Sunday, 18 October 2026 24 new updates today
Latest Updates

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय Read in English

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र, मसूरी में सीमाओं से परे भाषिनी का वॉयस–फर्स्ट बहुभाषी एआई

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:12 PM
Topic / Ministryइलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (595 words)

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) के डिजिटल इंडिया भाषिनी प्रभाग (डीआईबीडी) ने 12 से 23 अक्टूबर 2026 तक मसूरी में आयोजित राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) के विभिन्न देशों के सिविल सेवकों के लिए शहरी सेवा वितरण पर क्षमता विकास कार्यक्रम में वास्तविक समय में बहुभाषी संचार की सुविधा प्रदान की। विदेश मंत्रालय की ओर से प्रायोजित यह कार्यक्रम भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यक्रम के माध्यम से भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्षमता विकास प्रयासों के एक भाग के रूप में, केंद्र सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के अंतर्गत एनसीजीजी द्वारा आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम में पेरू, कंबोडिया, नाइजीरिया, केन्या, फिलिस्तीन, लेबनान, गैम्बिया, इक्वाडोर और स्पेन सहित कई देशों के सिविल सेवक और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं जिसमें शासन और शहरी सेवा वितरण में अनुभवों और सर्वोत्तम तरीकों के अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत, भाषिणी ने परिचयात्मक सत्र के दौरान अंग्रेज़ी और स्पैनिश के बीच तत्क्षण अनुवाद की सुविधा प्रदान करने के लिए अपने श्रुतलेख प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग किया। इस प्लेटफ़ॉर्म ने अंग्रेज़ी से स्पैनिश और स्पैनिश से अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में अनुवाद की सुविधा प्रदान की, जिससे अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों को भाषा की बाधाओं के बावजूद अधिक प्रभावी ढंग से संवाद करने और भाग लेने में मदद मिली।

यह पहल भाषिनी के वॉइस-फर्स्ट बहुभाषी एआई दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य वाक्-आधारित बहुभाषी तकनीक के माध्यम से संचार और डिजिटल सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है। प्रतिभागियों को विभिन्न भाषाओं में संवाद करने में सक्षम बनाकर, भाषिनी ने प्रदर्शित किया कि एआई-संचालित भाषा समाधान किस प्रकार समावेशी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सार्वजनिक क्षेत्र के क्षमता विकास में सहायक हो सकते हैं।

भाषिनी टीम ने प्रतिभागियों को श्रुतलेख प्लेटफॉर्म का उपयोग करने में सहायता प्रदान की और उन्हें भाषिनी परितंत्र, इसकी बहुभाषी एआई क्षमताओं और स्वास्थ्य सेवा, वित्त, कृषि तथा सार्वजनिक सेवा वितरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इसके संभावित अनुप्रयोगों से परिचित कराया। प्रतिभागियों को भाषिनी मोबाइल एप्लिकेशन और इसकी विशेषताओं का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे रोजमर्रा के संचार और डिजिटल बातचीत में भाषा संबंधी बाधाओं को दूर कर सकें।

श्रुतलेख कार्यक्रम के दौरान, जो 23 अक्टूबर 2026 को समाप्त होगा, परिचालन आवश्यकताओं के अधीन उपयोग के लिए उपलब्ध रहेगा। यह पहल वॉयस-फर्स्ट बहुभाषी एआई की क्षमता को उजागर करती है, जो अंतर-सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करने, ज्ञान के आदान-प्रदान को सुगम बनाने और अंतरराष्ट्रीय क्षमता-विकास पहलों में अधिक समावेशी भागीदारी को सक्षम बनाने में सहायक है।

इस पहल के माध्यम से, भाषिनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संचालित भाषा प्रौद्योगिकी में भारत की क्षमताओं और विविध सार्वजनिक क्षेत्र के संदर्भों में सुलभ, बहुभाषी डिजिटल अनुभवों का समर्थन करने की इसकी क्षमता को प्रदर्शित करता है।

डिजिटल इंडिया भाषिनी डिवीजन (डीआईबीडी) के बारे में

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआटीवाई) के अंतर्गत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) का डिजिटल इंडिया भाषिनी प्रभाग (डीआईबीडी) डेटासेट, एआई मॉडल, एपीआई और बहुभाषी अनुप्रयोगों के माध्यम से भारत के भाषा एआई परितंत्र को आगे बढ़ा रहा है। भारत के भाषा डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के रूप में, भाषिनी डिजिटल प्लेटफार्मों और सेवाओं में भाषा प्रौद्योगिकियों के एकीकरण में सहयोगी है।

भाषिनी-आधारित भाषा प्रौद्योगिकियों को 800 से अधिक सरकारी वेबसाइटों सहित 2,353 सरकारी प्लेटफार्मों से जोड़ा गया है। यह प्लेटफार्म पाठ्य भाग में 36 भारतीय भाषाओं, आवाज में 23 भारतीय भाषाओं और 35 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में मदद करता है। इसने 9 अरब से अधिक संचयी एआई अनुमानों को सक्षम बनाया है, जिसमें प्रतिदिन 24 मिलियन से अधिक एआई अनुमान शामिल हैं। इससे भाषा प्रौद्योगिकी के माध्यम से डिजिटल सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने में मदद मिलती है।

पीके/केसी/आरटी/एके/एमयू

इसी विषय से और: इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

View all इसी विषय से और: इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
  1. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    भाषिनी और आईआईएससी बेंगलुरु: सौराष्ट्र भाषा के लिए टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल

    कम संसाधन वाली भारतीय भाषाओं के लिए भाषा प्रौद्योगिकी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) में डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) के…

    पूरा पढ़ें →
  2. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में विश्व बैंक समूह की ‘विश्व विकास रिपोर्ट 2026: आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस का वादा’ का विमोचन किया

    केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, रेल एवं सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के ओबेरॉय होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में विश्व बैंक समूह की विश्व विकास…

    पूरा पढ़ें →
  3. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    भारत के पहले 5.56 km के फ्री-स्पेस क्वांटम के डिस्ट्रिब्यूशन लिंक का प्रदर्शन

    भारत के पहले फ्री-स्पेस क्वांटम की डिस्ट्रिब्यूशन (क्यूकेडी) लिंक का 5.56 km की दूरी पर सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया है। QNu लैब्स ने भास्करचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन एंड जियो-इन्फॉर्मेटिक्स (बीआईएसएजी-एन)…

    पूरा पढ़ें →
  4. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    यूआईडीएआई ने विश्वसनीय डिजिटल पहचान और सुशासन को और बढ़ावा देने के लिए ‘आधार संवाद कोलकाता’ में पांच नई पहल शुरू की

    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण- यूआईडीएआई ने आज सभी भागीदारों के साथ एक दिवसीय हितधारक सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें सेवा वितरण को और बेहतर बनाने, आधार के उपयोग से सुविधा बढ़ाने और लोगों…

    पूरा पढ़ें →
  5. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    सेमीकॉन इंडिया 2026 : सिलिकॉन से सिस्टम तक भारत की सेमीकंडक्टर विकास यात्रा की प्रदर्शनी

    नई दिल्ली स्थित यशोभूमि तीन दिनों तक भारत की बढ़ती सेमीकंडक्टर क्षमताओं के प्रदर्शन का केंद्र रहा। सेमीकॉन इंडिया 2026 ने चिप डिजाइन और उन्नत पैकेजिंग से लेकर सामग्री, उपकरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    पूरा पढ़ें →
  6. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    सेमिकॉन इंडिया 2026 का सफलतापूर्वक समापन, वैश्विक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में भारत की बढ़ती भूमिका का प्रदर्शन

    सेमिकॉन इंडिया 2026, भारत के प्रमुख सेमीकंडक्टर सम्मेलन का पाँचवाँ संस्करण, आज नई दिल्ली के यशोभूमि में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास में एक और मील का…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  5. औषधि विभाग

    137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने, कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-मैसूर, कर्नाटक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत कल कर्नाटक के मैसूर में आयोजित नौ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 में पहुंचेंगे। इस मेले का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता…

    पूरा पढ़ें →
  7. आयुष

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026: आयुर्वेद रजोनिवृत्ति स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 (18 अक्टूबर) पर आयुष मंत्रालय रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, निवारक देखभाल और व्यापक दृष्टिकोण की अहमियत को रेखांकित कर रहा है। आयुर्वेद विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया

    भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी 15 अक्टूबर, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गए। ये जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    समानता और गरिमापूर्ण जीवन की ओर महाराष्ट्र के अनिकेत अधिक सपकाल और मीनाक्षी हनुमंत पटोले की जीवन-यात्रा

    श्री अनिकेत अधिक सपकाल और श्रीमती मीनाक्षी हनुमंत पाटोले के लिए अंतरजातीय विवाह समानता, बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। यह जाति आधारित भेदभाव से…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “राष्ट्रीय सुशासन केंद्र, मसूरी में सीमाओं से परे भाषिनी का वॉयस–फर्स्ट बहुभाषी एआई” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: राष्ट्रीय सुशासन केंद्र, मसूरी में सीमाओं से परे भाषिनी का वॉयस–फर्स्ट बहुभाषी एआई। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑