुचेरी, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कारीगर हिस्सा ले रहे हैं।

श्री अठावले ने विभिन्न प्रकार के उत्पादों वाले स्टॉलों का दौरा किया और उनका निरीक्षण किया। इन उत्पादों में हस्तशिल्प, हथकरघा साड़ियाँ, मसाले, अचार, अगरबत्ती, शहद से बने उत्पाद, ब्लॉक-प्रिंट वाले सामान, चमड़े की वस्तुएं, लकड़ी के खिलौने, बैग, पर्स, टेराकोटा (मिट्टी) के उत्पाद, कृत्रिम आभूषण, रोज़वुड की वॉल हैंगिंग और बेड तथा कुशन कवर शामिल थे। उन्होंने पारंपरिक व्यंजनों वाले फूड स्टॉल का भी दौरा किया, जिनकी वजह से वहां आने वाले लोगों का अनुभव और बेहतर हो गया।

इससे पहले मैसूरु के सरकारी गेस्ट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, श्री अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों, स्वच्छता कर्मचारियों, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और दिव्यांगों (जिनमें दृष्टिबाधित लोग भी शामिल हैं) के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई कल्याणकारी और विकास योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने राष्ट्रीय विकास निगमों की भूमिका पर जोर दिया, जो विभिन्न योजनाओं के तहत रियायती वित्तीय सहायता और ₹1.5 लाख से लेकर ₹35 लाख तक के ऋण उपलब्ध कराते हैं। यह सहायता पात्रता मानदंडों और योजना के प्रावधानों के अनुसार दी जाती है।

सरकार की सामाजिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, श्री अठावले ने बताया कि कुल 57 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय बजट में से 1.98 लाख करोड़ रुपये सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए आवंटित किए गए हैं।

श्री अठावले ने अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण के संवैधानिक प्रावधानों, मंडल आयोग की सिफारिशों के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण और बाद में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किए जाने का भी जिक्र किया।

प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच पर प्रकाश डालते हुए, श्री अठावले ने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख किया। इस योजना के तहत पूरे देश में लगभग चार करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिला है, जिसमें कर्नाटक के लगभग 10 लाख लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने वित्तीय समावेशन को बढ़ाने में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के योगदान पर भी जोर दिया और बताया कि इस योजना के तहत कर्नाटक में 2,22,23,000 बैंक खाते खोले गए हैं।

मैसूरू जिले में शैक्षिक सहायता के बारे में बात करते हुए, उन्होंने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले लगभग 13,000 छात्रों और पोस्ट-मैट्रिक स्तर के 31,000 छात्रों को शैक्षिक सहायता का लाभ मिला है। उन्होंने आगे बताया कि जिले के 84 सरकारी छात्रावासों में रहने वाले 7,000 छात्रों में से लगभग 75 प्रतिशत छात्र अनुसूचित जातियों से आते हैं। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों में कॉलेज के छात्रों के लिए 1,850 रुपये और हाई स्कूल के छात्रों के लिए 1,750 रुपये का मासिक वजीफा भी मिल रहा है।

इस मेले का मकसद कारीगरों के लिए बाजार तक पहुंच को मजबूत करना, पारंपरिक शिल्प कौशल को बढ़ावा देना और आजीविका के स्थायी अवसर पैदा करना है। आगंतुकों और संभावित ग्राहकों के साथ सीधे बातचीत के जरिए, इसमें भाग लेने वाले कारीगर अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकते हैं, अपने ग्राहकों का दायरा बढ़ा सकते हैं और अपने उद्यमों की बाजार तक पहुंच को बेहतर बना सकते हैं। यह पहल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा देती है और पारंपरिक कला रूपों तथा कौशलों को संरक्षित करने में मदद करती है।

शिल्प समागम मेला मंत्रालय और इसके तीन राष्ट्रीय निगमों की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच का काम करता है। इससे पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध वित्तीय सहायता और उद्यमिता के अवसरों के बारे में जानने में मदद मिलती है।

मंत्रालय कारीगरों की भागीदारी को आसान बनाने के लिए उन्हें मुफ्त स्टॉल उपलब्ध कराता है। साथ ही, तय नियमों के अनुसार, यात्रा खर्च, दैनिक भत्ता, सामान के परिवहन और भोजन के लिए भी सहायता प्रदान करता है।

इस मेले के अलावा, मंत्रालय भारत ट्यूलिप (पारंपरिक कारीगरों के उत्थान और आजीविका कार्यक्रम) पहल को भी बढ़ावा दे रहा है। इसका उद्देश्य भारत और विदेशों में डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए, लक्षित कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए बाजार का विस्तार करना है। भारत ट्यूलिप के तहत उत्पादों की ब्रांडिंग करने का मकसद उनकी पहुंच बढ़ाना, ऑनलाइन बिक्री को आसान बनाना और पारंपरिक कारीगरों को ग्राहकों के एक बड़े वर्ग से जोड़ना है।

मंत्रालय 2022 से शिल्प समागम मेले आयोजित कर रहा है। अब तक आयोजित 13 मेलों के जरिए 975 कारीगरों को लाभ मिला है।

मैसूर में चल रहा यह आयोजन, वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला शिल्प समागम मेला है।

मंत्रालय की योजना इस वित्तीय वर्ष के दौरान गुवाहाटी, नई दिल्ली के दिल्ली हाट, जोधपुर और लखनऊ में भी मेले आयोजित करने की है। इसके अलावा, मंत्रालय नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर 2026 तक होने वाले भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 और फरवरी 2027 में आयोजित होने वाले सूरजकुंड मेले जैसी प्रमुख प्रदर्शनियों में भी हिस्सा लेगा।

शिल्प समागम मेला 2026 मैसूरू दशहरा प्रदर्शनी मैदान में सोमवार, 19 अक्टूबर तक चलेगा। यहाँ आने वाले लोग भारत की पारंपरिक शिल्प कलाओं और हथकरघा उत्पादों को देख सकते हैं, साथ ही कारीगरों की आजीविका को समर्थन भी दे सकते हैं। इस तरह की पहलों के माध्यम से, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय वंचित समुदायों के लिए बाज़ार तक पहुँच को मज़बूत करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।

पीके/केसी/आरटी/एनएस/डीए

इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

View all इसी विषय से और: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  1. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-मैसूर, कर्नाटक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत कल कर्नाटक के मैसूर में आयोजित नौ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 में पहुंचेंगे। इस मेले का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    समानता और गरिमापूर्ण जीवन की ओर महाराष्ट्र के अनिकेत अधिक सपकाल और मीनाक्षी हनुमंत पटोले की जीवन-यात्रा

    श्री अनिकेत अधिक सपकाल और श्रीमती मीनाक्षी हनुमंत पाटोले के लिए अंतरजातीय विवाह समानता, बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। यह जाति आधारित भेदभाव से…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    उपचार एवं भावनात्मक कल्याण की एक यात्रा

    नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़े विकारों से जूझ रहे सभी लोगों का जीवन फिर से संवारने में समय पर उपचार, मनोवैज्ञानिक सहायता और पुनर्वास तक पहुँच की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती…

    पूरा पढ़ें →
  4. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    पीएम-अजय ‘आदर्श ग्राम’, सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं और शैक्षिक अवसंरचना के माध्यम से समावेशी विकास को बढ़ावा दे रहा है

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित 'प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना' पीएम-अजय ) के 'आदर्श ग्राम' घटक के तहत, देश भर के 47,200 से अधिक गांवों को शामिल किया गया है,…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    एनएफएससी फेलोशिप ने अजय कुमार को पीएचडी करने में सक्षम बनाया

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले छात्र अजय कुमार की यात्रा उन छात्रों के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है जो वित्तीय चुनौतियों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त करने की आकांक्षा जारी…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    आत्मविश्वास के साथ शैक्षणिक आकांक्षाओं को पूरा करना

    अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय फैलोशिप (एनएफएससी) योजना पात्र शोधार्थियों को डॉक्टरेट की पढ़ाई करने और अपने शैक्षणिक लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  5. औषधि विभाग

    137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने, कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  6. आयुष

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026: आयुर्वेद रजोनिवृत्ति स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 (18 अक्टूबर) पर आयुष मंत्रालय रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, निवारक देखभाल और व्यापक दृष्टिकोण की अहमियत को रेखांकित कर रहा है। आयुर्वेद विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया

    भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी 15 अक्टूबर, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गए। ये जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  8. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →
  9. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मशहूर संगीतकार देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देवा ने अपनी विशिष्ट संगीत शैली…

    पूरा पढ़ें →
  10. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम ने जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया

    जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक आईआईटीएम, पुणे में 17 अक्टूबर 2026 को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “शिल्प समागम मेला 2026 - मैसूरू” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: शिल्प समागम मेला 2026 - मैसूरू। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑