
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण द्वारा हल्द्वानी, लालकुआँ, रुद्रपुर सिटी, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद जंक्शन, हरिद्वार आदि से होकर गुजरने वाले काठगोदाम से देहरादून रेलवे मार्ग पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया गया।
मुख्य घटनाक्रम
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए अगस्त 2026 माह के दौरान यूपी पश्चिम एलएसए के अंतर्गत काठगोदाम से देहरादून रेलवे मार्ग पर अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से किए गए स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण के निष्कर्ष जारी किए हैं। इस ड्राइव परीक्षण का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस एवं डेटा दोनों) की रिअल टाइम गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण के दौरान दर्ज की गई सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) के प्रमुख मानकों पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन के परिणाम उपभोक्ताओं को सूचित करने और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किए जाते हैं। इन स्वतंत्र ड्राइव परीक्षणों को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विविध उपयोग परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तैयार किया गया है।
ये परीक्षण भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल के पर्यवेक्षण में किए गए। ड्राइव परीक्षण रिपोर्टों में प्रस्तुत निष्कर्ष, ड्राइव परीक्षण किए जाने के दिन/समय पर परीक्षणाधीन क्षेत्र/मार्ग में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को दर्शाते हैं
उत्तर प्रदेश पश्चिम एलएसए में 13 अगस्त 2026 से काठगोदाम से देहरादून रेलवे मार्ग पर 335.8 किलोमीटर की सिटी ड्राइव के अंतर्गत ड्राइव परीक्षण किए गए
ड्राइव परीक्षण मार्ग का मानचित्र: निम्नलिखित मानचित्र, मानचित्र में दर्शाए गए संकेतों के अनुसार सिटी ड्राइव, ऑपरेटरों के बीच कॉलिंग, हॉटस्पॉट और पैदल परीक्षणों को दर्शाने वाले ड्राइव परीक्षण मार्गों का समग्र विवरण प्रस्तुत करता है: –
पृष्ठभूमि और विवरण
आकलन किए गए प्रमुख मानदंड
कवरेज अंतराल: नमूनों का प्रतिशत, जिनमें संबंधित प्रौद्योगिकी (2जी/ 3जी/ 4जी/ 5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम सिग्नल शक्ति दर्ज की गई
वॉयस सेवाएँ: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस (म्यूट) दर, वाक् गुणवत्ता (एमओएस)
कॉल साइलेंस (म्यूट) की घटनाएँ: कॉल के दौरान कॉल साइलेंस (म्यूट) की घटनाओं की संख्या
डेटा सेवाएँ: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, विलंबता, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर
परीक्षा पुनरावृत्ति: प्रमुख तथ्य
पहले प्रश्न का उत्तर याद करें, फिर इस लेख से लिया गया उत्तर खोलकर मिलान करें।
इस समाचार में मुख्य घटनाक्रम क्या है?
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण द्वारा हल्द्वानी, लालकुआँ, रुद्रपुर सिटी, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद जंक्शन, हरिद्वार आदि से होकर गुजरने वाले काठगोदाम से देहरादून रेलवे मार्ग पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया गया।
