भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए अगस्त 2026 के दौरान असम एलएसए के तहत राज्य के सोनितपुर जिले में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान ट्राई ने प्रमुख गुणवत्ता मापदंडों क्यूओएस जैसे कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि के लिए टीएसपी के प्रदर्शन पर ध्यान दिया है। इन नतीजों को बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार हेतु प्रोत्साहित करने के लिए प्रकाशित किया जाता है। इन आईडीटी को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विविध उपयोग वाले वातावरण में सभी टीएसपी के जमीनी मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को शामिल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव परीक्षण में, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सत्र स्थापित किए जाते हैं। इस प्रकार के परीक्षणों में कई उन्नत परीक्षण हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके वास्तविक समय में सत्रों की निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से असम एलएसए में 10 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 के दौरान सिटी ड्राइव- 308.0 किमी, हॉटस्पॉट स्थानों – 10, वॉक टेस्ट – 1.6 किमी में ड्राइव टेस्ट किए। ये परीक्षण ट्राई क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता की देखरेख में आयोजित किए गए थे। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन इस टेस्ट को आयोजित करने के दिन/ समय पर परीक्षण के तहत क्षेत्र/मार्ग पर टीएसपी के प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व करते हैं।
ड्राइव टेस्ट रूट मैप: निम्नलिखित मानचित्र सिटी ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट को इंगित करने वाले ड्राइव टेस्ट मार्गों का अवलोकन प्रदान करता है:-
प्रमुख मापदंडों का मूल्यांकन किया गया
अ) कवरेज अंतर: नमूनों का प्रतिशत, जिसके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2जी/3जी/4जी/5जी) के लिए न्यूनतम निर्धारित सिग्नल शक्ति से कम देखी गई।
ब) वॉयस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), ड्रॉप कॉल दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, आवाज गुणवत्ता (एमओएस)।
स) कॉल के दौरान आवाज नहीं होने की घटनाएं: काल के दौरान आवाज नहीं होने वाली घटनाओं की संख्या।
(द) डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप रेट
