Sunday, 18 October 2026 1 new update today
Latest Updates

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय Read in English

स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने के लिए सरकार ने 2 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगी

Key details of this update
DetailInformation
Date29 September 2026 (Tuesday)
Time3:22 PM
Topic / Ministryवाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (369 words)

भारत सरकार 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 चलाएगी जिसमें स्वच्छता और सरकारी कार्यों में लंबित मामलों को कम करने पर जोर दिया जाएगा। इस अभियान में अभिलेखों के प्रभावी प्रबंधन, कार्यालय स्थान के कुशल उपयोग और सरकारी कार्यालयों के ई-कचरे के वैज्ञानिक निपटान पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस वार्षिक अभियान का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता प्रथाओं को संस्थागत रूप देना और लंबित मामलों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करना है। विशेष अभियान 6 के दौरान ई-कचरे के प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और वैज्ञानिक निपटान पर विशेष बल दिया जाएगा।

यह अभियान तीन चरणों में चलाया जा रहा है। 15 से 30 सितंबर, 2026 तक चलने वाले तैयारी चरण के दौरान, विभाग निपटान के लिए लक्षित दस्तावेजों की पहचान कर रहे हैं, जिनमें सांसदों, राज्य सरकारों, अंतर-मंत्रालयी दस्तावेजों (कैबिनेट नोट्स सहित), प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के दस्तावेज, तीन महीने से अधिक समय से लंबित संसदीय आश्वासन, सार्वजनिक शिकायतें और अपीलें शामिल हैं। तैयारी चरण में फाइलों और अभिलेखों की समीक्षा, फाइलों को रिकॉर्ड करना और उनमें से अनावश्यक सामग्री को छांटना, ई-फाइलों को बंद करना और निपटान के लिए बेकार और अन्य अनुपयोगी सामग्रियों की पहचान करना भी शामिल है।

2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले कार्यान्वयन चरण के दौरान, विभाग के अंतर्गत आने वाले कार्यालय स्वच्छता गतिविधियां चलाएंगे, ई-कचरे और अन्य बेकार सामग्रियों का वैज्ञानिक तरीके से निपटान सुनिश्चित करेंगे और लंबित संदर्भों के निपटान के लिए समयबद्ध कार्रवाई करेंगे।

16 से 30 नवंबर, 2026 तक चलने वाले मूल्यांकन चरण में मंत्रालयों और विभागों में किए गए कार्यों और प्राप्त परिणामों का आकलन और समीक्षा शामिल होगी।

विशेष अभियान 6 में सरकारी कार्यालयों में उत्पन्न ई-कचरे के प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण और वैज्ञानिक निपटान पर विशेष बल दिया जाएगा। विभाग कार्यान्वयन चरण के दौरान ई-कचरे के व्यवस्थित प्रबंधन और पर्यावरण के अनुकूल निपटान को सुनिश्चित करने के लिए प्रारंभिक उपाय कर रहा है।

विशेष अभियान 5 के दौरान, वाणिज्य विभाग ने 88,385 फाइलों की व्यापक समीक्षा की और 46,255 फाइलों को हटा दिया। इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप व्यवस्थित समीक्षा और रिकॉर्ड प्रबंधन के माध्यम से 36,005 वर्ग फुट कार्यालय स्थान रिक्त हो गया।

विभाग ने कबाड़ से लगभग 70 लाख रुपये भी जुटाए, जबकि अभियान के दौरान 277 स्थलों की सफाई की गई।

इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीडा ने तमिलनाडु से बुल्गारिया को 1.755 मीट्रिक टन जैविक ताड़ के गुड़ के पाउडर के निर्यात में सहायता प्रदान की

    भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 15 अक्टूबर 2026 को तमिलनाडु के इरोड जिले के गोबिचेट्टीपलयम से बुल्गारिया के…

    पूरा पढ़ें →
  3. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य भवन में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र का शुभारंभ किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र (एनएसटीसीसी) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने युवाओं से भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता का नेतृत्व करने का आह्वान किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने युवा भारतीयों से उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने, अपने कौशल का निरंतर उन्नयन करने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की संयुक्त समिति की 15वीं बैठक 6-9 अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित

    आसियान ने 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित आसियान सचिवालय में आसियान-भारत व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की प्रगति और वार्ता की समीक्षा के लिए 15वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति और…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    जब दुनिया दीवारें खड़ी कर रही थी, तब भारत ने पुलों का निर्माण शुरू किया: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “जब दुनिया दीवारें खड़ी कर रही…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  3. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  4. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  5. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  7. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

    कोलकाता में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    ब्रिटेन के प्लायमाउथ के पास अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न

    भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 का समापन 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन में प्लायमाउथ के पास हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 8 से 15 अक्टूबर, 2026 के बीच किया गया था। इस…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने के लिए सरकार ने 2 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगी” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने के लिए सरकार ने 2 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान 6 शुरू करेगी। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 29 September 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑