Sunday, 18 October 2026 1 new update today
Latest Updates

वस्‍त्र मंत्रालय Read in English

वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल निपटान और ई-कचरा प्रबंधन जागरूकता पर कार्यशालाओं का आयोजन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:13 PM
Topic / Ministryवस्‍त्र मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (688 words)

वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत 15 अक्टूबर 2026 को ई-कचरा प्रबंधन जागरूकता और साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल निपटान पर कार्यशालाओं का आयोजन किया, जिसमें सभी नोडल अधिकारियों सहित 85 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशालाओं का उद्देश्य जिम्मेदारी के साथ ई-कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देना, साइबर सुरक्षा जागरूकता को मजबूत करना और कार्यस्थल पर सुरक्षित डिजिटल तरीकों को प्रोत्साहित करना था।

अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया ताकि उन्हें फ़िशिंग हमलों, मैलवेयर, धोखाधड़ी वाले व्हाट्सएप संदेशों और डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों सहित अन्य उभरते साइबर खतरों से अवगत कराया जा सके। सत्र में संदिग्ध ईमेल, लिंक, अटैचमेंट और संदेशों की पहचान करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया, विशेष रूप से उन संदेशों पर जो परिचित संपर्कों का रूप धारण करते हैं या पैसे, एक बार के पासवर्ड (ओटीपी) या व्यक्तिगत जानकारी मांगते हैं।

प्रतिभागियों को डिजिटल संचार का उपयोग करते समय सावधानी बरतने, अज्ञात लिंक पर क्लिक करने या अपुष्ट फ़ाइलों को डाउनलोड करने से बचने, संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचने और कोई भी कार्रवाई करने से पहले संदिग्ध संचार की प्रामाणिकता की जांच करने की सलाह दी गई। सत्र में आधिकारिक और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए साइबर स्वच्छता, सतर्कता और साइबर घटनाओं की समय पर रिपोर्टिंग के महत्व पर भी जोर दिया गया।

ई – कचरा प्रबंधन जागरूकता सत्र में अधिकारियों को ई-कचरे के अनुचित निपटान के प्रतिकूल पर्यावरणीय प्रभावों के प्रति संवेदनशील बनाया गया, जिनमें मिट्टी तथा जल का प्रदूषण और मानव स्वास्थ्य तथा परितंत्र के लिए जोखिम पैदा करने वाले खतरनाक पदार्थों का रिसाव शामिल है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पुन: उपयोग, मरम्मत और पुनर्चक्रण के माध्यम से संसाधन संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, जहां भी संभव हो, मूल्यवान सामग्रियों की पुनर्प्राप्ति, कच्चे माल की मांग में कमी और लैंडफिल में भेजे जाने वाले कचरे की मात्रा को कम करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अधिकारियों को लागू ई-कचरा प्रबंधन नियमों के अनुसार, अप्रचलित इलेक्ट्रॉनिक और विद्युत उपकरणों के उचित पृथक्करण, सुरक्षित प्रबंधन और अधिकृत चैनलों के माध्यम से निपटान की आवश्यकता के बारे में भी जागरूक किया गया।

इन सत्रों ने टिकाऊ कार्यालय प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सत्रों में इस बात पर जोर दिया गया कि जिम्मेदार ई-कचरा प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के कुशल उपयोग और चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में योगदान देता है।

ये पहलें स्वच्छ कार्यस्थल को बढ़ावा देने, संसाधनों के ज़िम्मेदार प्रबंधन को सुनिश्चित करने और सुरक्षित डिजिटल वातावरण को बढ़ावा देने के प्रति वस्त्र मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। वस्त्र मंत्रालय पर्यावरण स्थिरता को साइबर सुरक्षा जागरूकता के साथ एकीकृत करके कार्यस्थल प्रथाओं में सुधार, संसाधन संरक्षण और उन्नत डिजिटल सुरक्षा के माध्यम से विशेष अभियान 6 के उद्देश्यों को आगे बढ़ा रहा है।

मंत्रालय ने अपने परिसर के भीतर उत्पन्न होने वाले ई-कचरे के संग्रह और उचित प्रबंधन के लिए भी पहल की है, जिसमें लागू दिशानिर्देशों के अनुसार अप्रचलित और बेकार इलेक्ट्रॉनिक तथा विद्युत उपकरणों के जिम्मेदार निपटान पर जोर दिया गया है।

डेस्कटॉप कंप्यूटर, कीबोर्ड, फोटोकॉपी मशीन (जेरॉक्स मशीन), एयर प्यूरीफायर और इलेक्ट्रिक हॉट केस सहित ऐसे इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल उपकरण जो बेकार हो चुके हों उन्हें ई-कचरा प्रबंधन नियमों के अनुसार उचित तरीके से संभालना और निपटाना जरूरी है।

इस पहल का उद्देश्य बेकार और पुराने हो चुके इलेक्ट्रॉनिक और विद्युत उपकरणों की पहचान करना, उनका उचित पृथक्करण सुनिश्चित करना और अधिकृत माध्यमों से उनका निपटान करना है। जिम्मेदार ई-कचरा प्रबंधन पर्यावरण प्रदूषण को रोकने, मूल्यवान सामग्रियों की पुनर्प्राप्ति में सहायता करने और संसाधनों के कुशल उपयोग को बढ़ावा देने में सहायक होता है।

वस्त्र मंत्रालय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच टिकाऊ कार्यालय प्रथाओं और ई-कचरे के उचित निपटान के महत्व के बारे में जागरूकता फैला रहा है। ऐसे प्रयास स्वच्छ कार्य वातावरण और सतत विकास के व्यापक राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में योगदान करते हैं।

इन पहलों के माध्यम से, वस्त्र मंत्रालय जिम्मेदार संसाधन प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता और डिजिटल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है। ये गतिविधियां स्वच्छता, अप्रचलित उपकरणों के उचित निपटान, संसाधनों के कुशल उपयोग और अपने सभी कार्यालयों में एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण को बढ़ावा देकर विशेष अभियान 6 के उद्देश्यों को सुदृढ़ करती हैं।

पीके/केसी/आरटी/एके/केके

इसी विषय से और: वस्‍त्र मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वस्‍त्र मंत्रालय
  1. वस्‍त्र मंत्रालय

    कपास किसानों को सशक्त बनाने, पारदर्शिता में वृद्धि करने और भारत की कपास मूल्य श्रृंखला मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए सुधार केंद्र में होंगे

    भारत सरकार का वस्त्र मंत्रालय, अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारतीय कपास निगम (सीसीआई) लिमिटेड के माध्यम से तेलंगाना के हैदराबाद में 6 अक्टूबर, 2026 को एक विशेष प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेगा।…

    पूरा पढ़ें →
  2. वस्‍त्र मंत्रालय

    सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम में 1 अक्टूबर 2026 तक ‘डिजाइनर एटेलियर’ प्रदर्शनी-सह-बिक्री आयोजित की जाएगी

    भारत की समृद्ध वस्त्र विरासत, पारंपरिक शिल्प कौशल और समकालीन डिजाइन को एक साथ लाने वाली डिजाइनर कृतियों को प्रदर्शित करने वाली ‘डिजाइनर एटेलियर’ प्रदर्शनी-सह-बिक्री, 12 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026 तक…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  3. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  4. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  5. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  7. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

    कोलकाता में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    ब्रिटेन के प्लायमाउथ के पास अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न

    भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 का समापन 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन में प्लायमाउथ के पास हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 8 से 15 अक्टूबर, 2026 के बीच किया गया था। इस…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल निपटान और ई-कचरा प्रबंधन जागरूकता पर कार्यशालाओं का आयोजन किया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल निपटान और ई-कचरा प्रबंधन जागरूकता पर कार्यशालाओं का आयोजन किया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑